दीवारों का रंग कैसा हो, जानिए वास्तु अनुसार
वास्तु अनुसार अगर घर के कमरों का रंग अगर वास्तु निर्देशित रंगो का हो तो घर में शुभ परिणाम आते हैं।
Home Color Vastu: रंगो का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है। बिना रंगों के हम दुनिया की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। रंग व्यक्ति के जीवन में उत्साह भरता है। वास्तु में भी रंगों का विशेष महत्व है।इसलिए घर और उससे जुड़े हिस्सों में भी रंग अगर वास्तु अनुसार हो तो घर में सकारात्मकता और उत्साह से भरा होता होता है क्योंकि इसका असर हमारे शरीर और मन और दिमाग पर भी पड़ता है।
वास्तु अनुसार अगर घर के कमरों का रंग अगर वास्तु निर्देशित रंगों का हो, तो घर में शुभ परिणाम आते हैं। चलिए जानते हैं कैसा हो आपके घर के कमरों के दीवारों का रंग।
लिविंग रूम

लिविंग रूम वो एरिया है जहां लोग बैठकर मनोरंजन करते हैं। ये वो स्थान जहां परिवार के सभी व्यक्ति साथ में बैठकर बेहतरीन पलों को एंजॉय करते हैं। इसलिए इसका रंग डिजाइन अगर वास्तु अनुसार हो तो अच्छा होता है। लिविंग रूम में ग्रीन या ऑलिव रंग को सफेद के साथ इस्तेमाल करना वास्तु अनुसार शुभ होता है।
डाइनिंग रूम

डाइनिंग रूम या भोजन कक्ष ये ज्यादातर रसोई से सटे होते हैं या लिविंग रूम से। अगर आपका भोजन कक्ष पूर्व में है तो आपको हल्के हरे या लाइट ऑरेंज या हल्के नीले रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए।
पूजा रूम

वास्तु अनुसार पूजा घर का रंग ऐसा हो जो मन को शांति प्रदान करे। इसलिए यहां गहरे रंगों की अपेक्षा सफेद या हल्के पीले रंगों का इस्तेमाल वास्तु अनुसार शुभ माना जाता है। पीले रंगों का इस्तेमाल आध्यात्मिकता लाएगा।
किचन

किचन के लिए वास्तु अनुसार नारंगी और हरे रंग ही शुभ होते हैं।या फिर सफेद के साथ वुडन का कॉम्बिनेशन कर आप अपने किचन को वास्तु अनुसार रंग दे सकते हैं।
मास्टर बेडरूम

वास्तु अनुसार घर का मास्टर बेडरूम दक्षिण पश्चिम दिशा में होता है। इसलिए आप इसके दीवार को हल्के नीले या आईवरी कलर या फिर व्हाइट और ग्रे कलर से रंग सकते हैं। कभी-भी मास्टर बेडरूम में डार्क रंगों का इस्तेमाल ना करें, नहीं तो आपकी नींद की समस्या हो सकती है।
बच्चों का बेडरूम

बच्चों के बेडरूम में अगर आपने स्टडी एरिया भी बना रखा है, तो आप ये सुनिश्चित करें कि उस एरिया को आप पीले रंगों और हरे रंगों के दीवार रखें क्योंकि बच्चों के स्टडी एरिया के लिए ये बहुत ही शुभ कलर है।
बच्चों का बेडरूम आप गहरे रंगों से ना रंगे। अगर लड़की है, तो उसे पिंक पसंद होता है। ऐसे में आप लाइट पिंक या बेबी पिंक के दीवार रंग सकती है। लड़कों के बेडरूम को डार्क ब्लू रंगों से ना करें बल्कि हल्के नीले रंगों का इस्तेमाल वास्तु अनुसार उनके लिए शुभ होगा।
गेस्ट रूम

ज्यादातर गेस्ट रूम उत्तर पश्चिम की दिशा में बने होते हैं। इसलिए इस जगह की दीवारों के लिए सबसे उपयुक्त रंग वास्तु अनुसार सफेद, लाइट ग्रे या क्रीम रंगो का इस्तेमाल शुभ रहता है।
इन बातों का ध्यान रखें
*घर के बाहर या अंदरुनी दीवार पर गहरे रंगों के इस्तेमाल से बचें।
*घर में ज्यादा सफेद रंगों का इस्तेमाल भी शुभ नहीं होता क्योंकि इससे अहंकार बढ़ता है।
*बेडरूम में कभी भी लाल रंग से दीवार ना रखें क्योंकि इससे व्यक्ति के अंदर गुस्सा आने लगता है।
वास्तु अनुसार घर के दीवारों को रंगने के लिए कमरों दिशा का भी ध्यान रखे और उस दिशा के अनुसार रंगों के इस्तेमाल से आपके जीवन में खुशहाली और उत्साह बना रहता है।