Summary: मोनालिसा की चमकी किस्मत, वायरल गर्ल का पहला गाना ‘सादगी’ हुआ रिलीज, फैंस ने किए ऐसे कमेंट!
प्रयागराज महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा अब स्टार बन चुकी हैं। कभी माला बेचने वाली मोनालिसा ने हाल ही में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। उनका पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ उत्कर्ष सिंह के साथ रिलीज हुआ है, जिसमें वह सफेद और लाल लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी खूबसूरती और अदाकारी की तारीफ कर रहे हैं।
Monalisa Song Video Viral: प्रयागराज में हुए महाकुंभ 2025 से वायरल हुई मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है, एक रात में ही उनकी किस्मत बदल गई और मोनालिसा स्टार बन गई। अब आप मोनालिसा को देखकर कोई अंदाजा भी नहीं लगा पाएंगे कि ये वही मोनालिसा हैं, जो कभी महाकुंभ में माला बेचकर अपना पेट पालती थीं। हाल ही में उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। उनका पहला म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ उत्कर्ष सिंह के साथ रिलीज हुआ है। इस वीडियो में मोनालिसा सफेद लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं और उनकी आंखें देखने लायक है। इस गाने के बोल को भी दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है।
महाकुंभ गर्ल मोनालिसा का म्यूजिक वीडियो
हाल ही में यूट्यूब पर उत्कर्ष सिंह नाम से बने पेज पर मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह के लेटेस्ट गाने सादगी का पूरा वीडियो शेयर किया गया है और बताया गया है कि यह गाना 14 जून को वर्ल्ड वाइड रिलीज हो गया है। गाने की शुरुआत में मोनालिसा व्हाइट कलर का खूबसूरत सा फ्लोरल प्रिंट लहंगा पहने नजर आ रही हैं, उनकी आंखें देखकर हर कोई उनका दीवाना हो रहा हैं, इसके अलावा मोनालिसा इस वीडियो में लाल लंहगे में भी बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उत्कर्ष सिंह के साथ उन्होंने स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। इस गाने की लीरिक्स है- उसकी आंखों से ही रोशन है सुबह का नूर, उसकी पलकों में ही ढलता है रात का गुरूर… सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और 35000 से ज्यादा लोग इसे देख चुके हैं।
मोनालिसा के वीडियो पर यूजर्स ने किए कमेंट्स
गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मोनालिसा और उत्कर्ष का यह टीजर वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा हैं, दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री भी जबरदस्त नजर आ रही हैं, इससे पहले मोनालिसा भी इस गाने से जुड़े बिहाइंड द सीन क्लिप शेयर कर चुकी हैं।
अब फैंस को मोनालिसा और उत्कर्ष के फुल सॉन्ग का इंतजार है, जो 13 जून को रिलीज हो रहा है। गाने में मोनालिसा की कंजी आंखें, खूबसूरत चेहरे की मासूमियत और नेचुरल ब्यूटी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। मोनालिसा के इस नए गाने को देखकर लोग काफी खुश हो गए हैं। यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “गाना तभी हिट होगा, जब इसके बोल शानदार होंगे.” एक ने लिखा, “शुभकामनाएं.” एक ने कमेंट किया, “हम उत्कर्ष सिंह के गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.” कई लोगों ने कमेंट में दिल वाले इमोजी भी बनाए हैं।
ऐसे चमकी मोनालिसा की किस्मत

बता दें, मोनालिसा के मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली है, और वह इसी साल 2025 में प्रयागराज में रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने का काम कर रही थीं। उनकी खूबसूरती का हर कोई कायल हो गया, जिसकी आंखों ने सबको दीवाना कर दिया था। वो लड़की कोई और नहीं मोनालिसा थीं, जिन्हें कुछ समय बाद ही निर्देशक सनोज मिश्रा ने फिल्मों में कास्ट करने की बात कही थी। इसी वजह से मोनालिसा रातों-रात स्टार बन गईं। अब उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी डेब्यू कर दिया है।
