उत्तराखंड में लीजिए अद्भुत अनुभव
इस प्रदेश में हर साल लाखों सैलानी आते हैं। अगर आप भी घूमने फिरने के शौक़ीन हैं तो यह होमस्टे आपको आरामदायक ठहराव देंगे।
Homestay in Uttarakhand: उत्तरी राज्य उत्तराखंड उन लोकप्रिय राज्यों में आता है, जहां सबसे ज़्यादा पर्यटक आते हैं। यह प्रदेश अपनी प्राकृतिक बहुलता और जैव विविधता के साथ साथ अपने पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इस प्रदेश में हर साल लाखों सैलानी आते हैं। अगर आप भी घूमने फिरने के शौक़ीन हैं तो आपने उत्तराखंड तो देखा ही होगा, यदि नहीं देखा होगा तो देखने की इच्छा तो होगी ही होगी। यह एक ऐसा राज्य है जो हर दिन अपने आपको सजाने सँवारने और निखारने में लगा हुआ है। आज हम आपको उत्तराखंड के दस उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर जाकर आपकी आरामदायक ठिकाने की खोज पूरी हो सकती है। आइए जानते हैं उत्तराखंड के दूर दराज़ स्थित 10 होमेस्ट के बारे में ।
1. पहाड़ी हाउस, कानाताल

कानाताल उत्तराखंड की उन जगहों में आता है, जो एक पर्यटन स्थल के तौर पर नई बसावट और अपनी ख़ूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। कानाताल उत्तराखंड की उन जगहों में से हैं जहां पर कोई एक बार जाने के बाद बार बार जाना चाहे। मसूरी से लगभग 40 किमी की दूरी पर बसी यह जगह भीड़भाड़ से दूर अपनी प्राकृतिक सुंदर्यता के लिए जानी जाती है और इसी जगह पर स्थित है खूबसूरत-सा होमस्टे जिसका नाम पहाड़ी हाउस है। इस होमस्टे के शुरू करने की पहल ने पुराने गाँवों के संरक्षण में काफ़ी मदद की है। यह एक तरीक़ा है जिससे छोड़े जा चुके गाँवों को वापस ठीक तरह से चलाया जा सके और बाहर से आकर लोग इन जगहों की ख़ूबसूरती को महसूस कर पायें। कानाताल में घूमने के साथ-साथ इस जगह पर बने आरामदायक कमरों में ठहरना आपको अच्छा लगेगा। यह जगह नेचर वॉक और जंगल सफ़ारी के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है।
2. इत्मीनान एस्टेट, बिनसर

बिनसर को दूरदराज़ पहाड़ में स्थित सबसे शांत और ख़ूबसूरत जगहों में गिना जाता है। बिनसर में स्थित इत्मीनान एस्टेट आपकी इसी चाहत को पूरा करता है। हिमालय की ख़ूबसूरत पहाड़ियों में बना ये होमस्टे एक पारंपरिक कुमाऊँनी घर को ठीक करके बनाया गया है। इस होमस्टे में तीन सुंदर कमरें हैं जिन्हें बहुत ही बारीकी के साथ बनाया और सजाया गया है। ये कमरे इतने ख़ूबसूरत और आरामदायक हैं कि हर कोई आकर इस जगह पर समय बिताना चाहे। शहरों के शोर सराबे से दूर छुट्टियाँ बिताने के लिए निसंदेह यह एक अच्छी जगह है। इस जगह से खुले आसमान और चाँद तारों को देखने का अनुभव लिया जा सकता है।
3. पहाड़ पानी होमस्टे, चौमासी

कालीमठ घाटी में स्थित चौमासी इस घाटी का आख़िरी सीमांत गांव है जहां से केदारनाथ के लिए ट्रेकिंग शुरू होती है। यही कारण है कि इस जगह पर देश-विदेश से ट्रेकर्स ट्रेकिंग के लिए आते हैं। यह ट्रेक काफ़ी कठिन और दुर्गम होने के बावजूद काफ़ी ख़ूबसूरत है। कालीमठ एक क्लोज़ घाटी है जिसकी वजह से ख़ूबसूरत होते हुए भी विकास जैसी चीज़ों से काफ़ी दूर है, इस जगह को विकसित करने और बढ़ाने का बीड़ा उठाया है बस्तापैक नामक एक संस्था ने, यह संस्था इस जगह को स्थापित करने के साथ साथ यहाँ के पहाड़ी घरों को संरक्षित करने का काम कर रही है। इस घाटी में स्थित जाल मल्ला गांव में पहाड़ पानी होमस्टे नाम से एक होमस्टे भी बनाया है, जहां पर जाकर इतना सकून मिलेगा कि कुछ दिनों के लिए आप दुनिया को भूल जाएँगे। इस जगह का शुद्ध पहाड़ी खाने का स्वाद कभी नहीं भूलने वाला है।
4. डॉलर विलेज होमस्टे

