Smart Tips for Business Moms to Handle Toddlers
Smart Tips for Business Moms to Handle Toddlers

Overview: बिजनेस मम्मीज ऐसे मैनेज करें टॉडलर

अगर आप एक बिजनेस मम्मी हैं तो आप अपने टॉडलर को मैनेज करने के लिए इन आसान ट्रिक्स की मदद लें।

Business Moms to Handle Toddlers: एक टॉडलर को संभालना यकीनन काफी मुश्किल होता है। लेकिन यह स्थिति तब और भी कठिन हो जाती है, जब आप एक बिजनेस मॉम हों। एक बिजनेस वुमन के रूप में आपको क्लाइंट्स से लेकर डेडलाइन्स और कॉल्स तक सब कुछ संभालना होता है। वहीं, दूसरी ओर आपका नन्हा-मुन्हा घर में हर तरफ घूम रहा होता है। कभी वह आपकी गोद में आना चाहता है तो कभी लैपटॉप मांगता है। यह सुनने में भले ही बेहद प्यारा लगे, लेकिन वास्तव में इस स्थिति को मैनेज करना इतना भी आसान नहीं होता है। कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि मानो आप अपना धैर्य खो रही हैं और ऐसे में अक्सर महिलाएं बर्नआउट की स्थिति में पहुंच जाती हैं। 

अमूमन महिलाएं अपनी इस स्थिति के बारे में बात ही नहीं करती हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि कहीं उनके एक अच्छी मां होने पर सवाल खड़ा ना हो जाए या फिर उन्हें काम के साथ समझौता ना करना पड़े। जबकि आपको खुद को सवालों के घेरे में खड़ा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। यह सच है कि आपके टॉडलर आपकी ऑनलाइन मीटिंग या आपके कंटेंट कैलेंडर से कुछ लेना देना नहीं होता है। उन्हें बस मां चाहिए होती है। लेकिन इस स्थिति में भी आप थोड़ी स्मार्टनेस दिखाकर अपनी वर्क लाइफ और घर को आसानी से बैलेंस कर सकती हैं। ऐसे कई छोटे-छोटे एडजस्टमेंट होते हैं, जो समय बचाते हैं, स्ट्रेस कम करते हैं, और आपको ज्यादा आराम महसूस करवाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपके साथ कुछ ऐसे ही आसान टिप्स शेयर कर रहे हैं, जो एक टॉडलर की मॉम और बिजनेस वुमन के रूप में आपके बेहद काम आएंगे-

यह एक ऐसी ट्रिक है, जो आपके बेहद काम आ सकती है। खासतौर से, तब जब आप कॉल पर हैं या फिर किसी मीटिंग में हैं तो ऐसे में यह मैजिक बास्केट बच्चे को बिजी रखने में मदद करेगी। आप इस बास्केट में मैग्नेटिक पज़ल, स्टिकर पैड, वॉटर पेंटिंग शीट व पॉप-इट्स जैसी चीजें रखें। इससे बच्चा ज्यादा देर तक बिजी रहता है और ऐसे में आप अपने काम को आराम से मैनेज कर पाती हैं।

toddler having naptime
toddler having naptime

दोपहर में जब बच्चे नैप लेते हैं तो उस समय को आप प्रोडक्टिविटी जैकपॉट के रूप में लें। उस दौरान आप अपनी जरूरी वर्क कॉल निपटा सकती हैं, पैसे से जुड़े काम करें या फिर उन चीजों की प्लानिंग को समय दें, जिनमें आपको ज्यादा फोकस की जरूरत होती है। आप यह समय अपनी प्लानिंग व स्ट्रैटेजी बनाने को दें। इस दौरान अपने समय को बिल्कुल भी बर्बाद ना करें। आप अपना यह समय घर के काम, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या रैंडम कामों को देने से बचें।

