Cozy living room with warm lighting, sofa, lamps, and plants.
Cozy living room with warm lighting, sofa, lamps, and plants.

Summary: कम खर्च में घर की लाइटिंग बदलें और माहौल जगमगाएं

सही लाइटिंग से घर बड़ा, ब्राइट और इन्वाइटिंग लगता है। थोड़े से क्रिएटिव बदलावों और सस्ते विकल्पों से आप बिना ज्यादा खर्च किए पूरे घर का लुक बदल सकते हैं।

Budget Friendly Home Lighting: घर का माहौल कितना भी सादा क्यों न हो, सही लाइटिंग उसे खूबसूरत और सुकूनभरा बना देती है। अक्सर लोग सोचते हैं कि लाइटिंग बदलना महँगा काम है, लेकिन सच यह है कि थोड़े से समझदारी भरे बदलावों से बिना ज़्यादा खर्च किए भी घर का पूरा लुक बदला जा सकता है।

लाइटिंग सिर्फ रोशनी का साधन नहीं, बल्कि घर के हर कोने की मूड सेट करने वाली महत्वपूर्ण चीज़ है। सही लाइटिंग से कमरे को बड़ा और खुला दिखाया जा सकता है, जबकि गलत लाइटिंग से छोटा और भरा-भरा महसूस होता है। इसके अलावा, कम खर्च वाले बदलाव घर को तुरंत स्टाइलिश और ट्रेंडी बना सकते हैं। छोटे-छोटे फ्लोर लैंप, टेबल लैंप या वॉल लाइट जैसे आइटम घर के अलग-अलग हिस्सों में कोज़ी और गर्मजोशी भर सकते हैं।

एक ही कमरे में एक बहुत तेज़ बल्ब लगाने की बजाय दो–तीन सॉफ्ट लाइट सोर्स रखें। जैसे सीलिंग लाइट के साथ एक टेबल या फ्लोर लैंप। इससे रोशनी संतुलित रहती है और कमरा ज़्यादा गर्मजोशी भरा लगता है।

LED बल्ब कम बिजली खर्च करते हैं और ज़्यादा समय तक चलते हैं। लिविंग रूम और बेडरूम के लिए वॉर्म व्हाइट और किचन या स्टडी एरिया के लिए कूल व्हाइट लाइट बेहतर रहती है।

नया लैंप खरीदने की जगह पुराने लैंप का शेड बदल दें। फैब्रिक, बांस या मेटल के शेड बहुत कम दाम में मिल जाते हैं और पूरे कमरे को नया फील देते हैं।

फेयरी लाइट्स सिर्फ त्योहारों तक सीमित नहीं हैं। इन्हें बेडरूम की दीवार, बालकनी की रेलिंग या शीशे के आसपास लगाकर घर को सॉफ्ट और स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है।

mother and daughter in fairy lights
mother and daughter in fairy lights

कमरे के किसी खाली कोने में एक छोटा फ्लोर लैंप या अपलाइट रखें। इससे कमरा बड़ा और ज्यादा आकर्षक दिखाई देता है और डिजाइनर टच भी आता है।

अगर कमरे में जगह कम है तो वॉल-माउंटेड लाइट्स अच्छा विकल्प हैं। ये न तो फर्श घेरती हैं और न ही टेबल, साथ ही पढ़ने या रिलैक्स करने के लिए परफेक्ट रोशनी देती हैं।

डिमर स्विच या स्मार्ट बल्ब की मदद से एक ही लाइट को अलग-अलग ब्राइटनेस में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे दिन और रात के हिसाब से माहौल सेट करना आसान हो जाता है।

bedroom lights both sides
bedroom lights both sides

लाइट को शीशे के सामने या पास लगाने से रोशनी ज्यादा फैलती है। इससे छोटा कमरा भी बड़ा और ब्राइट नजर आने लगता है।

पुरानी काँच की बोतलें, जार या टोकरी से टेबल लैंप या हैंगिंग लाइट बनाई जा सकती हैं। यह तरीका कम खर्च में घर को यूनिक और क्रिएटिव बनाता है।

लाइट सिर्फ सुंदर ही नहीं, उपयोगी भी होनी चाहिए। बहुत तेज़ या गलत जगह लगी रोशनी पूरे इंटीरियर का असर खराब कर सकती है। इसलिए लाइट की पोज़िशन पर खास ध्यान दें।

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...