डॉक्टर से सलाह लें

यदि आपको इन टिप्स को अपनाकर भी कोई फायदा नहीं मिल रहा है आप अपनी यौन इच्छा नहीं बढ़ा पा रही है तो एक बार किसी सेक्सोलॉजिस्ट से कंसल्ट करें।
- आपका डॉक्टर आपका पेल्विक चेक अप करेगा
- आपका ब्लड टेस्ट और हार्मोन टेस्ट या फिर थायराइड अथवा डायबिटीज या फिर हाई केलोस्ट्रोल के चेकअप हो सकते हैं।
- सेक्स थेरेपी के लिए आपको कहां जाएगा।
क्यों जरूरी है हार्मोन थेरेपी

जब आपकी वजाइना ड्राई होती है तो उसकी वजह से आपकी सेक्स की इच्छा कम होने लगती है।तब सेक्स आपको दर्द भरा लगता है। ऐसे में आपके लिए हार्मोन थेरेपी की जरूरत होती है। इसके अंतर्गत एस्ट्रोजन टेस्ट, टेस्टोस्टेरोन,प्रास्टेरोन (इंट्रोसा),ओस्पेमीफीन (ओस्पेना) आदि थेरेपी दी जाती हैं। इसके अलावा कुछ लाइफस्टाइल बदलाव और घरेलू उपायों से भी अपनी यौन इच्छा बढ़ा सकती हैं।
लाइफस्टाइल और होम रेमेडीज
रेगुलर एक्सरसाइज

यदि आप नियमित कसरत करती हैं या मेडिटेशन करती हैं तो उससे आपकी शरीर की स्ट्रेंथ बढ़ती है। आपका स्टैमिना अच्छा रहता है। आपका मूड भी सही रहता है और इन सब बातों की वजह से आपकी यौन इच्छा भी बढ़ जाती है।
पार्टनर से बातचीत करें

यदि आप अपने पार्टनर के साथ थोड़ा सा अलग समय निकालेंगी तो उससे आपका भावनात्मक संबंध मजबूत होगा। जिसकी वजह से आपकी सेक्स लाइफ भी बेहतर होगी। आप सेक्स पर खुल कर बात कर पाएंगी। अगर आपको अपने पार्टनर से किसी चीज को लेकर शिकायत है या आप उनके साथ खुल कर एंजॉय नहीं कर पाती हैं तो आप अपने पार्टनर के साथ सब कुछ क्लीयर कर लें।
सेक्स लाइफ को थोड़ा चटपटा कैसे बनाएं

आप बेहिचक अपने सेक्स लाइफ में थोड़ा तड़का भी लगा सकती हैं। आप अपने पार्टनर को फोरप्ले के लिए भी उकसा सकती हैं या कुछ सेक्सटॉयज का भी प्रयोग कर सकती हैं। कुछ फेंटेसी ट्राई कीजिए।
आपको बुरी आदतों को खत्म करना होगा

स्मोकिंग, ड्रग्स या अल्कोहल यह सब आपकी सेक्स लाइफ को कम करते हैं। इनको छोड़ कर आपको एक हेल्दी लाइफ अपनानी होगी। तभी आपकी सेक्स ड्राइव, यौन इच्छा अच्छी हो पाएगी।
आपके सुखद दांपत्य जीवन का एक मुख्य हिस्सा होता है सेक्स। इसलिए अगर आप इसमें समझौता करना चालू कर देंगी तो आपके बीच एक दरार आनी उत्पन्न हो जायेगी। इसलिए आपको अपनी इस समस्या का जल्द से जल्द निवारण करना चाहिए। इससे आपके रिश्ते में भी एक स्पार्क बना रहता है जो बोरिंग होने से बचाता है।
महिलाओं के मन में उठने वाले सवाल (FAQ)
- क्या कारण हो सकता है मेरी यौन इच्छा कम होने का?
- क्या सेक्स ड्राइव का अच्छा लेवल दोबारा से प्राप्त किया जा सकता है?
- लाइफस्टाइल में कौन से बदलाव यौन इच्छा को बढ़ा सकते हैं?
- यौन इच्छा को बढ़ाने वाले कौन-कौन से उपचार उपलब्ध हैं?
- यौन इच्छा एक से रिलेटेड कौन-कौन सी बुक्स या मटेरियल है जिसे पढ़ा जा सकता है।?
