Heart Health
Edamame Beans for Edamame Beans

Ayurvedic Upchar: लगातार लाइफ स्टाइल में होते बदलाव के कारण इंसान तरह-तरह की बीमारियों का घर बनता जा रहा है। हमारे आस-पास हर दूसरा व्यक्ति किसी न किसी से बीमारी से पीड़ित है। वजह सिर्फ खानपान नहीं है बल्कि आपके जीवन जीने का तरीका भी है। आए दिन हार्ट अटैक से मरने वालो की संख्या में बढ़ोतरी देखी जा रही है। पहले एक समय था कि बुजुर्गो या फिर 60 के पार लोगों में हार्ट अटैक के आंकड़े ज्यादा देखे जाते थे। लेकिन अब तो छोटी उम्र के नौजवानों को भी हार्टअटैक आ रहे हैं। मौजूदा समय में लोगों का दिल बेहद कमजोर हो गया है। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। साथ ही अपनी जीवन शैली को सुधारने की आवश्यकता है। तभी आपका स्वास्थ्य सही रह पाएगा और आपका दिल भी। यहां हम आपको आयुर्वेदिक से दिल को डिटॉक्स करने के तरीके बता रहे हैं।

Also read: हार्ट अटैक या स्ट्रोक से बचना है तो लाल मिर्च खाएं

दिल को स्वास्थ्य रखने के लिए इन आयुर्वेदिक तरीकों को अपना सकते हैं-

त्रिफला का सेवन करें

आयुर्वेद में त्रिफला का अपना एक अलग महत्व है। ये बहुत सी बीमारियों में फायदेमंद साबित होता है। और ये हृदय के लिए तो काफी फायदेमंद है। इसमें जो जड़ी बूटियां शामिल है वो है अमलकी, बिभीतक और हरितकी। ये जड़ी बूटियां सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसके सेवन से शरीर में से बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

सेवन का तरीका: एक या दो चम्मच त्रिफला पाउडर गर्म पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें या फिर इसके कैप्सूल या टैबलेट भी ले सकते हैं।

अर्जुन छाल

Arjun Bark
Arjun Bark

अर्जुन की छाल भी आयुर्वेद की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। इसे लेने पर आप हृदय संबंधी परेशानियों से बच सकते हैं। इसमें कार्डियक प्रोटेक्टिव गुण पाये जाते हैं जो दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही इसमें आपके बढ़े हुए बीपी को कम करने की क्षमता होती है।

सेवन का तरीका: इसको सुखाकर पाउडर बना लें फिर इसे पानी के साथ लें। यदि आपका मन पानी के साथ इसे नहीं लेने का है तो इसे आप शहद के साथ भी ले सकते है। या फिर इसके कैप्सूल भी आप ले सकते हैं।

हरड़

अधिकतर सुना होगा कि लोग हरड़ का सेवन करते हैं क्योंकि ये पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है। यदि आपका पेट खराब है या पेट से सम्बन्धित कोई दिक्कत है तो आप हरहड़ ले सकते है। साथ ही ये दिल के लिए भी फायदेमंद है। दिल के लिए ये इसलिए फायदेमंद है क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जिससे दिल स्वस्थ रहता है। यदि आप इसका नियमित इस्तेमाल करते है तो आपका कोलेस्ट्रॉल जरूर नियंत्रण में आ जाएगा साथ ही इससे आपका बीपी बढ़ा हुआ है तो वो भी सामान्य हो जाएगा।

सेवन का तरीका: इसका चूर्ण आता है आप उसे गर्म पानी के साथ लें।

अश्वगंधा

Ashwagandha
Ashwagandha

अश्वगंधा स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है इसको खाने से आपका स्टेमिना बढ़ता है। साथ ही आपके दिल का ख्याल रखने में भी सहायक होता है। अश्वगंधा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है। इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी अधिक मजबूत हो जाती है।

सेवन का तरीका: एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण को एक गिलास दूध में मिला लें। इसे रात को सोते समय लें। और यदि आपका मन पाउडर लेने का नहीं है तो आप इसका कैप्सूल भी ले सकते हैं।

मेथी

मेथी भी दिल के मामले में काफी फायदेमंद साबित होती है। मेथी के बीजों में भरपूर मात्रा में सॉल्युबल फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल घटाने में बेहद उपयोगी है। कोलेस्ट्रॉल घटाने के अलावा यह वजन घटाने में भी उपयोगी है। मेथी तो वैसे भी भरपूर मात्रा में खाई जाती है।

सेवन का तरीका: इसको आपको कई प्रकार से खा सकते हैं। आप चाहे तो भीगे हुए मेथी दानों का सेवन करें या फिर इसका साग बनाकर खाएं ये आपके लिए काफी फायदेमंद है।

लहसुन

Garlic
Garlic

लहसुन तो ज्यादातर घरों में इस्तेमाल होता है। लेकिन जिन घरों में लहसुन इस्तेमाल नहीं होता है वहां हम आपको बता दें कि लहसुन सेहत की दृष्टि से काफी फायदेमंद है। तो आप इसका सेवन जरूर करें। लहसुन कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, जिससे दिल की बीमारी जल्दी से नहीं होती है।

कैसे करें सेवन: खली पेट लहसुन खाने के कई फायदे है। यदि आप चबाकर लहसुन नहीं खा सकते तो इसकी कली को सुबह उठते ही छिलकर कैप्सूल की तरह ले लें।

दिल को स्वास्थ्य बनाए एक्सरसाइज

यहां एक्सरसाइज से मतलब डीप ब्रीदिंग वाली एक्सरसाइज से है। जिसमें लम्बी गहरी सांस लेनी और छोड़नी है इससे शरीर को आराम मिलने के साथ दिल भी स्वस्थ होता है। आप योगा कर सकते है या फिर मेडिटेशन कर सकते है। जिसे करके शरीर को हल्कापन महसूस होता है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपके चलना भी बेहद जरूरी है तभी शरीर से पसीना निकलेगा और आपका शरीर डिटॉक्स हो पाएगा। साथ ही आपका दिल भी मजबूत बनेगा। तो ध्यान रहे कि सारा दिन बैठे रहने से हमारी सेहत कभी सुधरेगी नहीं। हमारे लिए घंटे की वॉक करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

दिल को डिटॉक्स करने वाली ड्रिंक

यहां हम आपको बता रहे है कि आपको इस तरह की ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल करना है जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हो। जिसमें आंवले का जूस, सब्जियों का जूस, एलोवेरा जूस, नारियल पानी है। इसको पीने से शरीर डिटॉक्स होता है शरीर से गंदे पदार्थ निकल जाते है। और शरीर स्वस्थ महसूस करता है।

(आयुर्वेदिक डॉक्टर पीयूष जूनेजा से बातचीत पर आधारित)