बिनसर सबसे ज़्यादा लोग बिनसर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी को देखने के लिए आते हैं, ऐसे में यदि उन लोगों को इस जगह पर ठहरने का एक ठिकाना मिल जाए तो भला क्या ही कहना। डॉलर गाँव में आना और इस जगह पर कुछ दिनों तक बिताना किसी जन्नत से कम नहीं है। इस गांव में महज़ 11 घर हैं जिसमें से एक को खूबसूरत होमस्टे में बदल दिया गया है। ये होमस्टे इतनी सही और सटीक जगह पर बना हुआ है कि यहाँ से आपको पहाड़ों का बहुत सुंदर नजारा दिखाई देता है। इस जगह पर आकर होमस्टे में ठहरने के अलावा आप पास बसे गाँवों में घूम सकते हैं। इस जगह पर आप पारंपरिक कुमाऊँनी खाना खा सकते हैं, बांसुरी की मधुर धुन सुन सकते हैं और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर गाने भी गा सकते हैं।
5. कुफ्लों बसिक्स, उत्तरकाशी

एक कहावत है कि उत्तरकाशी में जितने कंकड़ हैं उतने ही शंकर हैं। सच्चे अर्थों में देखा जाए तो उत्तरकाशी पूरी तरह से शिव की नगरी है। इस जगह पर ही काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित है और हर साल लाखों लोग यहाँ घूमने अथवा दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में इस जगह पर कोई कुफ्लों बसिक्स होमस्टे जैसा कोई ख़ूबसूरत ठिकाना मिल जाए तो फिर क्या ही चाहिए। मुख्य शहर उत्तरकाशी से तक़रीबन 11 किमी दूर अस्सी गंगा घाटी की गोद में बसा ये होमस्टे जंगलों के बीच एक ख़ूबसूरत घर जैसा फ़ील देता है। इस जगह पर आकर आप आसपास के गाँवों को एक्सप्लोर कर सकते हैं, इस जगह के खानपान और जीवन के बारे में जान सकते हैं। ट्रेकिंग और हाइकिंग के शौक़ीन हैं, तो ट्रेक पर जा सकते हैं। इस गांव में आकर समय व्यतीत करना निसंदेह आपको अच्छा लगेगा।
6. स्मेटेसेक कोलोनियल होमस्टे, भीमताल

भीमताल को अपनी प्राकृतिक ख़ूबसूरती और झील की वजह से जाना जाता है। यही कारण है कि इस जगह पर हर साल लाखों सैलानी आते हैं। इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है और ज़्यादातर यहाँ आने वाले लोग इस जगह पर ठहरना पसंद करते हैं। स्मेटेसेक कोलोनियल होमस्टे भीमताल में स्थित काफ़ी बड़ी प्रोपर्टी है, और इसका एक इतिहास रहा है, ऐसे में इस जगह आर ठहरना एक अलहदा अनुभव होगा। यह ब्रिटिश शासन कल के दौरान बनाया गया होमस्टे कई लोगों के द्वारा होते हुए फ्रेडरिक स्मेटेसेक के पास स्थित है और दुनियाभर के डिप्लोमेट्स के लिए जानी-मानी जगह बन चुका है। इस जगह का पुरानापन और मेहमाननवाजी लोगों को काफ़ी रास आती है, इसलिए लोग इस जगह पर ठहरना पसंद करते हैं।
7. सिरमोली होमस्टे

