जब बड़े उम्र के पार्टनर को करें डेट, तो इन तरीकों से संभालें रिश्ता: Dating Older Partner Tips
Dating Older Partner Tips

बड़े उम्र के पार्टनर को डेट करते समय रखें इस बातों का ध्यान

खुद से बड़े उम्र के पार्टनर को डेट करने का ट्रेंड जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से ये रिश्ता टूट भी जाता है, अगर इसे समझदारी से ना निभाया जाए तोI इस रिश्ते में अनेक ऐसी छोटी छोटी चुनौतियाँ आती हैं जिससे रिश्ता संभालना बहुत मुश्किल हो जाता हैI

Dating Older Partner Tips: आज अपने से बड़े उम्र के पार्टनर को डेट करना आम बात हो गई हैI पहले ऐसा ज्यादातर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में ही देखने को मिलता था, चाहें मिलिंद सोमन और अंकिता की जोड़ी हो या प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की जोड़ी, इन्होंने खुद से बड़े उम्र के पार्टनर को डेट किया और अपने रिश्ते हो शादी का नाम दियाI

खुद से बड़े उम्र के पार्टनर को डेट करने का ट्रेंड जितनी तेजी से बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से ये रिश्ता टूट भी जाता है, अगर इसे समझदारी से ना निभाया जाए तोI इस रिश्ते में अनेक ऐसी छोटी छोटी चुनौतियाँ आती हैं जिससे रिश्ता संभालना बहुत मुश्किल हो जाता हैI

अगर आप भी बड़े उम्र के पाटर्नर को डेट कर रहे हैं तो ये गलतियाँ ना करेंI

अपना अनुभव ना थोपें

Dating Older Partner Tips
Decision

कभी भी रिश्ते में अपना अनुभव ना थोपेंI जरूरी नहीं है कि किसी घटना को लेकर आपका पिछला अनुभव जैसा रहा है, पार्टनर का अनुभव भी वैसा ही होI हो सकता है कि पार्टनर का अनुभव एक दम अलग हो और उन्हें वह अच्छा भी लगेI इसलिए रिश्ते में अपना अनुभव थोपने से बचे, हाँ आप चाहें तो उन्हें सिर्फ सुझाव दे सकते हैंI

रिश्ते को स्वीकार करें

Accept relationship
Accept relationship

जब आप अपने से बड़े उम्र के पार्टनर को डेट करते हैं तो सबसे जरूरी होता है कि आप अपने रिश्ते को स्वीकार करेंI कई बार ऐसा भी होता है कि कपल्स रिलेशनशिप में तो होते हैं लेकिन जब सबके सामने रिश्ते को स्वीकार करने की बात आती है तो वे स्वीकार नहीं करते कि वे खुद से बड़े उम्र के पार्टनर को डेट कर रहे हैं, वे दूसरों को बताने में हिचकिचाते हैं कि उनका पार्टनर उनसे बड़ा हैI ऐसा बिलकुल भी ना करें, अगर आप दोनों के बीच की आपसी समझ अच्छी है और आप रिश्ते में खुश हैं तो स्वीकार करने में कभी भी पीछे नहीं हटेंI

पार्टनर को बच्चा समझने की गलती ना करें

Relationship Tips
Relationship Tips

कभी कभी ऐसा भी होता है कि जब पार्टनर उम्र में हमसे छोटा होता है तो हमें लगने लगता है कि इसे क्या पता ये तो उम्र में हमसे छोटा है, इसे चीजों की समझ कहाँ हैI कपल्स एकदूसरे को कभी-कभी तो यहाँ तक बोल देते हैं कि तुम मुझसे छोटे हो ना तुम्हें कुछ नहीं पताI कभी भी रिश्ते में पार्टनर को बच्चा ना समझे और ना ही उन्हें ये एहसास होने दें कि आप उनके बारे में ऐसा सोचती हैंI

पैसों पर कभी न इतराएं

अगर आप अपने पार्टनर से बड़े हैं तो ये लाजमी है कि आपकी आर्थिक स्थिति पार्टनर से अच्छी होगी, आपकी सैलरी भी उनसे ज्यादा होगीI इसलिए कभी भी अपने रिश्ते में पैसों का घमंड ना दिखाएँI क्योंकि अगर आप ऐसा करते हैं, तो आपका रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाएगाI  

