ई लेटर से जानिए क्या क्या डिज़ाइन बना सकते हैं
मेहंदी का डिजाइन अगर आपके लिए काफी खास होता है, तो अपने नाम या फिर अपने पार्टनर के नाम के पहले अक्षर से मेहंदी के डिजाइन बनाएं। यह काफी सिंपल और बेहतरीन लुक देते हैं। अगर आपके पार्टनर का नाम E लेटर से शुरू होता है, तो आप इन खास डिजाइन को अपने हाथों पर बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन डिजाइन के बारे में-
E Letter Mehndi Design : महिलाओं के लिए हाथों पर लगा मेहंदी काफी खास होता है। इसलिए वे अपने हाथों पर कुछ ऐसे डिजाइन की चाहत रखती हैं, जिससे वे अपने पार्टनर को इम्प्रेस कर सकें। खासतौर पर न्यूली मैरिड और नए-नए बने कपल्स अपने हाथों पर इस तरह की मेहंदी के डिजाइन बनाना चाहते हैं, जो देखने में इम्प्रेसिव होने के साथ-साथ पार्टनर को भी अट्रैक्ट कर सके। ऐसे मेहंदी के डिजाइन में पार्टनर के नाम के पहले अक्षर से बना मेहंदी डिजाइन काफी खास होता है। इस तरह के डिजाइन को न सिर्फ महिलाएं अपने हाथों पर लगाती हैं, बल्कि कई बार पुरुष भी अक्षरों से बनने वाले मेहंदी डिजाइन को अपने हाथो पर अंकित करवा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको E अक्षर से बनने वाले मेहंदी डिजाइन के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए काफी ज्यादा खास और इम्प्रेसिव हो सकता है। आइए जानते हैं E लेटर से बनने वाले मेहंदी के कुछ अनोखे डिजाइन-
सिंपल और सोबर
हाथों पर E लेटर से बनने वाले इस डिजाइन को हर कोई अपने हाथों पर छाप सकता है। इस डिजाइन के लिए आपको किसी प्रोफेशनल मेहंदी आर्टिस्ट की जरूरत नहीं होती है। इस खास मेहंदी डिजाइन की बात यह है कि इस तरह के डिजाइन को न सिर्फ महिलाएं अपने हाथों पर बना सकती हैं, बल्कि पुरुष भी आसानी से इस तरह के डिजाइन को अपने हाथों पर बना सकते हैं।

कलाई के लिए परफेक्ट है ये डिजाइन
E लेटर से बनने वाला यह डिजाइन आपकी कलाई के लिए परफेक्ट हो सकता है। खासतौर पर नए कपल्स के लिए इस तरह के डिजाइन काफी स्पेशल और शोवर होते हैं। अगर आप अपने किसी समवन स्पेशल को इम्प्रेस करना चाह रहे हैं, तो इस तरह के E लेटर से बनने वाले डिजाइन को अपने हाथों पर खुद से छाप सकते हैं।

E को दें थोड़ा ट्रेडिशनल लुक
मेहंदी के डिजाइन में अगर आप थोड़ा ट्रेडिशनल टच देना चाहते हैं, तो इस तरह के मेहंदी के डिजाइन को अपने हाथों पर बनवा सकते हैं। इसे आप खुद से भी अपने हाथों पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर आप डिजाइन के मामले में थोड़ा ज्यादा कच्चे हैं तो किसी मेहंदी आर्टिस्ट से इस तरह से E अक्षर से बनने वाले डिजाइन को अपने हाथों पर लगा सकते हैं।

E लेटर के आसपास बनाएं बेल
अगर आपको बेल से अधिक प्यार है, तो E लेटर के आसपास बेल के डिजाइन को बनवा सकते हैं। आप नीचे दिए इमेज की तरह अपने हाथों पर मेहंदी के डिजाइन को बनवा सकते हैं। हालांकि, आप अगर थोड़ा और अधिक लुक बेहतर करना चाहते हैं, तो अन्य तरह के बेल डिजाइन को अपने E लेटर के आसपास बनाएं। इससे मेहंदी का डिजाइन काफी अलग और अनोखा दिखेगा।

E लेटर से बनने वाले इस तरह के डिजाइन को आप अपने हाथों पर बनवा सकते हैं। इसके अलावा आपको कई अन्य तरह के पैटर्न ऑनलाइन आसानी से मिल जाएंगे। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया तो अपने दोस्तों और फैमिली के साथ इसे शेयर करना न भूलें।
