Mahie Gill News: माही गिल शादीशुदा हैं और यह बात हम नहीं बल्कि उन्होंने खुद कबूल की है। “देव डी” जैसी फिल्म में काम करके नाम और पहचान कमा चुकी माही गिल ने चुपचाप अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर और इंटरप्रेन्योर रवि केसर से शादी कर ली है। खास बात तो यह है कि यह शादी अभी हाल में नहीं हुई है बल्कि पहले ही हो चुकी है लेकिन माही गिल ने हाल में इस बात को कंफर्म किया है। सिर्फ यही खबर माही गिल ने नहीं छिपाई है बल्कि यह भी एक नया सच सामने आया है कि माही मुंबई से गोवा शिफ्ट हो चुकी हैं और वहां रवि और अपनी बेटी वेरोनिका के साथ रह रही हैं।
माही गिल के पति हैं रवि केसर
हाल के दिनों में माही गिल ने यह खबर एक दैनिक अखबार को दी लेकिन यह नहीं बताया कि उन्होंने कहा और कब शादी की है। अधिकतर लोग रवि केसर को एक एक्टर के तौर पर जानते हैं जबकि वह एक बिजनेसमैन भी हैं। रवि और माही दोनों एक साथ 2019 में आने वाले शो “फिक्सर” में भी साथ काम कर चुके हैं। इस शो में शब्बीर अहलूवालिया भी थे।
माही जैसी दिखती है वेरोनिका

माही गिल ने अपनी शादी के साथ इस बात को भी स्वीकार किया कि उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम उन्होंने वेरोनिका रखा है। अपनी शादी और वेरोनिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छिपाने की बात के जवाब में माही ने बताया कि यह उनका व्यक्तिगत कारण है जिसकी वजह से वह अपनी बेटी वेरोनिका की तस्वीरें सोशल मीडिया पर नहीं पोस्ट करती हैं। माही ने यह भी आगे कहा कि वह एक प्राइवेट और अपने में रहने वाले इंसान हैं और वह चाहती हैं कि उनकी जिंदगी में हो रही चीजें आम लोगों को ना पता चले। हालांकि, जब हमने माही गिल के इंस्टाग्राम अकाउंट की खोज खबर ली तो हमें वहां वेरोनिका की भी कुछ तस्वीरें मिली। वेरोनिका की फोटो को देखकर साफ कहा जा सकता है कि वह माही गिल की बेटी है क्योंकि माही और उनकी शक्ल काफी हद तक मिलती है। माही की बेटी वेरोनिका की उम्र अभी करीब 6 साल है और वह अगस्त में 7 साल की होने वाली है।
माही का करियर

हाल के दिनों में माही गिल को अंतिम बार सोनीलिव के शो “योर ऑनर” में देखा गया, जिसमें उनके साथ जिमी शेरगिल, यशपाल शर्मा और पारुल गुलाटी भी थे। माही गिल बॉलीवुड की एक नामी एक्ट्रेस हैं, जो पहली बार 2003 में हिंदी फिल्म “हवाएं” में नजर आई। इसके बाद माही गिल ने कई फिल्में की, जिनमें “खोया खोया चांद”, “देव डी”, “गुलाल” “दबंग”, “साहेब बीवी और गैंगस्टर” और “पान सिंह तोमर” मुख्य हैं। लेकिन माही गिल को सबसे ज्यादा पहचान अनुराग कश्यप की फिल्म “देव डी” से मिली, जिसमें उनके साथ अभय देओल और कल्कि कोचलिन भी थे।
