why partner is not getting closer
why partner is not getting closer

Overview: दूर-दूर रहने लगे पार्टनर तो क्या करें

अगर आपका पार्टनर करीब आने से कतराने लगा है, तो ऐसे में आप इन तरीकों का सहारा लें।

Partner Acting Cold: कपल्स के आपसी रिलेशन को खुशनुमा बनाने में शारीरिक नजदीकियां बहुत मायने रखती हैं। अमूमन यह देखने में आता है कि रिश्ते की शुरुआत में दोनों पार्टनर फिजिकली एक-दूसरे के काफी करीब होते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि एक पार्टनर अचानक दूर होने लगता है, पहले की तरह पास नहीं आता, या करीब आने से कतराता है। अमूमन यह समझ लिया जाता है कि इसके पीछे वजह होती है कि अब उस व्यक्ति का इंटरस्ट पहले की तरह नहीं रह गया। यह स्थिति व सोच रिश्तों में तनाव पैदा करती है। जबकि हर बार दूर होने की वजह यही हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

दूरी के पीछे कई बार छोटे-छोटे बिहेवियर, कम्युनिकेशन गैप या स्ट्रेस जैसे फैक्टर्स भी हो सकते हैं। इतना ही नहीं, कभी-कभी बहुत ज्यादा करीब आने की चाहत भी पार्टनर को आपसे दूर कर देती है। रिलेशनशिप में कभी-कभी हम बिना सोचे समझे पार्टनर को बार-बार कॉल या मैसेज करते हैं, या हर छोटी चीज़ पर ब्लेम डालते हैं। ऐसे में पार्टनर असहज होकर पीछे हट जाता है। इसलिए, अगर आप पार्टनर को फिर से अपने करीब लाना चाहते हैं और रिलेशनशिप में उसी क्लोजनेस को वापस चाहते हैं तो पहले आपको इसके कारणों के बारे में जानना चाहिए और फिर उसे दूर करने के उपाय अपनाने चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

Partner Acting Cold-do not blame your partner
do not blame your partner

जब एक पार्टनर दूरी बनाने लगता है तो हम उसके मन की बात जाने बिना ही उसे ब्लेम करने लगते हैं या फिर अपने मन में तरह-तरह के विचार बना लेते हैं। जिससे स्थिति बद से बदतर हो जाती है। ऐसा करने से बचें। इसी जगह सबसे पहले दूरी के कारण को समझें। दूरी बढ़ाने की कई वजहें हो सकती हैं, जैसे वर्क या स्ट्रेस, कम्युनिकेशन गैप, कंट्रोल या प्रेशर या फिर बदलती फीलिंग्स। जब आप असली कारण को जान पाएंगे तो उसे हल करना आसान होगा।

अगर आप अपने पार्टनर के बदलते व्यवहार और उनकी दूरियों की वजह से बैचेन व परेशान महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में ओवरथिंकिंग करने से ज्यादा बेहतर है कि आप उनसे बात करें। हालांकि, आपका तरीका सही होना चाहिए। आप सही समय और जगह चुनें। जब दोनों रिलैक्स होंगे तो एक-दूसरे की बात को समझ पाएंगे। इससे बातचीत में स्ट्रेस या एंग्री टोन आने की संभावना कम होगी। “तुम हमेशा दूर रहते हो” जैसी ब्लेमिंग लाइन मत बोलें। इसके बजाय बोलें कि “मैंने फील किया कि हम थोड़ा अलग हो गए हैं, क्या हम इसके बारे में बात कर सकते हैं?” साथ ही, उनका पॉइंट ऑफ व्यू बिना इंटरप्शन के सुनें।

try to be positive in relationship
try to be positive in relationship

कई बार रिश्ते में एक पार्टनर की फीलिंग बदलती रहती है और ऐसे में रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं। इसलिए, रिश्ते में पॉजिटिविटी बढ़ाएं। हर दिन पार्टनर को क्रिटिसाइज ना करें। साथ ही, छोटे-छोटे कॉम्प्लीमेंट्स दें और प्यार भरे इशारों से रिश्ते को खुशनुमा बनाएं। पार्टनर को सपोर्ट और एप्रिसिएट करें, इससे वो वापस करीब आने लगेगा।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...