सदियों से हमारे यहां लोग ये जानते हैं कि लाल मिर्च खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में ये पाया गया है कि जो लगो लाल मिर्च का नियमित सेवन करते हैं उनमें हार्ट अटैक या स्ट्रोक से मृत्यु होने की संभावना बहुत कम होती है।
इटली में, जहां लोग लाल मिर्च का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, 23 हज़ार लोगों पर किए गए इस शोध के परिणाम दिखाते हैं कि जो लोग सप्ताह में करीब 4 बार लाल मिर्च खाते हैं, उनमें हार्ट अटैक या स्ट्रोक की संभावना लाल मिर्च नहीं या इससे कम खाने वालों के मुकाबले 40 फीसदी कम होती है। गौरतलब है कि विशेषज्ञों ने इस शोध के लिए इन लोगों के सेहत पर 8 सालों तक नज़र रखी थी और लंबे समय तक इनके स्वास्थ्य का अध्ययन करने के बा ही नतीजे जारी किए गए हैं।
लाल मिर्च खाने के और भी हैं फायदे
1. पोटैशियम की अधिकता की वजह से लाल मिर्च ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
2. इसमें विटामिन सी मौजूद होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता के लिए अच्छा है।
3. लाल मिर्च में मौजूद कैपसाइसिन शरीर का मेटाबॉलिक रेट तेज़ करता है और इशकी वजह से फैट तेजी से बर्न होते हैं यानी कि ये वजन कम रने के लिहाज से भी फायदेमंद है।
4. लाल मिर्च आपको खुश करने वाले हारमोन्स को बढ़ाता है जो कि हेल्दी सेक्स लाइफ के लिए भी अच्छा है।
ज्यादा सेवन से बचना है जरूरी
आपने ये तो सुना होगा कि किसी भी चीज़ की अति नहीं होनी चाहिए। ये बात लाल मिर्च पर भी लागू होती है।
ये पेट और आंत के अल्सर को बढ़ाने का कारण बन सकते हैं।