पिछले रिश्तों को ना छिपाएं

आप उम्र में बड़े हैं तो आपका पिछला रिलेशनशिप भी जरूर होगा, जो किसी कारण से टूट गया होगाI इसका ये बिलकुल मतलब नहीं है कि आप अच्छे इंसान नहीं हैI इस बात से बिलकुल असहज ना हों और ना ही अपने रिश्ते की सच्चाई छुपायेंI बल्कि सामने से खुलकर पिछले रिलेशनशिप के बारे में बताएंI लेकिन एक बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि पिछले रिलेशनशिप में जो गलतियाँ आपसे हुई हैं उसे इस रिश्ते में ना दोहराएँI

पार्टनर के सोशल लाइफ को स्वीकार करें

Accept partner's social life
Accept partner’s social life

जैसे आप दोनों के उम्र में अंतर है, वैसे ही आप दोनों के सोशल लाइफ में अंतर जरूर होगाI हो सकता है आपको घर पर रहना पसंद हो लेकिन आपके पार्टनर को घूमनाI आपको क्लब में पार्टी करना अच्छा लगता हो लेकिन आपके पार्टनर को घर परI आपके कम दोस्त हों, लेकिन आपके पार्टनर का फ्रेंड सर्कल बड़ा होI इसलिए पार्टनर को अपने जैसा बनने के लिए दबाव ना डालें बल्कि वे जैसे हैं उनको और उनकी सोशल लाइफ को वैसे ही अपनाने की कोशिश करें तभी आप दोनों एक दूसरे के साथ को अच्छे से एन्जॉय कर सकेंगेI आप ऐसा भी कर सकते हैं कि एक वीकेंड आप अपने प्लान के अनुसार पार्टनर के साथ समय बिताएं और दूसरा वीकेंड पार्टनर को प्लान करने देंI

असुरक्षा की भावना ना लाएं

असुरक्षा की भावना ना लाएं

अपने रिश्ते में कभी भी असुरक्षा की भावना ना लाएंI कभी भी ये ना सोचे कि आपके उम्र में अंतर है तो कहीं आपके पार्टनर को कोई उन्हीं के उम्र का कोई मिल गया तो वो आपको छोड़ कर ना चली जाएI ऐसे विचार कभी भी अपने मन में ना लाएं क्योंकि अगर आप इस तरह के विचार मन में लिए अपने रिश्ते हो आगे बढ़ाते हैं, तो आपके मन में हमेशा ही असुरक्षा की भावना आएगी और आप ये रिश्ता अच्छे से नहीं निभा पाएँगेI इस असुरक्षा की भावना में हमेशा कुछ न कुछ ऐसी गलती जरूर करेंगे जो आपके पार्टनर को पसंद नहीं आएगाI

रिश्ते में डोमिनेट करने से बचें

Dominant Relationship
Dominant Relationship

रिश्ते में कभी भी ये सोच कर डोमिनेट ना करें कि आप उम्र में बड़े हैं, तो आप जो बोल रहे हैं वही सही है और आपके पार्टनर को भी आपकी बात माननी पड़ेगीI रिश्ते में डोमिनेट करने से रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चलता है इसलिए ऐसा करने के बजाए बात करके चीजों को सुलझाएं.

पार्टनर के लिए समय जरूर निकालें

Spend Time with partner

रिश्ता निभाने के लिए एकदूसरे को समय देना बहुत जरूरी होता है. अगर आप अपने पार्टनर को समय नहीं देंगे तो इससे आप दोनों के बीच कम्यूनिकेशन गैप आएगा और आप दोनों के बीच खालीपन आने लगेगा और आपको रिश्ते में होते हुए भी अकेलेपन का एहसास होगा,  जिससे आपका रिश्‍ता टूट सकता हैI

नकारात्मक बातों से बचें

नकारात्मक बातों से बचें

किसी के भी सामने अपनी पर्सनल बातें न करें और न ही अपने पार्टनर का मजाक उड़ाएंI  कभी कभी ऐसा भी हो सकता है कि आप किसी तीसरे की बातों में आकर आपस में झगड़ भी लें और एकदूसरे से बात करना बंद कर देंI ऐसा करने से बचें और आपस में बातों को सुलझाने का प्रयास करें और रिश्ते में कभी भी किसी तीसरे से सलाह लेने से बचेंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...