Noodles
Noodles Recipe

चाहे बच्चे हों या बड़े, हर किसी को Noodles पसंद आते हैं। ये जितनी जल्दी बनकर तैयार हो जाते हैं, उतने ही ज्यादा टेस्टी होते हैं। माना कि नूडल्स में हाई कार्बोहाइड्रेट और कई तरह कड्डे खनिज पोषक तत्व होते हैं। लेकिन कौन कहता है कि कार्बोहाइड्रेट खराब हैं, वे हमें ऊर्जा देते हैं, जिनकी हमें आवश्यकता होती है। माना कि अनाज बी कॉम्प्लेक्स और कई खनिजों जैसे पोषक तत्व प्रदान करता है पर ये पर्याप्त नहीं है। स्पष्ट कर दूं यहां मैं प्रिजर्वेटिव से भरे इंस्टेंट नूडल्स या स्टॉल, ठेले पर बिकने वाले नूडल्स के विषय में नहीं बात कर रही, मैं बात कर रही हूं उन सब सब्जियों की जो रंग-बिरंगी हैं और नूडल्स के साथ पकाई जाती है। 

नूडल्स में भी पोषण

नूडल्स को आप अलग-अलग तरीकों से बना सकते हैं। जैसे कि होल ग्रेन पास्ता को अगर बहुत सारी सब्जियों के साथ पकाएंगे तो फाइबर मिलेगा। कॉटेज चीज़ या चीज़ के साथ बनाते हैं तो आपको कैल्शियम की अच्छी मात्रा मिल जाएगी। अगर आप इसमें मीट, अंडे या टोफू का कॉन्बिनेशन ऐड करते हैं तो आपकी यही डाइट प्रोटीन रिच कहलाएगी। 

नूडल्स से पाएं माइक्रोन्यूट्रिएंट्स

यदि आपको माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की जरूरत है, तो उसे भी आप आसानी से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। उसके लिए सिर्फ आपको रोस्टेड सीड्स, नट्स या हर्ब्स का तड़का देना होगा। पास्ता जो अलग-अलग सॉस से बनाया जाता है, आपको जानकर हैरानी होगी कि इसमें ऐड की गई टमाटर सॉस जोकि एंटी ऑक्सीडेंट लाइकोपिन से भरपूर होते हैं, आपको  दिल की बीमारी, कैंसर और कैटरैट से बचाती है। 

कैलोरीज का रखें ध्यान

लेकिन इस बात का भी ध्यान करना जरूरी है कि जब इसमें इतनी अधिक प्रोटीन, फैट या क्रीम का प्रयोग किया जाएगा, तो जाहिर सी बात है कि यह बहुत अधिक कैलोरी युक्त फूड होगा। इसलिए इसका संतुलित मात्रा में सेवन करना सही है। वरना आपकी बढ़ती कमर के साइज को कोई नहीं रोक पाएगा।

नूडल या पास्ता नए अंदाज के साथ

अगर आप कार्बोहाइड्रेट को लेकर चिंतित हैं या आप उसको अपनी डाइट से हटाना चाहते हैं तो मैं आपको एक नए अंदाज में नया स्वाद लेने की सलाह दूंगी, जो ज्यादा कैलोरी युक्त नहीं होगा और स्वादिष्ट भी होगा। जैसे पास्ता हो या नूडल्स। आप गाजर, शलजम, चुकंदर आदि को नूडल्स में डालें, जिसे हम जूडल्स भी बोलते हैं, साथ में अपने पसंद की सॉस से टॉपिंग कीजिए और सलाद भी खाएं। अंत में, मैं अपनी पुस्तक ‘डोंट डाइट’ से एक बेहतरीन और मेरा पसंदीदा पास्ता नुस्खा साझा कर रही हूं। यह हेल्दी और स्वादिष्ट है। आपको जरूर पसंद आएगा।

छोला और पालक के साथ पास्ता

आधा कप पास्ता या (150 ग्राम स्पेगेटी या नूडल्स) उबालें। एक तरफ रख दें। 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल या (कोई भी तेल) गरम करें। स्वाद के लिए 1 कटा हुआ प्याज और नमक डालें। 1 चम्मच कटा हुआ लहसुन भी डालें। 3-4 मिनट पकाएं और फिर एक प्लेट में पलटें और एक तरफ रख दें। एक पैन में 100 ग्राम बेबी पालक, ½ कप उबले हुए छोले (चना सफेद), 1 कप पानी, 1 कटा हुआ टमाटर डालें। फिर इसमें पास्ता, नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च फ्लेक्स मिलाएं। टॉस करें। पहले से बनाये हुए प्याज के मिश्रण के साथ मिलाकर परोसें।

चीज़ नूडल्स बॉल्स

नूडल्स के  इस स्वाद को आप कभी भूल नहीं पाएंगे। अगर आप चीज़ और नूडल्स दोनों के ही लवर हैं तो यह रेसिपी सिर्फ आपके लिए है।

कैसे बनाएं

चीज़ नूडल्स बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले एक फ्राई पैन लें और उसमें मक्खन या कोई भी तेल डालकर अच्छे से गर्म कर लें। फिर उसमें मैदा और थोड़ा सा दूध डालकर गाढ़ा घोल होने तक पकाएं।  फिर उसमें हरी मिर्च डालकर गैस को बंद कर दें।  वहीं नूडल्स तैयार करने के लिए आप उबले हुए नूडल्स में दो उबले आलू, बारीक कटा हुआ शिमला मिर्च, हरी प्याज, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक मिलाकर उसमें चीज़ को घिस कर मिला लें। अब तैयार घोल में नूडल्स को स्टफ करके ब्रेड क्रंब्स में अच्छे से कोट करके गुलाबी होने तक तल लें। फिर उसे मायोनीज या किसी भी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

तो ये नूडल्स से बनी ऐसी रेसिपी हैं, जो आप घर पर तैयार करके कुछ अलग ढंग से परोस सकती हैं। लेकिन अगर आप मैदे की जगह गेहूं से बने नूडल्स को खाएंगे तो ये आपके लिए सेहतमंद भी रहेगा और टेस्ट में भी मैदे वाली नूडल्स से अच्छी लगेगी। तो आप आज ही हमारी बताई हुई रेसिपी को ट्राय कीजिये और अपने फैमिली मेम्बर्स और दोस्तों को खिलाकर तारीफ बटोरिये। 

यह भी पढ़ें –स्वस्थ रहना है तो पीते रहिए पानी