पति-पत्नी के रिश्तों में बढ़ती दूरियों का कारण होते हैं वो खुद, इस तरह सुधारें अपनी आदतें: Relationship Advice for Couples
Relationship Advice for Couples

ईगो रखें साइड ताकि रिश्तों में बनी रहे हमेशा मिठास

कपल्स के बीच छोटी छोटी बातों को ले कर मनमुटाव होता हैं झगडे होते हैं। कई बार ये छोटे छोटे झगडे बढ़ते चले जाते हैं और विशाल रूप ले लेते हैं।

Relationship Advice for Couples: शादी एक ऐसा बंधन है जिसे पति पत्नी मिल कर निभाते हैं। हर रिश्ता जब दोनों तरफ से निभाया जाए तब ही जिंदगी में खुशियां आती हैं। पति पत्नी दोनों का स्वभाव एक जैसा होना मुश्किल हैं। दोनों के ही स्वभाव में अंतर होना तय हैं। इसलिए अक्सर कपल्स के बीच छोटी छोटी बातों को ले कर मनमुटाव होता हैं झगडे होते हैं। कई बार ये छोटे छोटे झगडे बढ़ते चले जाते हैं और विशाल रूप ले लेते हैं। अक्सर इन झगड़ों के पीछे पति पत्नी की ही छोटी छोटी गलतियां छुपी होती हैं। अगर पति पत्नी मिल कर इन पर थोड़ा सा गौर करें तो  बहुत जल्द ही उनके बीच बढ़ते झगडे थम जाएंगे।

आइये जानते हैं कपल्स के बीच किन आदतों को बदले जाने की जरुरत हैं।

ईगो एक ऐसी चीज जो किसी भी मजबूत रिश्ते को बर्बाद करने में जरा भी वक़्त नहीं लेता है। अहंकार की भावना पति पत्नी तो क्या किसी भी रिश्ते में नहीं होनी चाहिए। अगर आप एक दूसरे के प्रति समपर्पित हैं और एक सुखद जिंदगी जीना साहहते हैं तो ईगो साइड में रखें। कसी भी तरह का मनमुटाव होने पर शांत दिमाग से काम लें। गुस्से में हमें सिर्फ अपने ईगो की चिंता रहती है और हम सामने वाले को किसी न किसी तरह से गकत साबित करने के बारे सोचते रहते हैं।

पति पत्नी अपने बीच की जिम्मेदारियां बांट लें तो उनकी लाइफ बहुत स्मूथ चलने लगती है। किसी एक पर जिमेदारियों का बोझ छोड़ देने से वो किसी एक काम पर फोकस नहीं कर पाते हैं। इस तरह कोई भी काम ठीक से नहीं हो पाता है। इस वजह से दोनों के बीच झगडे बढ़ने लगते हैं। कपल्स को आपस में तालमेल बैठा कर जिम्मेदारियां निभानी चाहिए। इस तरह समय रहते सारे काम हो जाएंगे और आपके बीच प्यार भी बना रहेगा।

कई बार हम वादा कर के चीजें भूल जाते हैं। कभी कभी ऐसा होना आम बात है। लेकिन अगर आने इसे अपनी आदत बना लिया है तो कपल्स के बीच मनमुटाव होना तय है। कई बार हम अपना स्वभाव ही ऐसा बना लेते हैं की कुछ कलहना और उस काम का वक़्त आने पर बात से मुकर जाना। अगर किसी कारण की वजह से आप अपने कमिटमेंट को पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो अपने पार्टनर से इस बारे में पहले ही बात कर लें। इस तरह आपके रिश्ते में प्यार बना रहेगा।

शादी के शुरूआती दिनों में तो कपल्स के बीच ढेर सारा प्यार नज़र आता है। लेकिन कुछ समय के बाद दोनों ही अपनी लाइफ में व्यस्त हो जाते हैं। छोटे छोटे रोमांटिक पल भी अब उन्हें समय की बर्बादी लगने लगते हैं। कई बार बेबी होने तक तो दोनों के बीच रोमांस की कोई कमी नहीं होती। बेबी होने के बाद उन्हें लगने लगता है अब उनकी जिमीदारियाँ बढ़ गयी हैं और अब रोमांस उनके लिए इतना मायने नहीं रखता। एक बार अपनी शादीशुदा लाइफ में रोमांस का तड़का लगा कर देखिये, आपके आधे झगडे तो यूँ ही सुलझ जाएंगे।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...