चूंकि आप एक टॉडलर की मॉम हैं और बिजनेस वुमन भी हैं तो ऐसे में आप मील्स को स्मार्टली प्लान करें। आपको फैंसी मील की जरूरत नहीं है। कोशिश करें कि आप दाल, चावल को उबालकर रख लें। इसी तरह, कटी हुई सब्जियां तैयार रखें। इस तरह आपको खाना बनाने में समय काफी कम लगेगा। कोशिश करें कि स्ट्रेस से बचने के लिए वीकली मील प्लान बनाएं। टॉडलर के स्नैक्स जैसे केला, उबले आलू, फल, दही तैयार रखें। जब किचन में आपका समय कम लगेगा तो आप काम को अपना ज्यादा समय दे पाएंगी।

Ask for Help Without Feeling Guilty
Ask for Help Without Feeling Guilty

एक वंडर वुमन को भी हेल्प की जरूरत होती है, इसलिए हेल्प लेने में आप बिल्कुल भी गिल्टी फील ना लें। पति से 1-2 घंटे बेबी-ड्यूटी के लिए लें। वहीं, अगर पेरेंट्स अगर अवेलेबल हों, तो उनसे भी हेल्प ली जा सकती है। अगर घर के सदस्यों के पास समय ना हो तो ऐसे में आप एक पार्ट-टाइम नैनी, सफाई के लिए हेल्पिंग स्टाफ आदि को हायर कर सकती हैं। इस तरह आपको कुछ वक्त का आराम मिलेगा और ऐसे में आप अपने काम और बच्चे का ज्यादा ध्यान रख पाएंगी। 

अगर आप एक टॉडलर की मॉम हैं तो स्क्रीन टाइम को आदत की तरह नहीं, बल्कि एक टूल की तरह इस्तेमाल करें। आप अपने मुश्किल दिनों में बच्चे के लिए स्क्रीन को स्मार्टली मैनेज करें। इस दौरान आप उनके लिए राइम, एजुकेशनल कार्टून, बच्चों के वीडियो आदि लगाएं। लेकिन ध्यान रखें कि आप स्क्रीन टाइम को स्ट्रक्चर्ड रखें। सिर्फ जरूरत होने पर ही इसे इस्तेमाल करें और वो भी लिमिटेड टाइम के लिए। बच्चे को सिर्फ क्वालिटी कंटेंट ही दिखाएं, जिससे उन्हें खेल-खेल में कुछ सीखने का मौका मिले। इससे आपको 30-45 मिनट का ब्रेक मिलता है।

Mommy–Toddler Connection Time
Mommy–Toddler Connection Time

भले ही आप पूरा दिन कितना भी बिजी रहें, लेकिन दिन के आखिरी में टॉडलर के लिए टाइम जरूर निकालें। करीबन आधे घंटे का समय उन्हें जरूर दें। इस दौरान उनके साथ लेटकर कहानी पढ़ें, उन्हें गले लगाएं, हल्का-फुल्का खेलें और अपने दिन के बारे में बात करें। इससे अगले दिन बच्चे को बेवजह नखरे दिखाने और ध्यान खींचने वाला व्यवहार कम हो जाता है। क्योंकि, जब बच्चे इमोशनली जुड़े हुए महसूस करते हैं तो वे शांत रहते हैं। इस तरह आपके लिए अगले दिन काम करना थोड़ा आसान हो जाता है। साथ ही साथ, बच्चा भी ज्यादा खुश रहता है।

जब एक मां और बिजनेसवुमन के रोल को आपको अच्छी तरह निभाना चाहती हैं तो ऐसे में आपको सेल्फ-केयर को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अपनी देखभाल करना बिल्कुल भी एक्स्ट्रा नहीं है, बल्कि यह फ्यूल है। इसलिए, हर दिन 10-15 मिनट इन चीज़ों के लिए निकालें, जैसे गर्म पानी से नहाना, शांति से चाय पीना, मेडिटेशन, स्ट्रेचिंग आदि। याद रखें कि एक थकी हुई मां बिजनेस या टॉडलर को संभाल नहीं सकती। खुद को रिचार्ज करने के लिए आपको अपना बेहतर तरीके से ख्याल रखने की जरूरत होती है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...