Personal Space Between Partners: किसी भी रिश्ते में संतुलन बनाए रखने के लिए स्पेस और प्राइवेसी बहुत जरूरी है। जब रिश्तो में अत्यधिक नियंत्रण की प्रवृत्ति आ जाती है तो उसमें घुटन का एहसास होने लगता है।पति-पत्नी का रिश्ता आपसी समझ, विश्वास और प्यार का है, लेकिन कई बार अत्यधिक नजदीकियों के कारण हम पूरी तरह से अपने पार्टनर्स पर अपना नियंत्रण पाना चाहते हैं, जिस कारण रिश्तो में घुटन का माहौल बन जाता है। पति-पत्नी को हमेशा चाहिए कि वह अपने रिश्ते में पर्सनल स्पेस बनाए रखें, ताकि उनके साथी रिश्ते में स्वतंत्रता का एहसास कर सके। आइए जानते हैं, रिलेशनशिप में पर्सनल स्पेस क्यों जरूरी है।
स्वतंत्रता की भावना
शादी के बाद कई तरह के बदलाव जीवन में आते हैं। दो अलग-अलग लोग अपना अपना जीवन एक दूसरे के साथ शेयर करते हैं, साथ ही शेयर करते हैं, अपना स्पेस। पति पत्नी को अपने रिलेशनशिप में कोशिश करना चाहिए कि वह शादी के बाद भी अपने साथी को उनके करियर, पैशन या दोस्तों के साथ बिताने का समय दें। रिलेशनशिप में ऐसा एक के लिए नहीं दोनों के लिए आवश्यक है। ऐसा करने से आप अपने रिलेशनशिप में ज्यादा खुश तथा स्वतंत्र महसूस करते हैं।
विश्वास और सुरक्षा की भावना

जब आप अपने पार्टनर को उनका पर्सनल स्पेस और प्राइवेसी देते हैं तो वह अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं, तथा उनका विश्वास भी बढ़ता है कि आप उन पर पूरा भरोसा करते हैं। अपने रिश्ते में आप अपने साथी को उनका स्पेस और प्राइवेसी देकर उनका भरोसा मजबूत बना सकते हैं, तथा अपना प्यार भी।
भावनात्मक संतुलन का बढ़ना
रिलेशनशिप में जितना अपने पार्टनर्स के साथ समय बिताना आवश्यक है, उतना ही जरूरी अपने साथ समय बिताना भी है। जब आप दिन में कुछ समय अपने साथ बिताते हैं तो आप अपने जीवन पर अपने कार्यों पर विचार कर पाते हैं। आप संतुलित होकर अपने विचारों पर फैसले ले पाते हैं। अपने साथ समय बिताने की अवस्था में आप ज्यादा क्रिएटिव महसूस करते हैं। जब आप अपने साथ समय बिताते हैं तो आप खुद को मानसिक रूप से संतुलित कर पाते हैं।
आपसी सम्मान का बढ़ना
जब पति-पत्नी एक दूसरे की निजी समय की कद्र करते हैं तो उनके बीच आपसी सम्मान की भावना बढ़ती है। रिलेशनशिप में चाहिए कि पति-पत्नी आपस में अपने साथी को अपनी हर छोटी-छोटी बात बताने के लिए फोर्स ना करें। ऐसा करने से रिलेशनशिप में तनाव की स्थिति बढ़ती है तथा पर्सनल स्पेस भी कमता है। अगर रिलेशनशिप में आप अपने साथी पर अधिक नियंत्रण रखते हैं तो वह खुद को दुखी महसूस करता है, तथा उनके मन में यह भावना भी उत्पन्न होती है कि आपके रिलेशनशिप में भरोसे की कमी है। रिलेशनशिप में आप अपने पार्टनर्स के निजी स्पेस का सम्मान कर एक अच्छे पार्टनर्स का कर्तव्य निभा सकते हैं। ध्यान रखें किसी भी व्यक्ति का पर्सनल स्पेस बहुत जरूरी है। वह उसकी सोचने की समझ को बढ़ाता है तथा उसके विकास में अहम रोल निभाता है।
अगर आप अपने रिलेशनशिप में लंबे समय तक विश्वास तथा प्यार बनाए रखना चाहते हैं तो अपने साथी के पर्सनल स्पेस का ध्यान रखें। पर्सनल स्पेस आपके रिश्ते के लिए वरदान की तरह है, जिसे अपना कर आप अपने रिश्ते में स्वतंत्र और खुश रह सकते हैं।
