foot pain
Why there is a risk of heart attack due to heavy workout Credit: canva

हैवी वर्कआउट करने से भी आ सकता है हार्ट अटैक

आजकल हार्ट अटैक के कई केसेस सामने आ रहे हैं। उसमे बड़े - बुजुर्ग, बच्चे, जवान सब शामिल हैं।

आजकल हार्ट अटैक के कई केसेस सामने आ रहे हैं। उसमे बड़े – बुजुर्ग, बच्चे, जवान सब शामिल हैं। इसके साथ ही ऐसे किस्से भी सुनने को मिले हैं कि जिम में हैवी वर्कआउट करते समय भी लोगों को दिल का दौरा पड़ा है। हार्ट अटैक के मामले आए दिन सामने आते रहते हैं ऐसे एक्सपर्ट्स का मानना है कि हैवी वर्कआउट करने से भी हार्ट अटैक का खतरा काफी ज़्यादा बढ़ सकता है।

खासतौर पर ज़्यादा एक्ससरसाइज करने से, व्यक्ति के दिल को ज़्यादा तनाव देने से या ज़्यादा फिसिकल एक्टिविटी करने से आंतरिक तनाव और संभावित लक्षणों में वृद्धि हो सकती है। जब हम एक्ससरसाइज करते हैं, तो हमारे दिल की धमनियां विस्तार करती हैं जिससे ज़्यादा ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को शरीर के अनादर भेजा जा सके। लेकिन जब हम जरूरत से ज्यादा एक्ससरसाइज कर लेते हैं, तो हमारे हृदय की धमनियां ज्यादा तनाव में होती हैं, जिससे अधिक तनाव के कारण जब हम रुकते हैं, तो हमारे हृदय को अधिक बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इस तरह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। अच्छी हेल्थ के लिए सही मात्रा में एक्ससरसाइज करना बेहद जरूरी है।

देश में हार्ट अटैक के बढ़ते मामले

हार्ट अटैक
Increasing cases of heart attack

देश में पिछले साल हार्टअटैक की वजह से कई लोगों ने अपनी जान गवाई है। कुछ लोगों को चलते फिरते तो कुछ लोगों को डांस करते समय वहीं कुछ को जिम वर्कआउट करते समय हार्टअटैक आया है। दुख की बात ये है कि इनमें से ज़्यादातर युवा थे। अगर आप भी जिम जाते हैं तो आपको हैवी वर्कआउट के बारे में काफी कुछ जरूर जान लेना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि एक्ससरसाइज करने से कई तरह की शारीरिक बीमारियां ख़तम हो जाती है।

एक्ससरसाइज करने की वजह से हार्ट रिलेटेड प्रोब्लेम्स भी कम हो जाती हैं। लेकिन आपको ये भी पता होना चाहिए कि हैवी वर्कआउट करने से आपको हार्ट अटैक आने का खतरा और भी बढ़ जाता है। कई डॉक्टर्स ये सलाह भी देते हैं कि जिम करने वाले लोगों को जरूरत के हिसाब से ही वर्कआउट करना चाहिए।

यह भी देखे-हर साल गर्मियों में ऑयली स्किन करती है परेशान, तो अपनाएं ये टिप्स

हैवी वर्कआउट से क्यों होता है हार्ट अटैक का खतरा

अधिक मात्रा में शारीरिक श्रम या हैवी वर्कआउट से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है क्योंकि शारीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए हृदय को ज्यादा काम करना पड़ता है। इससे हृदय में ब्लड फ्लो की गति बढ़ जाती है जो हृदय में ब्लड के प्रवाह को अनुमति देती है। इसके अलावा, हैवी वर्कआउट से ब्लड में ऑक्सीजन की मात्रा भी बढ़ती है जो शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए आवश्यक होती है।

हालांकि, जब हम ज्यादा मात्रा में हैवी वर्कआउट करते हैं, तब हमारे हृदय को बहुत अधिक काम करना पड़ता है जो हमारे हृदय के लिए अत्यधिक तनाव बनाता है। इससे हृदय की संरचना और कार्यक्षमता पर असर पड़ता है जो हार्ट अटैक की संभावना को बढ़ाता है। इसलिए, अधिक मात्रा में हैवी वर्कआउट करने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए हर रोज एक्ससरसाइज करनी जरूरी है। एक्ससरसाइज करने से बहुत सारी बीमारियां आपके शरीर से दूर रहती हैं। लेकिन उनका यह भी मानना है कि व्यक्ति को अपने शरीर के अनुसार ही वर्कआउट करना चाहिए। अगर आपका शरीर हेवी वर्क आउट के लिए तैयार नहीं है तो ऐसा करना आपके और आपके शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Leave a comment