फूडी पार्टनर को डेट करने के होते हैं कई फायदे
फूडी व्यक्ति को डेट करना इतना भी बुरा अनुभव नहीं होता है, बल्कि उन्हें डेट करने के कई फायदे होते हैं और आप उनके साथ एक मजबूत रिश्ता भी बना सकती हैं।
Dating a Foodie Partner: खाने का शौक हर किसी को होता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें नई-नई डिशेज ट्राई करना और कुछ नया खाना बहुत ज्यादा पसंद होता है। ऐसे लोग हमेशा ही आपको खाने के बारे में बातें करते मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप इस तरह के किसी फूडी व्यक्ति को डेट करना शुरू करती हैं तो आपको उनकी बातों से बोरियत हो सकती है और आपको उनके साथ समय बिताना अच्छा भी ना लगे। लेकिन किसी फूडी व्यक्ति को डेट करना इतना भी बुरा अनुभव नहीं होता है, बल्कि उन्हें डेट करने के कई फायदे होते हैं और आप उनके साथ एक मजबूत रिश्ता भी बना सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि फूडी पार्टनर को डेट करने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
वीकेंड पर बोरियत नहीं होती

अगर आप किसी फूडी व्यक्ति को डेट करते हैं तो आपको वीकेंड पर कभी भी बोरियत महसूस नहीं होती है, क्योंकि आपका पार्टनर वीकेंड के लिए कुछ न कुछ स्पेशल खाने का प्लान अवश्य ही बनाता है। आपके फूडी पार्टनर को अच्छे से पता होता है कि कहाँ पर कौन सी खाने की चीज़ बेस्ट मिलती है, जिसे वे आपके साथ खाना पसंद करेंगे। ऐसे में आप अपना वीकेंड घर पर बिताने के बजाए उनके साथ बाहर घूम कर और अच्छा खाकर बिता पाती हैं, जिससे आप दोनों का ही मूड अच्छा होता है।
नई डिशेज ट्राई करने का मौका मिलता है

हम में से अधिकांश लोग खाने में कुछ नया ट्राई करने से डरते हैं। हमें ऐसा लगता है कि अगर खाना अच्छा नहीं हुआ तो पैसे बर्बाद हो जाएंगे और इसी वजह से हम गिनकर वही तीन-चार चीजें हमेशा खाते हैं। ऐसा करने के कारण ऐसी बहुत सी चीजें होती हैं तो हम कभी टेस्ट ही नहीं कर पाते हैं, लेकिन इसके विपरीत फूडी लोग हमेशा कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं। उन्हें कुछ नया और अच्छा खाकर ही खुशी मिलती है, ऐसे में आपका पार्टनर फूडी है तो आपको भी उनके साथ नई बेस्ट डिश खाने का मौका मिलता है और आप जान पाती हैं कि किस शहर की कौन सी डिश कहाँ सबसे अच्छी मिलती है।
साथ समय बिताने का मौका मिलता है

फूडी पार्टनर को डेट करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको खाने के बहाने अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलता है। साथ ही आपको उनकी पसंद और नापसंद का भी पता चल जाता है, जिसकी वजह से आपको उनके साथ एडजस्ट करने में आसानी होती है।
जेब पर नहीं पड़ता भार

जब आप किसी फूडी व्यक्ति को डेट करती हैं तो उन्हें डेट करने पर इसका असर आपकी जेब पर नहीं पड़ता है, क्योंकि फूडी व्यक्ति को अच्छे से पता होता है कि कम पैसे में भी आप कैसे अच्छा फूड इंज्वॉय कर सकते हैं। उनके पास खाने के ऐसे-ऐसे ऑप्शन होते हैं, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाती हैं कि आपके शहर में इतना अच्छा और सस्ता खाना भी मिलता है। अपने फूडी पार्टनर के साथ आप सस्ता और अच्छा खाना भरपेट आराम से खा सकती हैं।
हर दिन आपके लिए होता है स्पेशल

फूडी व्यक्ति को डेट करने से आपका हर दिन स्पेशल बनता है, क्योंकि जब आप उनसे मिलती हैं तो हमेशा आपके सामने कुछ नया ट्राई करने के लिए जरूर होता है। इस वजह से आपको भी उनके साथ रहना और समय बिताना अच्छा लगता है।
