Dating App Trend 2025
Dating App Trend 2025 Credit: Istock

Overview:

जेन जी का मानना है कि ऐप्स के जरिए उन्हें एक सही साथी मिल सकता है। एक ऐसा साथी जो न सिर्फ उन्हें समझे, बल्कि लंबे समय तक उनका साथ भी दे। लेकिन कई बार कुछ युवक लंबा समय बिताने के बावजूद सही पार्टनर खोज नहीं पाते हैं।

Dating App Trends 2025: डेटिंग ऐप्स पर पार्टनर खोजना आज के युवाओं का नया ट्रेंड है। जेन जी का मानना है कि ऐप्स के जरिए उन्हें एक सही साथी मिल सकता है। एक ऐसा साथी जो न सिर्फ उन्हें समझे, बल्कि लंबे समय तक उनका साथ भी दे। लेकिन कई बार कुछ युवक लंबा समय बिताने के बावजूद सही पार्टनर खोज नहीं पाते हैं। हैरानी की बात ये होती है कि वे इसका कारण भी नहीं जानते। ऐसे में अब एक स्टडी ने इसका जवाब ढूंढ़ लिया है।

इसलिए नहीं मिलते पार्टनर

Dating App Trends: डेटिंग ऐप्स पर युवक हो या युवती, दोनों के पास ही साथी चुनने के ढेरों विकल्प मौजूद होते हैं।
On dating apps, both young men and women have many options to choose a partner.

डेटिंग ऐप्स पर युवक हो या युवती, दोनों के पास ही साथी चुनने के ढेरों विकल्प मौजूद होते हैं। लेकिन जहां युवतियों को आसानी से साथी मिल जाते हैं। वहीं युवकों को इसके लिए लंबा इंतजार और मेहनत करनी पड़ती है। अब पीएलओएस वन में प्रकाशित का अध्ययन में इसका कारण पता चल गए है।

यहां फंस जाता हैं पेंच

अध्ययन के अनुसार महिलाएं और युवतियां डेटिंग ऐप्स का उपयोग बहुत ही सोच समझकर करती हैं। वह आमतौर पर अपने स्तर के करीब का ही पार्टनर चुनना पसंद करती हैं। लेकिन यहां पुरुषों की सोच और उम्मीदें काफी उंची होती हैं। वे अपनी इच्छाएं इतनी उपर रखते हैं कि उन्हें साथी खोजने में परेशानी आती है।

हजारों लोगों पर किया अध्ययन

इस शोध में करीब तीन हजार विषमलैंगिक डेटिंग ऐप यूजर्स को शामिल किया गया। शोध में पता चला है कि पुरुष उन महिलाओं में ज्यादा रुचि दिखाते हैं, जो बहुत ज्यादा आकर्षक होती हैं। ऐसे में वे अपने चुनाव के स्टैंडर्ड को काफी ऊपर रखते हैं। वहीं महिलाएं अपने समान दिखने वाले पुरुष पार्टनर को चुनना ही ज्यादा पसंद करती हैं।

महिलाएं होती हैं लचीली

शोध में यह भी पता चला कि पार्टनर चुनने में महिलाएं समझदार होती हैं। महिलाएं पुरुष पार्टनर का चुनाव करते समय काफी लचीला नजरिया अपनाती हैं। अगर उन्हें कोई पुरुष व्यवहार और आदतों से पसंद आता है तो वे सुंदरता को भी दरकिनार कर देती हैं।

और फिर परेशान रहते हैं पुरुष

शोध में यह भी सामने आया कि भले ही पुरुष अपनी खुद की इच्छाओं के कारण सही पार्टनर नहीं चुन पा रहे हैं। लेकिन उन्हें इसके बावजूद यही शिकायत रहती है कि महिलाएं उन्हें स्वीकार नहीं करती हैं। जबकि सिक्के का दूसरा पहलू ये है कि महिलाएं पुरुषों को इसलिए अस्वीकार करती हैं क्योंकि उनकी आशाएं बहुत ज्यादा होती हैं। जिन्हें महिलाएं पूरा नहीं कर सकती हैं।

पुरुषों की इच्छाएं हैं अवास्तविक

शोध के अनुसार पुरुषों की मांगें अवास्तविक होती हैं। पुरुष आमतौर पर ऐसी महिलाओं को खोजने में जुटे रहते हैं जो उनसे ज्यादा आकर्षक और लोकप्रिय होती हैं। ऐसे में पुरुषों को पार्टनर मिलने की संभावनाएं कम होने लगती हैं। क्योंकि सफल रिश्ते के लिए महिला और पुरुषों का समान स्तर का होना जरूरी है। शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसे में साफ है कि पुरुषों को अपने जैसा, समान स्तर का पार्टनर खोजने पर ध्यान देना चाहिए।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...