शादी की सालगिरह पर अपने पार्टनर से इस तरह जताएं प्यार: Express Your Love
Express Your Love

Express Your Love: शादी की सालगिरह किसी भी कपल के लि एक बेहद खास दिन होता है, जिसे वे बेहद ही अलग अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं। यही वह खास दिन होता है, जब वे दोनों शादी के सात फेरों के बंधन में बंध जाते हैं और उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे का साथ मिल जाता है। इसलिए, वे हर साल इस दिन को यादगार बनाए रखना चाहते हैं।

शादी की सालगिरह पर वे अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं और उनके प्रति अपने प्यार का इजहार करना चाहते हैं। हालांकि, सिर्फ आई लव यू कहने की उनकी इच्छा नहीं होती है। वे अपने प्यार का इजहार एक अलग तरह से करना चाहते हैं। अगर आपकी भी शादी की सालगिरह है और आप अपने पार्टनर को एक अलग अंदाज में अपना प्यार जताना चाहते हैं तो ऐसे में आप कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ अनोखे तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

Also read: Love Life Tips: तकरार बढ़ाती है प्यार की मिठास

पार्टनर के प्रति प्यार का इजहार करने का एक बेहतरीन तरीका है कि आप उनके लिए एक प्यारा सा पत्र लिखें। इसमें आप उन्हें ना सिर्फ अपनी जिन्दगी में आने के लिए शुक्रिया कहें। साथ ही, साथ बिताए गए कुछ बेहतरीन व यादगार पलों को याद करें। हाथ से लिखे गए पत्र की बात ही कुछ और होती है। जब आप उनके साथ अपने अच्छे पलों को उस पत्र में याद करते हैं तो यह यकीनन आपके पार्टनर के दिल को छू जाएगा।

शादी की सालगिरह को स्पेशल बनाने के लिए एक अच्छा तरीका है कि आप पहली डेट को फिर से रिक्रिएट करें। पहली डेट को रिक्रिएट करके आप अपनी प्यारी यादों को फिर से ताजा कर सकते हैं। इससे आप अपने रिलेशन के शुरुआती दिनों के उत्साह को फिर से जगा सकते हैं। आप शादी की सालगिरह पर उन्हीं जगहों पर जाएं, जहां पर आप पहली डेट पर गए। उस दिन जैसे कपड़े पहनें और उन पलों को फिर से जीएं, जो आपको करीब लाए थे। यादों की गलियों को एक बार फिर से चलकर आपके शुरुआती दिनों का प्यार एकदम ताजा हो सकता है। इससे आपके बीच एक बार फिर से नया उत्साह मिलेगा।

Create Love Jar
Express Your Love-Create Love Jar

शादी की सालगिरह पर अपने पार्टनर को प्यार जताने के लिए आप एक लव जार भी क्रिएट कर सकते हैं। इस लव जार में आप अपने पार्टनर की खूबियों को लिखने के साथ-साथ यादें और अपने साथी से प्यार करने के कारणों के नोट्स को लिखकर भरें। यह एक दिल को छू लेने वाला तोहफा हो सकता है। आपका पार्टनर जब भी एक नोट ओपन करेगा तो उसे आपके बेशुमार प्यार की याद आएगी। जब भी आपके साथी को कुछ नया चाहिए हो, तो आप इसे पढ़ सकते हैं। यह तोहफा सालगिरह के बाद भी लंबे समय तक साथ देता रहता है।

शादी की सालगिरह पर पार्टनर एक-दूसरे को गिफ्ट जरूर देते हैं। लेकिन अगर आप उसे स्पेशल बनाना चाहते हैं तो ऐसे में पर्सनलाइज्ड गिफ्ट देने की प्लानिंग करें। पर्सनलाइज्ड गिफ्ट देकर आप अपनी फीलिंग्स को एक अलग अंदाज में अपने पार्टनर के सामने रख सकते हैं। आप उन्हें कस्टमाइज ज्वैलरी से लेकर कोलार्ज फोटोफ्रेम या कोई हैंडमेड पर्सनलाइज्ड आइटम बनाकर भी दे सकते हैं। इस तरह आपके प्यार की ये मूर्त यादें आने वाले सालों तक संजो कर रखी जा सकती हैं।

कहते हैं कि आदमी के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के प्रति अपना प्यार दिखाना चाहती हैं और उसे स्पेशल फील करवाना चाहती हैं तो ऐसे में उनके लिए कुछ स्पेशल खाना बना सकती हैं। आप उनकी पसंदीदा डिश बनाकर उनके प्रति अपना प्यार जता सकती हैं। आप डिनर को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए उसे रोमांटिक माहौल में सर्व करें। आप डिनर टेबल को मोमबत्तियां, फूल और अपने सबसे अच्छे टेबलवेयर के साथ सजाएं। 

अपनी शादी के दिन को फिर से जीना अपनी सालगिरह मनाने का एक खूबसूरत तरीका हो सकता है। इस तरह आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवा सकते हैं। आप दोनो मिलकर अपनी शादी का वीडियो या अपनी फ़ोटो एल्बम देखें। इस दौरान एक-दूसरे से किए गए वादों को फिर से दोहराने पर भी विचार करें। इन पलों को फिर से जीकर ना केवल आपको एक उत्साह का अनुभव होगा, बल्कि आपका प्यार और भी ज्यादा मज़बूत होता है।

do something new together
do something new together

शादी की सालगिरह पर अपने पार्टनर के साथ कुछ नया करने से आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है और यादें भी बनी रह सकती हैं। डांस क्लास लेने, हॉट एयर बैलून की सवारी करने या साथ में कोई नया शौक आजमाने जैसी एक्टिविटीज करने की प्लानिंग करें। यह आपकी शादी की सालगिरह को यादगार बनाएगा। साथ ही, आपके रिश्ते में एक नया उत्साह, रोमांच और नयापन ला सकता है। हालांकि, जब आप कुछ नया करने की प्लानिंग करें तो उन चीजों की लिस्ट बनाएं, जो आपको और आपके पार्टनर दोनों को पसंद हो या फिर आप दोनों ने इसे कभी करने की इच्छा की हो।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...