Why kesar milk on first night
Why kesar milk on first night

Overview:

सुहागरात पर दुल्हन अपने दूल्हे के लिए केसर-बादाम वाला दूध जरूर लाती है। घरों में भी सालों से यही परंपरा चलती आ रही है। माना जाता है कि इससे शादीशुदा जिंदगी की एक बेहतर शुरुआत होती है।

Milk on First Wedding Night: आपने लगभग हर फिल्म में देखा होगा कि सुहागरात पर दुल्हन अपने दूल्हे के लिए केसर-बादाम वाला दूध जरूर लाती है। घरों में भी सालों से यही परंपरा चलती आ रही है। माना जाता है कि इससे शादीशुदा जिंदगी की एक बेहतर शुरुआत होती है। लेकिन क्या ये एक भ्रम है या इसमें सच्चाई है। आइए आज जानते हैं डॉक्टर से सुहागरात और दूध के बीच का यह कनेक्शन।

कामेच्छा से जुड़ा है दूध

आयुर्वेद के अनुसार दूध से आपको शक्ति मिलती है।
According to Ayurveda, milk gives you strength.

गायनी गुरु यानी फर्टिलिटी डॉक्टर तनुश्री पांडे पडगांवकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि सुहागरात पर दूल्हे को केसर वाला दूध देने का क्या कारण है। डॉ. तनुश्री के अनुसार इस परंपरा के पीछे आयुर्वेदिक कारण छिपा है। आयुर्वेद के अनुसार दूध से आपको शक्ति मिलती है। वहीं कामसूत्र में भी वर्णन है कि दूध में केसर और बादाम मिलाकर पीने से कामेच्छा बढ़ती हैं। साथ ही ये तीनों चीजें मिलकर यौन उत्तेजना बढ़ाते हैं। दूसरी ओर हिंदू परंपरा के अनुसार दूध नई शुरुआत की निशानी है। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले दूध पिया जाता है। ऐसे में नवविवाहित जोड़े को शादी की पहली रात दूध दिया जाता है।

मूड बेहतर करता है दूध

डॉ. तनुश्री ने सुहागरात पर दूध पीने का वैज्ञानिक कारण भी बताया। उन्होंने बताया कि दूध में ट्रिप्टोफैन और अमीनो एसिड होते हैं। जिससे हड्डियां सेहतमंद रहती हैं। साथ ही तेजी से मसल रिकवरी होने लगती है। इतना ही नहीं दूध पीने से शरीर में सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे महत्वपूर्ण रसायनों का उत्पादन बढ़ता है। इससे आपका मूड अच्छा होता है। साथ ही बाद में अच्छी और गहरी नींद आती है।

इस बात का रखें ध्यान

अपने वीडियो में डॉक्टर ने बताया​ कि सिर्फ एक रात या सुहागरात पर दूध पीने से कोई फायदा नहीं होता। दूध आपके लिए तब ही फायदेमंद होगा, जब आप इसे नियमित रूप से पिएंगे। वहीं अगर कोई लैक्टोज इंटॉलरेंस है या फिर दूध पीने से एसिडिटी होने या एसिड रिफ्लैक्स जैसी समस्या है। तो ऐसी सूरत में आपको रात के समय दूध कभी नहीं पीना चाहिए। नहीं तो पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

हैरान कर देगा यह सर्वे

शादी के बाद की पहली रात यानी वेडिंग नाइट या सुहागरात को लेकर हर कपल के मन में ढेर सारी कल्पनाएं और इच्छाएं होती हैं। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि ये सिर्फ सेक्स से ही जुड़ी हों। एक सर्वे के अनुसार सिर्फ 48% कपल्स ही अपनी शादी की पहली रात को सेक्स कर पाते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण शादी की रस्मों के कारण होने वाली थकावट। शादी से पहले एक के बाद एक फंक्शन होते हैं। घंटों का मेकअप, भारी भरकम कपड़े और फिर मेहमानों से मिलना, तस्वीरें खिंचवाना आदि नवविवाहित जोड़े को न सिर्फ शारीरिक रूप से थका देता है, बल्कि उन्हें मानसिक और भावनात्मक थकान भी होती है। ऐसे में अधिकांश कपल्स अपनी पहली रात पर ठीक से नजदीक नहीं आ पाते हैं। हालांकि दूध इस स्थिति में मददगार हो सकता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...