Animated teapot, Apple App Store logo, and tea cup illustration.
Animated teapot, Apple App Store logo, and tea cup illustration.

Summary: Apple ने Tea और Tea on Her डेटिंग ऐप्स को App Store से हटाया

डेटिंग ऐप्स Tea और Tea on Her को ऐपल ने अपने स्टोर से हटा दिया है। दोनों पर यूजर डेटा लीक, नाबालिगों की जानकारी और पॉलिसी उल्लंघन के आरोप लगे थे।

Apple Remove Dating Apps: युवाओं के बीच डेटिंग ऐप्स काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। वह यहां पर लेफ्ट स्वैप और राइट स्वैप करके अपने लिए डेटिंग पार्टनर की तलाश करते हैं। कुछ लोगों को यहां परफेक्ट पार्टनर मिल जाता है तो कुछ लगातार पार्टनर की तलाश में लगे रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से 2 डेटिंग ऐप्स लगातार चर्चा में बने हुए हैं। Tea और Tea on Her को लगातार विवादों में देखा गया।

अब आ रही खबरों के मुताबिक ऐपल ने इन दोनों डेटिंग ऐप्स पर कार्रवाई कर दिए और इन्हें प्ले स्टोर से हटा दिया है। यह उन ऐपल यूजर्स के लिए एक बड़ा झटका है जो इन ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे थे और मोहब्बत की तलाश में लोगों से कांटेक्ट कर रहे थे। हालांकि गूगल प्ले स्टोर पर यह दोनों एप्लीकेशन अभी भी मौजूद है लेकिन जो लोग आईफोन यूजर्स हैं। खास करके अमेरिकी यूजर्स वह केवल इस ऐप स्टोर से ही डाउनलोड कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इन दोनों एप्लीकेशन को यूजर प्राइवेसी और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने की वजह से हटाया गया है।

cartoon red teapot with cute face and legs
tea on her app

इन दोनों एप्लीकेशन पर यह एक्शन इसलिए लिया गया है क्योंकि इनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। इन पर काफी नेगेटिव रेटिंग्स भी आ रही थी। यह बताया जा रहा है कि इन दोनों एप्लीकेशन पर नाबालिक यूजर्स की पर्सनल इनफॉरमेशन पोस्ट की जा रही थी। ऐपल ने इस बारे में डेवलपर को जानकारी दी थी। लेकिन कोई भी बदलाव नहीं किया गया जिसकी वजह से ये कदम उठाया गया।

tea app logo on green background
tea app

जानकारी के मुताबिक यह टी ऐप 2023 में शुरू हुआ था और गुपचुप तरीके से चल रहा था। यह इसी साल सुर्खियों में आया जब इसे महिलाओं के लिए सेफ्टी टूल के तौर पर पेश किया गया। दरअसल यहां पर महिलाओं को पुरुषों के बारे में जानकारी शेयर करने की छूट थी। वह पुरुषों को रेटिंग देती थी और अपनी राय भी बताती थी। कौन कितना आकर्षक है और अच्छा है यह तय करना पूरी तरह से महिलाओं पर निर्भर था। जिस पुरुष को ग्रीन सिग्नल मिलता था उसे अच्छा और जिसे रेड सिग्नल मिलता था उसे बुरा माना जाता था।

इस डेटिंग ऐप की पापुलैरिटी उस वक्त खतरे में पड़ गई जब डाटा ब्रीच के चलते हैकर्स ने डेटाबेस में मौजूद 72000 से ज्यादा लोगों की तस्वीर हैक कर ली। लगभग 3000 सेल्फी और फोटो आईडी इस डाटा में शामिल थी। डायरेक्ट मैसेज की लगभग 59000 तस्वीर और कुछ अन्य फोटो भी इसमें शामिल थे। ये कारनामा होने के बाद इस ऐप को Teaonher के नाम से पेश किया गया। ये पूरी तरह से पहले वाले ऐप से उल्टा था। इसमें पुरुषों को महिलाओं के बारे में इनफार्मेशन शेयर करने की सुविधा दी गई थी। थोड़े समय में इसमें भी कई तरह की दिक्कत आने लगी। जब पॉलिसी का पालन नहीं किया गया तब ऐपल ने इसे अपने स्टोर से पूरी तरह से हटा दिया।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...