Hindi Poem: हर मुस्कान कुछ तो कहती है,.
यूं ही नहीं सबके होठों पर रहती है ..!!
जीवन जीने की कला है मुस्कान,
अपनों से किया वादा है मुस्कान,
प्रेम की अति अधीरता है मुस्कान,
कवि की अनंत कल्पना है मुस्कान,
प्रेमी के दिल की थाह है मुस्कान,
प्रेमिका की बलखाती अदा है मुस्कान,
बच्चों के लिये ममता की मूरत है मुस्कान,
मॉं के लिये ममत्व की पहचान है मुस्कान,
पिता के गंभीरता का आवरण है मुस्कान,
बेटी के लिये संयम का आचरण है मुस्कान,
बेटों के धैर्य की कहानी कहती है मुस्कान,
बुजुर्गों के आशीर्वाद का रूप है मुस्कान,
छोटों के प्यार की परिभाषा है मुस्कान,
शिष्य के लिये महत्व शिक्षा का है मुस्कान,
विद्यार्थी की सफलता गुरू की है मुस्कान,
अमीरों के लिये नोटों की भाषा है मुस्कान,
गरीबों के लिये दिन भर की थकान है मुस्कान,
किसानों के खेत का अनाज है मुस्कान,
सरहदों पर जवानों की जॉंबाजी है मुस्कान,
ना जाने कितने दिलों की दवा है मुस्कान,
रिश्तों की गर्मी को बचाये रखती है मुस्कान,
हर मुस्कान कुछ तो कहती है,.
यूं ही नहीं सबके होठों पर ये रहती है ..!!
Also read: दिल पुकार रहा है सजना-गृहलक्ष्मी की कविता
