Hindi Poem: आपसे ही हर धड़कन में एक तराना है।
आपसे ही तो सपनों को मुस्कान मिली।
आपसे ही हर दर्द को जान मिली।
ऐसा नहीं है कि मैं बिल्कुल खो सी गई।
पर आपकी प्रेरणा से ही मैं संवर सी गई।
प्रेम का मतलब आपसे ही जाना,
हर रिश्ता आपने ही माना।
आपके लिए ही तो ये संजना—संवरना है,
आपसे ही तो घर में हंसना—गुनगुनाना है।
आप हो तो हर पल में मिठास है,
आप हो तो जीवन मेरा खास है।
आप हो तो हर सुबह उजाला है-गृहलक्ष्मी की कविता
