शहनाज गिल ने खरीदा घर, फैन्स हुए भावुक: Shehnaaz Gill News
Shehnaaz Gill News

Shehnaaz Gill News: बिगबॉस 13 से फैंस के दिलों में बसने वाली शहनाज गिल की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में होने वाली घटनाएं उनके फैंस पर भी खासा प्रभाव डालती हैं। जब कभी शहनाज उदास दिखती हैं तो उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए उनसे जुडकर उन्‍हें खुश रहने के लिए प्रोत्‍साहित करते हैं। जब उनकी जिंदगी में कुछ नया या बड़ा होता है तो फैंस उसे सेलिब्रेट करते हैं। शहनाज गिल अपनी मासूमियत और भोलेपन से फैंस की जिंदगी में कुछ खास मुकाम बना चुकी हैं। हाल ही में ‘किसी का भाई किसी की जान’ से उनके बॉलीवुड में डेब्‍यू से भी फैंस काफी खुश हुए। अब शहनाज गिल की एक और उपलब्धि पर उनके फैंस बेहद खुश हैं और देश विदेश से उन्‍हें बधाइयां दे रहे हैं। इन बधाइयों की वजह बनी है शहनाज की निजी जिंदगी से जुड़ी ख़ास बात और वो है उनका नया घर।

फैन ने घर लेने पर शहनाज को कुछ इस तरह बधाई दी

Shehnaaz Gill

लाखों दिलों पर राज करने वाली शहनाज कदम दर कदर अपनी जिंदगी में नए आयाम लिख रही हैं। बिगबॉस 13 में पंजाबी इंडस्‍ट्री की ये कलाकार दर्शकों के लिए एकदम नई थी। उस सीजन में बडे बडे चेहरों के बीच किसी को नहीं लग रहा था कि दर्शक इस कदर प्‍यार लुटाएंगे। लेकिन अपने हुनर के दम पर उन्‍होंने सबके बीच जगह बनाई। उसके बाद वे लगातार इंडस्‍ट्री में जगह बनाने के लिए हार्ड वर्क करती रहीं। कभी म्‍यूजिक एल्‍बम तो कभी अपना शो ‘देसी वाइब्‍स’ के जरिए प्रोफेशनल फ्रंट पर वो डटी रहीं। फिर सलमान खान की फिल्‍म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से डेब्‍यू कर उन्‍होंने बॉलीवुड की तरफ भी अपना पहला कदम रखा।

जिंदगी के कई उतार चढाव के बीच वे हार माने बिना अपने लिए रास्‍ते बना रही हैं। उनकी ये मेहनत रंग भी ला रही है। उसका ही नतीजा है कि शहनाज ने अपना घर खरीद लिया है। उनके घर खरीदने से उनके फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंश बधाइयां दे रहे हैं। उनकी एक फैन ने उन्‍हें कुछ इस तरह बधाई दी की शहनाज उस पोस्‍ट को अपने इंस्‍टाग्राम पर शेअर करने पर मजबूर हो गईं। उस फैन ने लिखा ‘ डियर सना बेबी नए घर के लिए बधाई। आपकी उपलब्धि पर हमें बहुत गर्व होता है। हम आपसे इमोशनली इस तरह जुडे हैं कि ऐसा लग रहा है जैसे हमने घर खरीदा हो। वाहेगुरू आप पर कृपा बनाएबनाए रखें और आपके घर में जो भी आएं पॉजिटिव वाइब्‍स के साथ आएं।‘

बात वर्कफ्रंट की

Shehnaaz Gill News
New Home of Shehnaaz Gill

शहनाज गिल जहां पर्सनल लाइफ में सेटल होने के लिए अपने लिए आशियाना बना रही हैं। वहीं वे वर्कफंट पर भी अपने आपको साबित करने के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। आने वाले समय में वे कई बडे प्रोजेक्‍ट में नजर आने वाली हैं। जिनमें से जॉन अब्राहम के साथ 100% और अनिल कपूर के साथ ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ फिल्‍में शामिल हैं। वहीं कुछ अनाम प्रोजेक्‍ट के लिए भी उनकी बातचीत चल रही है। शहनाज गिल के फैंस दुआ करते हैं कि उनकी पर्सनल और प्रोफेशलन लाइफ में वे आगे ही बढती रहें।

निशा सिंह एक पत्रकार और लेखक हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिलेमें हुआ। दिल्‍ली और जयपुर में सीएनबीसी, टाइस ऑफ इंडिया और दैनिक भास्‍कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्‍थानों के साथ काम करने के साथ-साथ लिखने के शौक को हमेशा जिंदा...