Neurobion Forte Benefits
Neurobion Forte Benefits

विटामिन डेफिशियेंसी को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें न्यूरोबियन फोर्ट

न्यूरोबियन फोर्ट एक सप्लीमेंट है, जिन्हें लेने से शरीर में विटामिन की कमी पूरी होती है। इस सप्लीमेंट के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। जानिए इस बारे में विस्तार से।

Neurobion Forte Benefits: न्यूरोबियन फोर्ट एक विटामिन सप्लीमेंट है, जो कई तरीके से हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद है। यह सप्लीमेंट हमारे नर्वस सिस्टम और मेटाबॉलिज्म को सुधारता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, स्किन और बालों को हेल्दी बनाए रखता है, रेड ब्लड सेल की प्रोडक्शन को बढ़ाता है और लिवर के लिए भी इसे अच्छा माना गया है। इसके साथ यह कई अन्य बॉडी फंक्शन्स के लिए भी जरूरी है। न्यूरोबियन फोर्ट को विटामिन की कमी और न्यूरोपैथिक पेन को दूर करने में भी फायदेमंद माना गया है। इस सप्लीमेंट को अपनी मर्जी से नहीं लेना चाहिए। यही नहीं, इसका इस्तेमाल करने से पहले आपको इसके बारे में पूरी जानकारी भी होनी चाहिए। न्यूरोबियान फोर्ट टैबलेट के फायदे और नुकसान (Pros and Cons of Neurobion Forte Tablet) क्या हैं, इस बारे में अवश्य जानें। जानिए न्यूरोबियन फोर्ट के बारे में विस्तार से।

न्यूरोबियन फोर्ट के इंग्रेडिएंट्स क्या हैं? 

न्यूरोबियन फोर्ट में छह बी विटामिन्स का मिक्सचर होता है। यह विटामिन्स इस प्रकार हैं:

  • विटामिन बी1 या थियामिन
  • विटामिन बी2 या राइबोफ्लेविन
  • विटामिन बी3 या निकोटिनामाइड
  • विटामिन बी5 या कैल्शियम पैंटोथेनट
  • विटामिन बी6 या पाइरिडोक्सिन
  • विटामिन बी12 या कोबालामिन

बी विटामिन्स, वॉटर सॉल्युबल विटामिन्स का एक ग्रुप हे जो विभिन्न फूड्स में नेचुरली प्रेजेंट होता है। वॉटर सॉल्युबल का अर्थ है कि एक बार में हमारा शरीर विटामिन में से जितना उपयोग कर सकता है उसे एब्जॉर्ब कर लेता है और यह बाकी को आपके मूत्र के माध्यम से बाहर निकाल देता है। जिन सप्लीमेंट्स में बी विटामिन्स का यह ग्रुप होता है, उन्हें कई बार बी काम्प्लेक्स विटामिन्स कहा जाता है। न्यूरोबियन फोर्ट को ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है। जानिए क्या हैं इस सप्लीमेंट के फायदे।

Neurobion Forte
Neurobion Forte Benefits

न्यूरोबियन फोर्ट के क्या फायदे हैं– Neurobion Forte benefits in Hindi

Read more: I-Pill Tablet के फायदे | एसिक्लोफेनाक टेबलेट के फायदे

न्यूरोबियन फोर्ट का इस्तेमाल बी विटामिन डेफिशिएंसीज के उपचार और इस समस्या से बचाव के लिए किया जाता है। निम्नलिखित समस्यों के उपचार के लिए इसे फायदेमंद माना गया है:

  • यह सप्लीमेंट इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
  • मेटाबॉलिज्म को सुधरता है
  • हेल्दी स्किन और बालों को मैंटेन रखता है
  • लिवर हेल्थ को सही रखता है
  • सभी बी विटामिन्स शरीर के फंक्शन्स को सही र
  • खने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही नहीं, शरीर में इनकी कमी से कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे
  • एनीमिया
  • थकावट या कमजोरी 
  • अचानक वजन कम होना
  • नर्व पेन के साथ नर्व डैमेज होना या हाथों या पैरों में गुदगुदी होना
  • कन्फ्यूजिंग
  • डिप्रेशन 
  • सिरदर्द
  • मेमोरी प्रॉब्लम
  • हार्ट फेलियर
  • इम्यून सिस्टम का कमजोर होना
  • किडनी प्रॉब्लम
  • स्किन प्रॉब्लम
  • बालों का झड़ना
  • लिवर में समस्या

और पढ़ें। अनवांटेड 72 क्या है और किस तरह से करना चाहिए इन पिल्स का इस्तेमाल: Unwanted 72 Pills

