Al Pacino News: हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और फिल्ममेकर अल्फ्रेडा जेम्स उर्फ अलपचीनो 82 साल की उम्र में पिता बनने जा रहे हैं। उनकी 29 वर्षीय गर्लफ्रैंड नूर अलफल्लाह गर्भवती हैं। अलचीनो चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। अलचपीनो और नूर एकदूसरे को 2022 से डेटिंग कर रहे हैं। अलपचीनो और नूर के बीच कोविड महामारी के दौरान नजदीकियां बढीं। अब वे दोनों पेरेंट्स बनने को तैयार हैं।
अलपचीनो दादा बनने की उम्र में पिता बनने जा रहे हैं
अमूमन 60 साल के बाद लोग ग्रैंडपैरेंट बनने की तैयारी करते हैं। जब अपने बच्चों के बच्चे खिलाने की उम्र होती है उस उम्र में पिता बनने वाले हैं हॉलीवुड स्टार अलपचीनो। टीमजेड के मुताबिक अलपचीनो की गर्लफ्रैंड नूर एक महीने बाद बच्चे को जन्म देने वाली हैं। खुद से 54 साल छोटी गर्लफ्रैंड के साथ अफेयर की खबरों की वजह से वे पहले से ही चर्चा में थे। 2022 में जब दोनों को एक साथ देखा गया तब से उनके रिश्ता चर्चा में है। एक वजह और भी है वो हैं नूर के पहले ब्वॉयफ्रैंड्स। खबरों की मानें तो नूर का ज्यादातर अपनी उम्र से काफी बडे पुरूषों के अफेयर रहा है।
चौथी बार पिता बनने वाले हैं अलपचीनो

गॉडफादर और सेंट ऑफ ए वुमेन जैसी फिल्मों के एक्टर अलचपीनो से पहले से तीन बच्चे हैं। सबसे पहले पचीनो एक्टिंग कोच जॉन के साथ रिश्ते में थे। जॉन और पचीनो की एक बेटी है जूली मैरी। जूली का जन्म 1989 में हुआ था। जॉन के बाद अल पचीनो ने एक्ट्रेस बेवर्ली डीएंजेलो को डेट किया। उनका रिश्ता 6 साल तक चला और दोनों जुडवा बच्चों के पेरेंट्स बने। अब लम्बे अर्से बाद पचीनो 2022 में नूर के साथ जुडे और 82 साल की उम्र में पिता बनने जा रहे हैं। पचीनो की पहली बेटी 33 साल की हैं। ऐसे में यही कहा जा सकता है कि ग्रैंडपेरेंट बनने की उम्र में पचीनो पिता बनने वाले हैं।
अलपचीनो ने कभी शादी नहीं की
हॉलीवुड के मोस्ट इंफ्लुएंशियल एक्टर अलपचीनो भले ही चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं लेकिन उन्होंने कभी भी शादी नहीं की। उनके कई सेलिब्रिटीज के साथ रिश्ते रहे और लम्बे समय तक उन्होंने डेट किया। बावजूद इसके उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को शादी के बंधन में नहीं बांधा। जीवन जीने के अपने अलग नजरिए के चलते ही उन्होंने कभी किसी रिश्ते को नाम देने का नहीं सोचा। उनके इसी नजरिए की वजह से वे अपने से उम्र में काफी छोटी नूर के साथ जुडे। उनके और नूर के लिए रिश्ते में उम्र गैप कोई मायने नहीं रखता।
हॉलीवुड के कई जाने माने सेलिब्रिटी बन चुके हैं 60 के बाद पिता
अलपचीनो पहले ऐसे सेलिब्रिटी नहीं हैं जो इस उम्र में पिता बनने जा रहे हैं। हॉलीवुड के कई जाने माने सेलिब्रिटी हैं जो उम्र के दूसरे पडाव के बाद पिता बने हैं। मशहूर एक्टर रॉबर्ट डी नीरो 79 की उम्र में पिता बने। वहीं प्रसिद्ध कलाकार रिचर्ड गेरे भी 2019 में 69 की उम्र में एक बार फिर पिता बने। वॉरेन बैटी, जेफ गोल्डब्लम, स्टीव मार्टिन, बिली जॉल, रॉड स्टीवर्ट जैसे कई जाने माने हॉलीवुड एक्टर्स 60 की उम्र के बाद भी पिता बने।