रिलेशनशिप में क्यों जरूरी है पर्सनल स्पेस?: Personal Space in Relationships
Personal Space in Relationships

Personal Space in Relationships : रिलेशनशिप में अक्सर दोनों ही पार्टनर एक दूसरे से बातें शेयर करना पसंद करते हैं। आप अपने पार्टनर से ना बात कर अपने दोस्तों या किसी सगे- संबंधी से बताना सही समझते हो। आपसी रिश्तों में कुछ स्पेस दिया जाना जरूरी है क्योंकि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड या हसबैंड-वाइफ के रिलेशन के अलावा भी आपके और रिश्ते होते हैं। आपसी रिश्तों में स्पेस होना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे आपको खुद के बारे में सोचने का वक्त मिलता है। आप लाइफ में क्या करना चाहते हैं, क्या नहीं करना चाहते हैं। इस पर ध्यान देने के लिए आपको पर्सनल स्पेस की सख्त जरूरत होती है। चाहे वह कोई भी हो। आज हम आपको बताएंगे क्यों है रिलेशनशिप में पर्सनल स्पेस बहुत जरूरी।

Personal Space in Relationships-What Is Space In A Relationship And How Much Is Normal
What Is Space In A Relationship And How Much Is Normal

अगर एक पार्टनर अपने लिए पर्सनल स्पेस की मांग करता है तो दूसरा पार्टनर बुरा महसूस करने लगता है कि शायद उसका पार्टनर इस रिलेशनशिप में खुश नहीं है। उसके मन में कई सवाल उठने लगते हैं। क्या कहीं उनका रिश्ता खत्म होने का संकेत तो नहीं है। लेकिन दोनों ही पार्टनर को यह समझना चाहिए कि एक दूसरे को स्पेस देने से आपसी रिश्ता काफी मजबूत होता है। निजी जिंदगी और रिश्ते दोनों ही संतुलित रखने के लिए पर्सनल स्पेस बड़ा रोल निभाता है।

जब हम खुद के लिए समय निकालते हैं तो हम अपनी गलतियों और कमियों को बहुत नजदीक से देख पाते हैं। उन पर सोच विचार करते हैं और उन्हें सुधारने की कोशिश करते हैं। अपनी लाइफ में ऊंचाइयों को हमें हासिल करना है तो उसके लिए खुद को समय देना तो बहुत जरूरी है। इसलिए रिलेशनशिप में होकर भी आपको खुद के लिए अलग से समय निकालना चाहिए। इससे आपके रिश्ते पर भी पॉजिटिव इंपैक्ट पड़ेगा और आपकी सेल्फ ग्रोथ भी होगी।

आजकल के टाइम में सभी वर्किंग होते हैं। पूरा दिन बिजी रहने के कारण आप अपने दोस्तों और सभी संबंधियों को समय नहीं दे पाते हैं। रिलेशनशिप में होने पर आपको जो भी टाइम मिलता है। उसे आप अपने पार्टनर को देते हैं लेकिन अगर आप उसे रिश्ते में मी टाइम या पर्सनल स्पेस मेंटेन करके रखते हैं तो आप अपने दोस्तों और सभी संबंधियों के साथ भी समय गुजार पाएंगे।

 Reasons to Make  Personal Space in Your Relationship
Reasons to Make Personal Space in Your Relationship

ऐसा जरूरी नहीं होता है कि पूरी जिंदगी दोनों पार्टनर्स हमेशा एक दूसरे के साथ रहें। कभी-कभी एक दूसरे के बिना भी हमें जिंदगी बितानी पड़ती है। इसलिए दोनों पार्टनर सिर्फ एक दूसरे पर ही इमोशनली या सोशली डिपेंडेंट ना हो। यह मेंटेन करने के लिए पर्सनल स्पेस जरूरी है। रिलेशनशिप में पर्सनल स्पेस देने से अंडरस्टैंडिंग गहरी होती है। आप एक दूसरे से बिना शिकायत किए एक दूसरे को समझते हैं। इससे एक दूसरे के लिए सम्मान और प्यार बढ़ता है।

रिलेशनशिप में स्पेस देने से जो पार्टनर्स डरते हैं उन्हें अपने दिमाग से यह बातें निकाल देना चाहिए। उन्हें यह जानना जरूरी है कि पर्सनल स्पेस कितना जरूरी हो जाता है एक रिश्ते में। अगर आपको अपने रिश्ते को लेकर कोई डाउट है तो पर्सनल स्पेस देकर आपको यह भी पता चल जाता है कि आपका रिश्ता कितना मजबूत है। अगर पर्सनल स्पेस देने के बाद भी आपका रिश्ता पहले जैसा ही रहता है तो रिश्ते में आपका ट्रस्ट और बिलीव बढ़ता है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...