Never do these mistakes in relationship: किसी रिश्ते को बनाना तो आसान है लेकिन उसे निभाना काफी कठिन काम है। कोई भी रिश्ता तभी चल पाता है जब दोनों तरफ से कोशिश की जाए। कई बार तो इतनी गलतफहमियां हो जाती हैं कि बात रिश्ते खत्म करने पर आ जाती है। पार्टनर्स एक दूसरे को ही ब्लेम करते हैं लेकिन समस्या की जड़ तक नहीं पहुंच पाते। कई बार हम यह समझ नहीं पाते कि हमारी छोटी-छोटी गलतियां हमारे रिश्ते को इस मोड़ पर लाकर खड़ी कर देती है कि रिश्ता टूटने के पगार पर आ जाता है। अपनी हर गलती को हम अनदेखा कर देते हैं। हम सोचते हैं कि इतनी छोटी सी गलती से रिश्ते पर क्या ही फर्क पड़ेगा जैसे पार्टनर पर सबके सामने चिल्ला देना, ऊंची आवाज में बात करना यह छोटी-छोटी गलतियां हैं जिन पर हमें ध्यान देना चाहिए और किसी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए इन गलतियों को ना दोहराएं। आईए जानते हैं हम उन गलतियों के बारे में, जिनके कारण हमारे रिश्ते बेहद खराब हो सकते हैं।
Also read: क्या होता है लव बॉम्बिंग और यह खतरनाक क्यों है? हर प्रेमी को जानना चाहिए: What is Love Bombing
एक दूसरे की जरूरत को नजरअंदाज करना

परफेक्ट रिलेशनशिप वही माना जाता है जब दोनों पार्टनर्स एक दूसरे को समझें और एक दूसरों की जरूरत का ध्यान दें। कई लोग दूसरों की जरूरत के बारे में ध्यान ही नहीं देते, जिस कारण रिलेशनशिप नाम मात्र का रह जाता है और धीरे-धीरे रिश्ते में दूरी आने लगती है। इसलिए भूलकर भी अपने पार्टनर की जरूरत को नजरअंदाज ना करें।
समय ना दे पाना
अगर आप रिश्ते में अपने पार्टनर को समय नहीं दे रहे तो यह रिश्ते को खोखला कर देगा। जब तक आप एक दूसरे को समय नहीं देंगे तो अपने जरूरतों ना ही बता पाएंगे और ना अपने पार्टनर को समझ पाएंगे। एक दूसरे के साथ समय बीताने पर ही आपकी समझ अच्छी होती है। चाहे कितना भी बिजी क्यों ना हों लेकिन अपने पार्टनर के लिए समय जरूर निकलें। कम से कम उन्हें यह एहसास तो होना चाहिए कि अपने बिजी शेड्यूल में से भी आप उनके लिए अपना समय निकालते हैं।
अपनी बातों को छुपाना
कई लोगों का स्वभाव ही ऐसा होता है कि वह अपनी बातें किसी से शेयर करना पसंद नहीं करते हैं लेकिन जब आप एक रिलेशनशिप में आते हैं तो आपके पार्टनर की भी आपसे कुछ उम्मीदें होती हैं। वह चाहते हैं कि आप उनसे अपनी बातें शेयर करें और उनकी राय जानें। अगर आप अपने पार्टनर से बातें छुपाते हैं तो उन्हें ऐसा लग सकता है कि आप उन पर कम भरोसा करते हैं या फिर उन्हें इस लायक नहीं समझते जिससे आप अपनी बातें बता सके। ऐसे में आपका पार्टनर गलतफहमी का शिकार हो सकता है और रिश्ता खराब होने का कारण भी बन सकता है।
पार्टनर के बातों को इग्नोर करना

अगर आप अपने पार्टनर की बातों को इग्नोर करते हैं तो यह आपके रिश्ते पर बुरा असर डालता है। कभी भी अपने पार्टनर की बातें इग्नोर ना करें। तो अगर वह आपको सही लगता है तो ठीक है और अगर सही नहीं लगता है तो खुलकर उनसे बातें करें। अगर आप उनकी बातों को इग्नोर करेंगे तो अच्छा फील नहीं होगा, जिससे रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं।
पार्टनर को सपोर्ट ना करना
कई बार ऐसा देखा जाता है कि अगर किसी का पार्टनर अपनी लाइफ में कुछ अलग करना चाहता है तो उन्हें पूरा सपोर्ट नहीं मिलता है। चाहे रिश्ता कैसा भी हो गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का या हस्बैंड-वाइफ का, अगर पार्टनर से एक दूसरे को सपोर्ट नहीं करेंगे तो कहीं ना कहीं एक दूसरे का विश्वास और भरोसा कम होगा। अगर आपका पार्टनर कुछ नया करना चाहता है तो आपको हमेशा उनका सपोर्ट करना चाहिए ना कि उनसे रूड बिहेव करें। इससे आपके रिश्ते में दूरियां नहीं आएंगी।
