हमें दादी और मम्मी बचपन में बताते थे कि शाम के वक्त घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि इससे घर की लक्ष्मी घर से चली जाती है। हमने बचपन में कई चीजों पर रोका और टोका जाता है ये नहीं करना चाहिए इससे देवी देवता क्रोधित हो जाएंगे और कई चीजे। लेकिन आपको पता है इसके पीछे कुछ और ही कारण है जिसके कारण हमारे पेरेंट्स हमें चीजों को करने से रोका करते हैं।
शाम के वक्त क्यों नहीं लगाया जाता झाड़ू
शाम के समय झाड़ू लगाए जाने पर भले ही बोला जाता था कि घर की लक्ष्मी चली जाएगी। लेकिन आपको पता है कि इसके पीछे कुछ और ही वजह थी। पहले की बात की जाए तो उस समय घरों में बिजली नहीं हुआ करती थी। लोग घरों में दीए और लालटेन जलाया करते थे। अगर शाम के समय झाड़ू लगाया जाता था,तो इससे अंधेरे में महत्वपूर्ण सामान खो जाने का डर था। इसलिए उस समय घरों में शाम के समय झाड़ू नहीं लगाए जाते थे।
शाम के वक्त क्यों नहीं छूआ जाता तुलसी का पेड़
शाम के समय तुलसी को छूने और पानी डालने के लिए हमारे पेरेंट्स मना करते हैं। उनका मानना है कि शाम के वक्त हाथ लगाने से देवी-देवता गुस्सा हो जाते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि पेड़ भी शाम के वक्त सोते हैं। ऐसे में उनमें पानी नहीं डालना चाहिए इससे पेड़ की सेहत खराब हो सकती है।
शाम के वक्त क्यों नहीं काटते नाखून
रात में नाखून नहीं काटने को भी देवी देवताओं से जोड़ा जाता है। लेकिन इसके पीछे भी कारण है, पहले के समय लोग नाखून ब्लेड या चाकू से काटते थे और उस समय बिजली नहीं होती थी। और अंधेरे में नाखून काटना जोखिम भरा हो सकता था। इसलिए लोग शाम के वक्त नाखून काटने से मना करते थे।
शाम के वक्त क्यों नहीं सोते
शाम के समय हमारे पेरेंट्स सोने से भी मना करते हैं। उनका मानना है कि शाम के वक्त देवी देवताओं के आने का समय होता है। इस वजह से हमारे दादा दादी मना करते हैं। लेकिन असल वजह शाम के वक्त सोने से वजन बढ़ना है और साथ ही हमारे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है।
ये भी पढ़ें-
*ॐ* का उच्चारण करने से होते हैं ये 10 शारीरिक लाभ
मंत्र जाप करते समय अपनाए ये नियम
इन बातों को जानकर आप भी कहेंगे कि “अतिथी कब आओगे”
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