मुनस्यारी को पूरी दुनिया भर में इसकी ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है। इस जगह पर ज़्यादातर लोग इस जगह पर बर्फ़बारी देखने और साहसिक खेलों का मज़ा लेने के लिए आते हैं। इसी जगह पर स्थित एक सिरमोली नामक गांव है जिसे लोग एक अनोखे गांव के तौर पर जानते हैं। इस जगह पर वर्ष 2004 में इस जगह की सरपंच ने मल्लिका ने प्रयोग के तौर पर होमस्टे कल्चर की शुरुआत की थी ताकि सिरमोली के लोगों की आय में बढ़ोत्तरी हो सके। इस छोटे से प्रोग्राम के चलते सिरमोली के 15 परिवारों ने खुशी-खुशी अपने घरों को होमस्टे में बदल लिया है। ये होमस्टे अब दुनियाभर के तमाम घुमक्कड़ों का घर बन चुका है। इन बेहतरीन होमस्टे में आरामदायक समय व्यतीत करने के साथ साथ आप ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग का मजा भी ले सकते हैं।
8. केन्ना विलेज होम, नाथूखान

मुक्तेश्वर और नैनीताल दोनों ही पर्यटन की दृष्टि से काफ़ी ख़ूबसूरत और महत्वपूर्ण जगहें हैं। इन जगहों पर हर साल लाखों सैलानी घूमने के लिए आते हैं। इन दोनों जगहों के पास ही एक नाथूखान नामक जगह है जिसे फलों का ख़ज़ाना कहा जाता है। कुमाऊँ का यह पूरा इलाक़ा ही बहुत ही शांत और ख़ूबसूरत है, यदि कुछ दिन शहरों की भागदौड़ को भूलकर किसी शांत जगह पर वक़्त बिताने का मन हो तो इस जगह पर आ जायें। इस जगह पर केन्ना विलेज होम मन से एक होमस्टे भी है जो कि आपकी यात्रा को और भी ज़्यादा आरामदायक बना देगा। इस जगह पर वैसे तो हर मौसम का अपना एक अलहदा मज़ा है लेकिन बर्फ़बारी देखने का लुत्फ़ थोड़ा अलग होता है। यह जगह पूरी तरह से बर्फ़ से ढाँक जाती है और आसपास का नज़ारा बहुत ही ख़ूबसूरत हो जाता है।
9. जिलिंग टेरेस, भटेलिया

नैनीताल के आसपास का इलाक़ा बहुत ही ख़ूबसूरत है। यह अपनी प्राकृतिक ख़ूबसूरती और जैव विविधता के लिए जाना जाता है। नैनीताल के साउथ गोला पर्वतमाला से कुछ ही घंटों की दूरी पर जंगलों के बीच में बना हुआ एक शानदार होमस्टे है। बताया जाता है कि यह एक 80 साल पुराना एक घर था जिसे सही करके होमस्टे बनाया गया है। इस जगह से आसपास का बहुत ही ख़ूबसूरत दृश्य दिखाई देता है, मौसम साफ़ हो तो इस जगह से नन्द देवी की ख़ूबसूरत चोटियाँ भी दिखाई देती हैं। इस जगह के खानपान में आपको शुद्ध देशी स्वाद मिलेगा जो आपको कभी नहीं भूलेगा। इस जगह पर रहकर आप हिमालय की पहाड़ी दुनिया और इसके लोगों को अच्छी तरह से जान सकते हैं।
10. इन्निस्फ्री फॉरेस्ट एस्टेट, नाथूखान

इन्निस्फ्री फॉरेस्ट एस्टेट नाथूखान में स्थित एक बहुत ही ख़ूबसूरत और शाही होमस्टे है। इस जगह पर ज़्यादातर लोग हिमालय की ख़ूबसूरती को देखने के लिए आते हैं और आसपास की पहाड़ियों और ऊँची-ऊँची चोटियों को देखकर भाव-विभोर हो जाते हैं। इस जगह से सूर्योदय और सूर्यास्त का नज़ारा भी बहुत अच्छी तरह से दिखाई देता है। इस जगह पर आने वाले सैलानी इस तरह के नज़ारे देखने के लिए कई कई घंटे खड़े रहते हैं। सर्दियों के मौसम में इस जगह पर बर्फ़ भी ख़ूब पड़ती है और होमस्टे से बर्फीले हिमालय पहाड़ों का बढ़िया नजारा दिखाई देता है। यह जगह मुख्य रूप से सोलो ट्रैवल करने वाले लोगों, लेखकों और कलाकारों के लिए है।