न्यूरोबियन फोर्ट के साइड इफेक्ट्स- Neurobion Forte in Hindi

डॉक्टर के अनुसार न्यूरोबियन फोर्ट पूरी तरह से सुरक्षित है। लेकिन, इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए। यही नहीं, इसकी कितनी डोज लेनी चाहिए और कितनी नहीं इस बारे में भी आपको जानकारी होनी चाहिए। इसके उपयोग के बाद कुछ लोग साइड इफेक्ट्स का अनुभव कर सकते हैं। हालाँकि, यह साइड इफेक्ट्स गंभीर नहीं होते हैं। यह सामान्य साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं:

  • अत्यधिक मूत्र त्याग
  • जी मिचलाना
  • उलटी आना
  • डायरिया
  • बॉडी मूवमेंट पर कंट्रोल न रहना
  • नर्व डैमेज

अगर यह साइड इफेक्ट्स गंभीर हों या बार-बार आपको यह समस्याएं हो रही हों, तो डॉक्टर की सलाह लें। आमतौर पर जब आप इन टैबलेट्स को लेना बंद कर देते हैं, यह साइड इफेक्ट्स भी ठीक हो जाते हैं। लेकिन, इसके साइड इफेक्ट्स को नजरअंदाज न करें।

Neurobion Forte
Neurobion Forte

न्यूरोबियन फोर्ट से जुड़े रिस्क और चेतावनी

न्यूरोबियन फोर्ट को अधिकतर लोगों के लिए सुरक्षित माना गया है। इसमें मौजूद बी विटामिन्स पानी में डिजॉल्व हो जाते हैं और टिश्यूज में अच्छे से बिल्ड-अप नहीं होते हैं। इसका अर्थ यह है कि हमारी बॉडी यूरिन में अत्याधिक विटामिन्स को आसानी से रिमूव कर देती हैं। इसके कारण बी विटामिन आमतौर पर नॉनटॉक्सिक होते हैं और इनसे किसी भी तरह की समस्या होने का जोखिम बहुत कम होता है। लेकिन, इसकी अधिक डोज खतरनाक हो सकती है और साइड इफेक्ट्स का कारण बन सकती है। किसी भी सप्लीमेंट को लेने की शुरुआत करने से पहले डॉक्टर से बात अवश्य करें। यह उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण ,हैं जो किसी अन्य मेडिकेशन्स को ले रहे हैं या जिन लोगों को किडनी या लिवर संबधित कोई समस्या है। 

न्यूरोबियन फोर्ट किन्हें लेने की सलाह दी जाती है? 

न्यूरोबियन फोर्ट का फायदा यह है कि यह सप्लीमेंट बी विटामिन की कमी को दूर करने में मदद करता है। अधिकतर लोग अपनी डाइट से बी विटामिन पर्याप्त मात्रा में प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन कई लोगों में इसकी कमी हो सकती है। विटामिन बी की कमी के अधिक रिस्क वाले लोगों में यह लोग शामिल हैं:

  • प्रेग्नेंट महिलाएं
  • पचास साल से अधिक उम्र के लोग
  • ऐसे लोग जो एनिमल प्रोडक्ट्स नहीं लेते हैं जैसे वीगन और शाकाहारी 
  • जो लोग ऐसी दवाईयां ले रहे हैं, जो शरीर में विटामिन बी लेवल को कम करें
  • जिन लोगों की गैस्ट्रिक बाईपास सर्जरी हुई हो

ये लोग इस डेफिशियेंसी से बचने के लिए विटामिन बी लेने पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, न्यूरोबियन फोर्ट लेने से विटामिन बी की कमी को रोकने या हल्की कमी का इलाज करने में मदद मिल सकती है, लेकिन कुछ मामलों में यह पर्याप्त नहीं हो सकता है। गंभीर विटामिन बी की कमी के मामलें में डॉक्टर के सही सलाह और इस सप्लीमेंट की सही डोज की आवश्यकता हो सकती है। अगर आपको लगता है कि आपको विटामिन बी की कमी है, तो आपको इसके निदान और सही उपचार के लिए डॉक्टर से बात अवश्य करें। कुछ लोगों को ऐसे में न्यूरोबियन फोर्ट की सलाह दी जा सकती है, ताकि अन्य कंडीशंस से बचा जा सके जैसे नर्व प्रॉब्लम्स। बी विटामिन्स को शरीर के महत्वपूर्ण फंक्शन्स के लिए जरूरी माना गया है, लेकिन हम अपनी डाइट से पर्याप्त मात्रा में विटामिन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में, सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। जिन लोगों को अपनी डाइट से पर्याप्त मात्रा में बी विटामिन्स नहीं मिल पाता है , तो उन्हें न्यूरोबियन फोर्ट की सलाह दी जाती है। 

