Al Pacino Latest News: ‘गॉडफादर’ और ‘स्कारफेस’ जैसी फिल्मों के वेटरन हॉलीवुड एक्टर अल्फ्रेडो जेम्स पचिनो उर्फ अल पचीनो इन दिनों सुर्खियों में हैं। ये मशहूर एक्टर 83 साल ही उम्र में चौथी बार पिता बने हैं। अल पचीनो की 29 वर्षीय गर्लफ्रेंड नूर अल्फल्लाह ने बेटे को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कपल ने बेटे का नाम रोमन पचीनो रखा है।
मेरे लिए बहुत ही खास पल

रिपोर्ट के अनुसार इस उम्र में पिता बनकर अल पचीनो काफी खुश हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों ही अमेरिकन एक्टर की गर्लफ्रेंड की प्रेग्नेंसी की खबर मीडिया में आई थीं। जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए अल पचीनो ने कहा कि यह उनके लिए बहुत ही खास पल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नूर अल्फल्लाह ने 11 हफ्ते तक प्रेगनेंसी की बात अल पचीनो से छिपाई रखी। इसकी वजह ये बताई गई कि अल पचीनो और उनके बच्चे नहीं चाहते थे कि वे इस उम्र में पिता बनें। हालांकि बाद में अल पचीनो का डीएनए टेस्ट करवाया और खुशी-खुशी इस बच्चे को अपनाया। पचीनो और नूर को पहली बार अप्रैल 2022 में एक दूसरे को वेनिस में डेट करते हुए देखा गया था। जिसके बाद दोनों को अक्सर आउटिंग और डिनर पर साथ देखा गया। बताया जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को कोरोना काल में डेट करना शुरू किया था।
उम्र में गर्लफ्रेंड से बड़ी है बेटी

अल पचीनो अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पचीनो की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्टिंग कोच जान टैरंट से उनकी एक बेटी है, जिसका नाम जूली है। जूली 33 साल की हैं। वहीं दूसरी एक्स गर्लफ्रेंड बेवर्ली डी एंजेलो से उनके दो जुड़वां बच्चे हैं, जिनका नाम एंटोन और ओलिविया है। इन दोनों की उम्र 22 साल है।
हर बॉयफ्रेंड की उम्र 60 से ज्यादा

आपको बता दें कि नूर अल्फल्लाह ने कैलिफोर्निया लॉस एंजिल्स यूनिवर्सिटी से स्टडी पूरी की है। उन्होंने साउथ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के सिनेमैटिक स्कूल ऑफ आर्ट्स से ग्रेजुएशन कर रखी है। नूर को फिल्मों में रुचि है और उन्होंने फिल्म मेकिंग में मास्टर की डिग्री ले रखी है। अल पचीनो से पहले भी नूर के कई अफेयर्स रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि उनके सभी बॉयफ्रेंड्स की उम्र 60 साल से ज्यादा ही रही है। अल पचीनो से पहले साल 2017 में नूर मशहूर सिंगर माइक जैगर को डेट कर रही थीं। उस समय नूर 22 साल की थीं और माइक करीब 74 साल के थे। 2018 में दोनों का ब्रेकअप हुआ। उस समय नूर ने कहा था कि माइक की उम्र से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि दिल सिर्फ भावनाएं देखता है। नूर 60 वर्षीय बिजनेसमैन निकोलस बर्गग्रेन को भी डेट कर चुकी हैं। उन्हें कई बार फिल्म मेकर क्लिंट ईस्टवुड के साथ भी देखा जा चुका है, जिनकी उम्र इस समय 93 साल है। हालांकि नूर ने अपने रिश्ते को कभी नहीं स्वीकारा और मीडिया से कहा कि वो उनके फैमिली फ्रेंड हैं।
