monalisa in kumbh
monalisa in kumbh

Overview:

मोनालिसा जितनी सुंदर है, उतना ही अपने काम को भी जानती हैं। एक वीडियो में उन्होंने असली रुद्राक्ष की पहचान करने के ​कई आसान तरीके भी साझा किए हैं। अगर आप रुद्राक्ष धारण करते हैं तो आपके लिए असली रुद्राक्ष की पहचान करना बहुत जरूरी है।

monalisa in kumbh : कत्थई आंखें, चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान और हर बात पर शर्माना… प्रयागराज के महाकुंभ मेले में आई इस खूबसूरत युवती का वीडियो और फोटो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, वो रातों रात स्टार बन गई। मध्य प्रदेश से आई इस युवती का नाम है मोनालिसा। अपने पूरे परिवार और करीब 50 लोगों के समूह के साथ महाकुंभ में आई मोनालिसा की सुंदरता की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। मोनालिसा और उसका परिवार मेले में रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने के लिए आए हैं। मोनालिसा जितनी सुंदर है, उतना ही अपने काम को भी जानती हैं। एक वीडियो में उन्होंने असली रुद्राक्ष की पहचान करने के ​कई आसान तरीके भी साझा किए हैं। अगर आप रुद्राक्ष धारण करते हैं तो आपके लिए असली रुद्राक्ष की पहचान करना बहुत जरूरी है।

इन दो आसान तरीकों से करें पहचान

अगर आपका रुद्राक्ष असली है तो वो पानी में डूब जाएगा।
If your Rudraksha is real then it will sink in water.

इस वीडियो में मोनालिसा ने असली रुद्राक्ष की पहचान करने के दो आसान तरीके बताएं हैं, जिन्हें आप आराम से कहीं भी कर सकते हैं। मोनालिसा कहती हैं कि अगर आपका रुद्राक्ष असली है तो वो पानी में डूब जाएगा। आप एक गिलास में पानी लेकर उसमें रुद्राक्ष डालें। अगर यह गिलास में डूब जाता है तो रुद्राक्ष असली है। अगर यह प्लास्टिक, फाइबर, लकड़ी या अन्य चीज का बना होगा तो यह पानी की सतह पर ही तैरता रहेगा। असली रुद्राक्ष को जांचने का दूसरा तरीका बताते हुए मोनालिसा ने कहा कि पंचमुखी रुद्राक्ष को जांचने के लिए आप तांबे के दो सिक्कों के बीच में इसे रखें। असली रुद्राक्ष घूमने लगेगा। नकली रुद्राक्ष वहीं ठहरा रहेगा।

ये तरीके भी आ सकते हैं काम

अगर आप भी असली रुद्राक्ष पहनना चाहते हैं तो इसकी पहचान करना भी आपको आना चाहिए। ऊपर बताए गए दो तरीकों के अलावा भी कई अन्य तरीके हैं, जिन्हें अपनाकर आप असली रुद्राक्ष की पहचान कर सकते हैं। रुद्राक्ष को आप सरसों के तेल में डुबोएं। अगर इसका रंग छूटने लगे तो मान लीजिए कि रुद्राक्ष नकली है। क्योंकि असली रुद्राक्ष का रंग भी उतरता है। इसी के साथ असली रुद्राक्ष में प्राकृतिक छेद होता है। इसमें आपको कुछ रेशे भी दिखाई देंगे। लेकिन नकली रुद्राक्ष में छेद बनाया जाता है, जिसमें कोई रेशे नजर नहीं आता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

सनातन धर्म में रुद्राक्ष को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसे धारण करने से कई लाभ होते हैं। माना जाता है कि रुद्राक्ष धारण करने से आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा होती है। रुद्राक्ष को भाग्योदय करने वाला माना जाता है। ऐसे में आपको हर काम में सफलता मिलती है। आपको ​करियर में ग्रोथ मिलती है और कारोबार में सफलता हासिल होती है। अगर आपका मन अशांत रहता है तो आपको रुद्राक्ष धारण करना चाहिए, इससे मानसिक शांति मिलती है। कई रोग भी ठीक होते हैं। यही कारण है कि रुद्राक्ष बहुत ही सावधानी के साथ धारण करना चाहिए। इसमें कीड़े नहीं लगे होने चाहिए। खंडित रुद्राक्ष यानी टूटे हुए रुद्राक्ष को कभी धारण नहीं करना चाहिए।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...