people is following tea loyalty test trend on social media
people is following tea loyalty test trend on social media

Overview: वफादारी साबित करने के नाम पर सोशल मीडिया का खतरनाक ट्रेंड

सोशल मीडिया पर कपल्स का ‘लॉयल्टी टेस्ट’ ट्रेंड चर्चा में है, जिसमें हाथों पर खौलती चाय डाली जा रही है। जानिए क्यों इसे पागलपन और खतरनाक बताया जा रहा है।

Tea Loyalty Test Trend: सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई ना कोई नया ट्रेंड वायरल होता रहता है। जहां कुछ ट्रेंड लोगों को काफी पसंद आता है, वहीं कुछ ट्रेंड काफी चैलेंजेस और खतरनाक होते हैं। ऐसा ही एक ट्रेंड इन दिनों काफी वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट यूजर्स को काफी हैरान और परेशान कर दिया है। इस ट्रेंड के अनुसार कपल्स एक-दूसरे के प्रति अपनी वफादारी साबित करने के लिए अपने हाथों पर गरमा-गरम चाय गिरा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अगर दर्द के बावजूद कोई अपना हाथ नहीं हटाता, तो वह अपने पार्टनर के प्रति लॉयल है।

देखने में यह ट्रेंड भले ही काफी आकर्षक लगे, लेकिन वास्तव में यह स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद खतरनाक भी है। इस ट्रेंड से जुड़े हजारों वीडियो अब तक बन चुके हैं और वो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या प्यार साबित करने का यही तरीका है-

यह लॉयल्टी टेस्ट ट्रेंड हर कपल को बहुत अधिक भा रहा है। इस खतरनाक ट्रेंड में कपल्स एक-दूसरे के प्रति लॉयल्टी को टेस्ट करने के लिए एक-दूसरे का हाथ पकड़ते हैं और अपने हाथ पर खौलती हुई चाय डाल रहे हैं। अगर चाय गिरने के दौरान कोई अपना हाथ नहीं हटाता या दर्द में पीछे नहीं हटता है, तो वह अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह वफादार है। इस ट्रेंड को लोग सच्चे प्यार की परीक्षा के रूप में ले रहे हैं।

Indian social media users expressing anger and concern over a toxic viral trend
Netizens called it torture

हाल ही में वायरल हो रहे इस ट्रेंड को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस ट्रेंड को सोशल मीडिया पर हजारों व्यूज मिल चुके हैं। नेटिजन्स ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है और बहुत से लोग इसे रिलेशनशिप का टॉक्सिक लेवल, मेंटल टॉर्चर और पागलपन करार दे रहे हैं। नेटिजन्स का मानना है कि प्यार भरोसे से होता है, खुद को जलाने से नहीं। वहीं एक का कहना था कि यह वफादारी का टेस्ट नहीं, बल्कि दिमागी इलाज की जरूरत का संकेत है। 

Mild burn marks on skin caused by hot liquid exposure
Experts also warned

डॉक्टर्स और स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार भी यह ट्रेंड बहुत ही खतरनाक है और इससे व्यक्ति को काफी नुकसान हो सकता है। इससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे-

  • उबलती हुई चाय का तापमान बहुत ज्यादा होता है और ऐसे में उसे स्किन पर डालने से स्किन की सेकंड या थर्ड डिग्री बर्न हो सकता है।
  • चाय से जलने पर स्किन पर ऐसे निशान पड़ सकते हैं जो ताउम्र रह जाते हैं।
  • इससे नसों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना बढ़ जाती है।
  • इस ट्रेंड की वजह से स्किन जल जाती है और ऐसे में इंफेक्शन और स्किन एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। 

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...