Rani Mukherjee Saree Looks: रानी मुखर्जी ने इधर फिर से बॉलीवुड के गलियारों में आना-जाना शुरू कर दिया है। फिर चाहे दुर्गा पूजा हो या किसी फिल्म का प्रीमियर, रानी बेहद खूबसूरत साड़ियों में नजर आती हैं। आज इस आर्टिकल में हम रानी मुखर्जी के साड़ी लुक्स के बारे में जानते हैं।
रेड बनारसी साड़ी लुक
रानी मुखर्जी का यह रेड बनारसी साड़ी लुक कमाल का है। इसे परफेक्ट वेडिंग लुक देने के लिए उन्होंने हेवी गोल्डन जूलरी पहनी है। हेवी नेकपीस और लरी वाले स्टड के साथ उनकी नोजपिन खूबसूरत दिख रही है। यहां उन्होंने हाथों में शाखा-पोला पहना है। बीच मांग, रेड बिंदी और हाथ में शाखा-पोला के साथ उनका यह लुक काबिलेतारीफ है। इस लुक के साथ रानी का मेकअप सिम्पल लेकिन शाइनी है।
ब्लू ग्रीन साड़ी लुक
रानी मुखर्जी का यह लुक मॉडर्न के साथ ट्रेडिशनल टच वाला है। यहां उन्होंने सिल्क की साड़ी पहनी है, जो लाइट ग्रीन कलर में है। इसका बॉर्डर डार्क ब्लू कलर में है। इसके साथ उन्होंने ऑक्सीडाइज्ड जूलरी सेट पहना है। चोकर में बारीक मोती लगे हुए हैं। ऊपर उठाकर बंधे बाल और जूड़े में गजरा बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं। स्मोजी आइज, ब्राउन लिपस्टिक और माथे पर पर्पल बिंदी के साथ रानी का यह लुक एलीगेन्ट है।
पारंपरिक बंगाली साड़ी लुक
रानी का यह पारंपरिक बंगाली साड़ी लुक शानदार है। इस व्हाइट और गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी को उन्होंने बंगाली स्टाइल से पहना है और इसके सतह रेड ब्लाउज पेयर किया है। गोल्डन पेन्डेन्ट वाली स्फटिक माला और मैचिंग स्टड के साथ मंगलसूत्र उनके इस लुक को खूबसूरत बना रहा है। खुले बाल, माथे पर बड़ी लाल बिंदी और रेड लिपस्टिक के साथ रानी कमाल दिख रही हैं।
पिंक साड़ी लुक
रानी ने यहां पिंक कलर की साड़ी पहनी है, जिसका बॉर्डर गोल्डन थ्रेड एम्ब्रॉइडरी वाला है। गोल्डन चेन और डिफरेंट शेप वाली ईयररिंग्स के साथ रानी बला की खूबसूरत दिख रही हैं। पिंक ब्लश, पिंक आई शैडो, पिंक लिपस्टिक और पिंक बिंदी के साथ उन्होंने अपने लुक को कम्प्लीट किया है।
गोल्डन साड़ी लुक
रानी का यह लुक ट्रेडिशनल साउथ इंडियन ब्राइड जैसा है। लाइट गोल्डन साड़ी का बॉर्डर डार्क गोल्डन में है और ब्लाउज बॉर्डर से मैच करता हुआ है। इसके साथ उन्होंने पर्ल जूलरी पहनी है, जिसका हार लंबा और हेवी है। ईयररिंग्स मैचिंग हैं और उन्होंने मंगलसूत्र को छोटा करके भी पहना है। बीच मांग के साथ पीछे बंधे बाल और माथे पर रेड गोल्डन बिंदी शोभा दे रही है। गोल्डन आइज, ब्लश चीक और लाइट ब्राउन लिपस्टिक के साथ रानी का यह लुक सुन्दर है।
