त्योहार के लिए घर पर बनाइए नारियल लड्डू, परफेक्ट बनाने के लिए देखिए ये वीडियो: Coconut ladoo 
Coconut ladoo 

नारियल लड्डू बनाने के लिए बेस्ट हैं ये वीडियो

आप भी कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आप नारियल के लड्डू ट्राय कर सकते हैं। अगर आपको इन्हें बनाते समय किसी तरह की परेशानी आती है तो आप इन वीडियो की मदद ले सकते हैं। 

Coconut ladoo: त्योहारों का समय शुरू हो चुका है और ऐसे में सभी कुछ ना कुछ अलग मिठाइयाँ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। आप भी कुछ मीठा बनाने की सोच रहे हैं तो आप नारियल के लड्डू ट्राय कर सकते हैं। अगर आपको इन्हें बनाते समय किसी तरह की परेशानी आती है तो आप इन वीडियो की मदद ले सकते हैं। 

भारत किचन का यह वीडियो देखकर आप बस कुछ मिनटों में ही नारियल लड्डू बना सकते हैं। सबसे पहले सूखा नारियल लें और इसको थोड़े से घी में भून लें। गैस की आँच धीमी रखना। इसमें दूध डालकर अच्छे से चलाते जायें। अब चीनी मिलाते हुए भूनते जायें। अब इसमें मिल्क पाउडर मिला दें। अब इसके लड्डू बना लें और ऊपर से सूखे नारियल की कोटिंग कर दें। उनके इस वीडियो को 1.5 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। 

YouTube video

सोनिया बर्तन ने भी नारियल के लड्डू बनाने का बहुत आसान तरीक़ा बताया है। इन्होंने इसमें चीनी कि जगह गुड़ का इस्तेमाल किया है। साथ ही इन्होंने ड्राई फ्रूट्स को भी मिलाया है। इन नट्स को और मूँगफली को रोस्ट कर लें। अब नारियल को घी में फ़ाय करना है। अब गुड में थोड़ा पानी मिलाकर पिघला लें। अब नट्स को पीसकर पाउडर बना लें। अब गुड़ में नारियल, ड्राई फ्रूट्स और साँफ का पाउडर भी डाल दें। अब इससे लड्डू बना लें। उनके इस वीडियो को 896 हज़ार व्यूज़ मिल चुके हैं। 

YouTube video

कुक एंड फ्राई के इस वीडियो की मदद से आप घर में हलवाई स्टाइल के   नारियल के लड्डू बना सकते हैं। सबसे पहले नारियल का बुरादा लेकर 2 मिनट तक थोड़े से घी में भून लें। अब इसमें दूध मिलाएँ और फिर चीनी भी डाल दें। अब थोड़ी देर पकने दें और हल्का ठंडा होने पर उसके लड्डू बना लें। उनके इस वीडियो को 20 मिलियन लोग देख चुके हैं। 

YouTube video

कनक किचन के इस वीडियो से आप बहुत ही आसान तरीक़े से नारियल के लड्डू बना सकते हैं। सबसे पहले नारियल का बुरादा लें और उसने थोड़ा दूध मिला दें और इसको आधा घंटे के लिए रख दें। अब दो चम्मच घी में इसको भून लें और इसमें मिश्री पीसकर मिला दें। अब इसमें मिल्क पाउडर मिलाएँ। अब इसके लड्डू बना लें। इसमें चॉकलेट या रोज फ़्लेवर भी डाल सकते हैं। उनके इस वीडियो को 68 हज़ार व्यूज़ मिल चुके हैं। 

YouTube video

निशा मधुलिका के इस वीडियो की मदद लेकर आप झटपट नारियल के लड्डू बना सकते हैं। सबसे पहले तीन कप दूध को गाड़ा करना है। इसमें चीनी चीनी डालें और लगातार चलाते रहें। अब इसमें नारियल का बुरादा मिलाएँ और धीमी आँच पर पकने दें।। गैस बंद करें और इसमें इलाइची पाउडर मिला लें। अब हाथ में तेल लगाकर गोल लड्डू बना लें। उनके इस वीडियो को 336 हज़ार व्यूज़ मिल चुके हैं। 

YouTube video

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...