Bengaluru CEO Post-koinophobia person meaning
koinophobia person meaning

Overview:

अगर आप अपने रिश्ते में अपना 100 % देकर भी बदले में सिर्फ दुख, तकलीफ, अनदेखी और मनमुटाव पा रहे हैं तो निश्चित तौर पर इसमें कुछ गड़बड़ है। कई बार ऐसा भी होता है कि हमें कमियों और परेशानियों का तो एहसास होता है, लेकिन फिर भी हम इन्हें अनदेखा कर देते हैं।

No in a Relationship: रिश्ता चाहे दोस्ती का हो, प्यार का हो या फिर पार्टनरशिप का, कुछ रूल्स हर किसी पर लागू होते हैं। अगर आप अपने रिश्ते में अपना 100 % देकर भी बदले में सिर्फ दुख, तकलीफ, अनदेखी और मनमुटाव पा रहे हैं तो निश्चित तौर पर इसमें कुछ गड़बड़ है। कई बार ऐसा भी होता है कि हमें कमियों और परेशानियों का तो एहसास होता है, लेकिन फिर भी हम इन्हें अनदेखा कर देते हैं। या स्वीकार करने से डरते हैं। वहीं कई बार पार्टनर की अनदेखी को हम समझ ही नहीं पाते। और रिश्ता सुधारने की कोशिश में जुटे रहते हैं। अगर आपको भी अपने रिश्ते में ये 8 लक्षण नजर आ रहे हैं तो आपको संभल जाना चाहिए।

No in a Relationship 
When no one understands your silence, it is an alarm situation.

जब आपको लगे कि सामने वाला आपकी किसी भी बात को समझ नहीं पा रहा है और ना ही आपकी चुप्पी के उसके लिए कोई मायने हैं तो यह अलार्म की स्थिति है। ऐसी बातें आपको अंदर से हर्ट कर देती हैं। ऐसे इंसान से दूरी ही अच्छी है।

जब आप अपने पार्टनर को कोई मैसेज करें लेकिन वह कभी भी समय पर उसका जवाब ना दे तो समझ लीजिए कि उसकी जिंदगी में आपकी अहमियत ना के बराबर है। कई बार ऐसा व्यस्तता के कारण भी हो सकता है। लेकिन अगर अक्सर ऐसा होता है तो ऐसे रिश्ते से पीछे हटना ही समझदारी है।

किसी बात पर मनमुटाव या झगड़ा होना आम बात है।
It is common to have disagreements or quarrels over something.

किसी बात पर मनमुटाव या झगड़ा होना आम बात है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपको रोता हुआ छोड़ कर चला जाए तो इसका साफ इशारा है कि आप उसके लिए अहमियत नहीं रखते हैं। ना ही वह आपकी भावनाओं को समझता है। इस रिश्ते में आप अपना सब कुछ देकर भी सामने वाले का अटेंशन नहीं पा पाएंगे। इसलिए ऐसे रिश्ते पर समय ना गवाएं।

जब कोई बार-बार आपको कहे कि उसे आपकी जरूरत नहीं है तो इसका मतलब है कि वह आपको साफ तौर पर बता रहा है कि वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहता। ऐसे में आप हर समय के दुख को गले न लगाएं। रिश्ते को छोड़ने की कोशिश करें।

अगर कोई बार-बार आपका विश्वास तोड़े और बार-बार अपने वादों से मुकर जाएं तो ऐसे रिश्ते का भविष्य खतरे में है। ऐसे लोगों पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिए।

अगर आपके पार्टनर की बातें और उसके एक्शन मिल नहीं रहे हैं तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। अगर पार्टनर बार-बार आपको समय देने की बात कर रहा है लेकिन फिर भी आपके लिए समय नहीं निकल रहा है। वहीं दोस्तों को पूरा समय दे रहा है तो ऐसे में आपको फिर से सोचना चाहिए।

हर रिश्ते में सम्मान की जरूरत होती है। अगर आपका पार्टनर हर समय आपकी कमियां निकालता रहता है या दूसरों के सामने आपको नीचा दिखाता है तो मान लीजिए वह आपका सम्मान नहीं करता। ऐसे में आपका पीछे हटना समझदारी है।

रिश्ते में पार्टनर को समय देना बहुत जरूरी है। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपके साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता रहा है या आप दोनों के बीच इंटिमेसी की कमी आ गई है तो आपको अपनी सीमाएं तय करने की जरूरत है। रिश्ते को लेकर एक बार फिर विचार करें।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...