Overview:
मध्यप्रदेश की रहने वाली 16 साल की मोनालिसा महाकुंभ-2025 में अपने परिवार के साथ आई थी। मात्र 100 रुपए में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा उस समय लाइमलाइट में आई जब उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।
Monalisa Viral Photo: आज के समय में सोशल मीडिया कितना पावरफुल है, इसका अंदाजा आपको महाकुंभ गर्ल यानी मोनालिसा भोंसले को देखकर लग सकता है। एक तस्वीर या कुछ सेकंड का वीडियो आपकी पूरी जिंदगी बदल सकता है। यह इसके शानदार उदाहरणों में से एक है। एक समय जिंदगी बिताने के लिए संघर्ष करने वाली मोनालिसा आज सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। आइए जानते हैं आखिर क्यों है मोनालिसा इस समय सुर्खियों में।
रातों रात बनी स्टार
मध्यप्रदेश की रहने वाली 16 साल की मोनालिसा महाकुंभ-2025 में अपने परिवार के साथ आई थी। मात्र 100 रुपए में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली मोनालिसा उस समय लाइमलाइट में आई जब उनकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। मोनालिसा की खूबसूरती और मासूमियत ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। रातों रात लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया स्टार बना दिया।
छोटे से घर से लग्जरी लाइफ का सफर
मोनालिसा एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। लेकिन महाकुंभ और सोशल मीडिया ने उनकी किस्मत बदल दी। आज वह ग्लैमर इंडस्ट्री में कदम रख चुकी हैं। हाल ही में मोनालिसा उस समय सुर्खियों में आईं जब एक लग्जरी कार में सवारी करती हुई उनकी तस्वीरें वायरल हुईं। इस कार की कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। जैसे ही चेहरे पर मुस्कान लिए मोनालिसा की ये तस्वीरें सामने आईं, वो सोशल मीडिया पर छा गईं।
फैंस को नहीं हो रहा विश्वास
मोनालिसा के लुक्स और लग्जरी लाइफ को देखकर उनके फैंस हैरान हैं। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि यह वही मोनालिसा है, जो कभी महाकुंभ में माला बेचकर अपनी जिंदगी चलाती थी। मोनालिसा की इन तस्वीरों ने लोगों का दिल जीत लिया है। कोई इसे महाकुंभ से चमकी किस्मत बता रहा है तो कोई इसे भगवान शिव का आशीर्वाद बोल रहा है। साथ ही लोग सोशल मीडिया की ताकत को भी सलाम कर रहे हैं। आज मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 555K फॉलोअर्स हैं।
मोनालिसा का नया सफर
मोनालिसा अब अपनी जिंदगी के नए सफर के लिए तैयार हैं। उनका ट्रांसफॉर्मेंशन देखकर कर कोई इंप्रेस है। उनकी खूबसूरती अब पहले से भी ज्यादा निखरी हुई दिखती है। यह महाकुंभ दीवा अब सिंगर उत्कर्ष शर्मा के नए म्यूजिक एल्बम ‘सादगी’ में नजर आ रही है। इसका सॉन्ग 14 जून, 2025 को रिलीज किया गया था। इस गाने को ऑनलाइन काफी पसंद किया जा रहा है। अपने इस पहले म्यूजिक एल्बम में मोनालिसा ने पूरे आत्मविश्वास के साथ काम किया है। हालांकि यह म्यूजिक एलबम करने से पहले मोनालिसा को अपने परिवार को मनाना पड़ा। क्योंकि उनके पिता नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा बने। लेकिन बाद में वह भी सहमत हो गए।
मोनालिसा को मिले कई बड़े प्रोडक्ट
मोनालिसा अब पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहती हैं। वह ग्लैमर वर्ल्ड में ही अपनी किस्मत बनाना चाहती हैं। मोनालिसा के इस सपने को पूरा करने में किस्मत भी उनका पूरा साथ दे रही है। उनके पास अभी कई बड़े प्रोडक्ट्स हैं। पिछले दिनों एक डायमंड ज्वेलरी ब्रांड ने मोनालिसा को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इसी के साथ मोनालिसा सनोज मिश्रा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में भी नजर आएंगी। उनके ट्रांसफॉर्मेशन के वीडियो और फोटो आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अब वह मुंबई में अपना घर लेने का सपना देख रही हैं।