VITAMIN B
VITAMIN B

न्यूरोबियन फोर्ट कई अन्य समस्याओं को दूर करने में भी फायदेमंद है जैसे मेमोरी, एनर्जी, मेटाबॉलिज्म, इम्यून फंक्शन को सुधारने में। इसके कई अन्य लाभ भी हैं। अगर आपको माइल्ड डेफिशियेंसी है, तो न्यूरोबियन फोर्ट या ऐसे ही अन्य सप्लीमेंट्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अगर आपको लगता है कि यह डेफिशियेंसी गंभीर है, तो डॉक्टर से सलाह लें और सही उपचार कराएं। अगर बात की जाए न्यूरोबियन फोर्ट की, तो इस सप्लीमेंट को लेने से पहले इसके लेबल को अच्छे से पढ़ें। इन्हें किसी सुखी और कूल स्थान पर स्टोर करें। बच्चों की पहुंच से इसे रखें और डॉक्टर द्वारा बताई डोज में ही इसे लें।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Grehlaxmi इनकी पुष्टि नहीं करता. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

FAQ | क्या आप जानते हैं

न्यूरोबियन फोर्ट टैबलेट लाभ (Neurobion Forte Tablet Benefits) क्या हैं?

न्यूरोबियन फोर्ट टैबलेट का इस्तेमाल बी विटामिन की कमी से बचाव और उपचार के लिए किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह नर्वस सिस्टम की हेल्थ को सुधारने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में भी फायदेमंद है। इसके अलावा भी इसके कई अन्य हेल्थ बेनिफिट्स भी हो सकते हैं।

न्यूरोबियान फोर्ट टैबलेट के नुकसान (Disadvantages of Neurobion Forte Tablet) क्या हो सकते हैं?

अधिकतर लोग इस दवा को लेने के बाद किसी भी तरह के साइड इफेक्ट्स का अनुभव नहीं करते हैं। लेकिन, इसे लेने के बाद हल्के साइड इफेक्ट्स नजर आ सकते हैं, जैसे उलटी आना, जी मिचलाना, पेट में दर्द, डायरिया, ब्लोटिंग, थकावट आदि। आमतौर पर यह साइड इफेक्ट्स समय के साथ ठीक हो जाते हैं। अगर यह साइड इफेक्ट्स गंभीर हों तो डॉक्टर से बात अवश्य करें।

न्यूरोबियन फोर्ट कब खाना चाहिए (When to take neurobion forte)?

न्यूरोबियन फोर्ट को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही लेना चाहिए। खाने से पहले इस दवा को लेना सुरक्षित माना गया है। अगर इससे आपके पेट में समस्या हो तो आप इसे खाने के बाद भी ले सकते हैं। अधिकतर दवाईयों को खाने के बाद लेने की ही सलाह दी जाती है। इस बारे में डॉक्टर से बात करना न भूलें।

क्या न्यूरोबियन फोर्ट को रोजाना लेना सही है?

हां, न्यूरोबियन फोर्ट को रोजाना लेना सुरक्षित माना गया है। कई बार हमारी डाइट से जरुरी पौष्टिक तत्व गायब होते हैं। इसलिए न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स लेना जरूरी हो जाता है। इनसे शरीर में जरूरी न्यूटीऐंट्स लेवल और जरूरी विटामिन का लेवल मैंटेन रहता है। इसलिए, बी विटामिन्स की कमी को पूरा करने के लिए इस सप्लीमेंट को लेना जरूरी है।

क्या नर्व पेन के लिए न्यूरोबियन फोर्ट को लेना सही है?

यह सप्लीमेंट विटामिन बी काम्प्लेक्स की कमी का उपचार करने और विटामिन के हेल्दी लेवल को मैंटेन करने में फायदेमंद है। इस सप्लीमेंट से हड्डियों, जोड़ों आदि का स्वास्थ्य भी सही रहता है। जिससे गठिया के उपचार के लिए इसे फायदेमंद माना गया है। यही नहीं, मुंह के अल्सर से राहत पाने में भी यह मददगार है। न्यूरोपैथिक दर्द को कम करने में भी इसे सहायक माना गया है।

न्यूरोबियान फोर्ट टैबलेट प्राइस क्या है?

न्यूरोबियान फोर्ट टैबलेट को आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं या आपके नजदीकी मेडिकल स्टोर में भी यह आसानी से उपलब्ध है। इसकी एक स्ट्रिप आसानी से 30 से 35 रुपए में आपको मिल जाएगी।