क्या महाकुंभ में करोड़पति बन गई मोनालिसा? 10 दिनों की कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान!
महाकुंभ में अपनी खूबसूरती और तीखे नैनों वाली लड़की मोनालिसा रातों-रात स्टार बन गई। हर तरफ उनकी खूबसूरती की चर्चा होने लगी। कुछ वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा ने 10 दिन में महाकुंभ में 10 करोड़ रुपए कमाए हैं।
Viral Girl Monalisa: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 की चर्चा देश- विदेशों तक हो रही है। दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम महाकुंभ में पहुंचे आध्यात्मिक साधु-संतो, अघोरी बाबा तो लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं, लेकिन इन सबके बीच महाकुंभ में अपनी खूबसूरती और तीखे नैनों वाली लड़की मोनालिसा रातों-रात स्टार बन गई। हर तरफ उनकी खूबसूरती की चर्चा होने लगी। कुछ वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा ने 10 दिन में महाकुंभ में 10 करोड़ रुपए कमाए हैं।
क्या मोनालिसा ने 10 दिन में कमाए 10 करोड़ रूपये?
अब लोग मोनालिसा के बारे में सब कुछ जानना चाहते हैं। वहीं, इस दावे को लेकर मोनालिया ने बड़ा बयान दिया है। मोनालिसा ने कहा कि अगर वो इतना पैसा कमाते तो यहां क्यों रहते और माला क्यों बेचते। मोनालिसा ने इस दावे को झूठ बताते हुए खारिज कर दिया है। मोनालिसा बोलीं- मेरा तो वायरल होने के बाद से धंधा ही चौपट हो गया। मैं यहां कमाने आई थी, लेकिन मेरी माला की बिक्री बहुत कम हुई। उल्टा मुझे 35,000 रुपये उधार भी लेने पड़े। अगर मैंने इतने पैसे कमाए होते, तो मैं यहां क्यों रहती और माला क्यों बेचती? मैं तो उतना ही कमाती हूं जिससे मेरी रोजी-रोटी चल सके। 10 करोड़ रुपये तो मैंने सपने में भी कभी नहीं सोचे।
बेहद खूबसूरत हैं आंखें
दरअसल, माला बेचने वाली मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं।जब प्रयागराज में महाकुंभ शुरू हुआ तो कई लोगों की नजर मोनालिसा पर पड़ी। महाकुंभ में गंगा किनारे वाले मोतियों और रुद्राक्ष की माला बेच रही थी। देखते ही देखते मोनालिसा इतनी ज्यादा वायरल हो गई कि चाहें आम जतना हो या कोई यूट्यूब हर कोई मोनालिसा के साथ तस्वीर लेना चाहता था। उसका इंटरव्यू करना चाहते थे। जिसकी वजह से उसकी सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ गई। एक वीडियो में मोनालिसा के पिता ने बताया मेरी बेटी को अचानक मिली प्रसिद्धि कि हमारा कारोबार प्रभावित हुआ। लोग माला खरीदने के बजाय मोनालिसा की सेल्फी लेने में लगे रहते हैं।
क्या घर वापस लौट गई मोनालिसा?
मोनालिसा मध्य प्रदेश के इंदौर के पास स्थित महेश्वर स्थित अपने घर लौट गई है। मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उसने कहा परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए मुझे इंदौर वापस आना पड़ा। उसने कहा हो सकता है अगले शाही स्नान हम दोबारा महाकुंभ में मिलें। उसने अपने चाहने वाले फॉलोअर्स का धन्यवाद दिया है और कहा मेरे लिए मेरे परिवार की सुरक्षा सबसे अहम है।
Viral Monalisa: कजरारी आंखों वाली मोनालिसा ने महाकुंभ को किया अलविदा, पहुंची अपने गांव, कहा- अब फिल्मों में..#monalisa #monalisabhosle #MonalisaBhonsle #monalisha #Mahakumbh #viral #ViralVideos #viralvideo pic.twitter.com/B4NlgKkR7l
— Shyam Sundar Goyal (@ssgoyalat) January 27, 2025
क्या बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी मोनालिसा?
मोनालिसा को फिल्म का ऑफर भी मिला है। जल्द मोनालिसा बॉलीवुड फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में लॉन्च करने का वादा पूरा किया। वे खरगोन जिले के महेश्वर में मोनालिसा के घर पहुंचे और उनके पिता से अनुमति ली। मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले ने फिल्म में काम करने की इजाजत दे दी है। मोनालिसा एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग अगले महीने नॉर्थ ईस्ट में शुरू होगी और अक्टूबर 2025 में रिलीज होगी।
