Chanakya Niti
Chanakya Niti

वो काम जिससे नाराज होती हैं मां लक्ष्मी

आचार्य चाणक्य जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में बताते हैं. चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि, मनुष्य की किन गलतियों के कारण घर पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता.

How to attract Lakshmi: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन से जुड़े कई पहलुओं के बारे में बताया है, जिससे व्यक्ति का जीवन सरल और सफल बनता है। यही कारण है कि वर्षों से लेकर आज तक चाणक्य की नीतियां प्रासंगिक हैं और जब भी ज्ञान की बात आती है तो आचार्य चाणक्य की नीतियों का जिक्र जरूर किया जाता है। बता दें कि आचार्य चाणक्य को कौटिल्य, विष्णु गुप्त और वात्सायन जैसे नामों से जाना जाता है। चाणक्य का जीवन कठिन और रहस्यों से भरा हुआ था। ये अपने समय के महान कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, राजनीतिक विद्या के जानकार थे। लेकिन इन सभी के साथ चाणक्य धन-संपत्ति को लेकर भी कई जरूरी बातें बताते हैं।

घर पर क्यों वास नहीं करती लक्ष्मी

devi laxmi
devi laxmi

हर व्यक्ति की यह कामना होती है कि, उसके घर पर मां लक्ष्मी का स्थायी रूप से वास हो और धन का संकट कभी न रहे। लेकिन व्यक्ति द्वारा ही जाने-अनजाने में की गई कुछ गलतियों के कारण घऱ पर मां लक्ष्मी का वास नहीं हो पाता और धन की समस्या होने लगती है। जानते है आचार्य चाणक्य से वो कौन सी गलतियां हैं, जिस कारण घर कंगाली और दरिद्रता से घिरा रहता है और पैसो की तंगी से जूझना पड़ता है।

घर पर कलह-क्लेश का माहौल

Chanakya Niti for Happy Family
Chanakya Niti for Happy Family

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, जिन घरों में हमेशा परिवार वालों के बीच वाद-विवाद और कलह-क्लेश जैसी स्थिति रहती है, वहां मां लक्ष्मी तनिक देर भी नहीं ठहरती है। यह बात शास्त्रों में भी कही गई है कि, मां लक्ष्मी का वास ऐसे घर पर होता है जहां लोग हंसी-खुशी और मिलजुल कर रहते हैं। लेकिन इसके विपरीत कुछ घरों में देखा जाता है कि लोग अक्सर चिल्ला-चिल्ला कर ऊंची आवाज में बात करते हैं, बुजुर्ग, बच्चों और महिलाओं से डांट-फटकार के साथ बात की जाती है। ऐसे घरों में लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता और अंशाति के साथ ही हमेशा तंगहाली भी छाई रहती है।

साफ-सफाई नहीं और अव्यवस्थित घर

Chanakya Niti 2025
Chanakya Niti 2025

हिंदू धर्म में कहा गया है कि, जिन घरों में साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है और चीजें व्यवस्थित तरीके से रखी जाती हैं, वहां मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी बना रहती है, क्योंकि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद है। लेकिन जिन घरों में हमेशा गंदगी रहती है और खासकर घर के मुख्य द्वार पर साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता है, वहां मां लक्ष्मी कभी वास नहीं करतीं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर पर धन की देवी मां लक्ष्मी का वास हो तो, अपने घर पर साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।

सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना

Sweeping the house in the evening
Sweeping the house in the evening

बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं कि, शाम के समय घर पर कभी भी झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। साफ-सफाई से जुड़े काम सुबह के समय करने चाहिए। खासकर ये काम सूर्यास्त से पूर्व निपटा लें। सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा लगाने से मां लक्ष्मी द्वार से लौट जाती है। क्योंकि यह समय मां लक्ष्मी के आगमन का समय होता है और ऐसे समय में अगर आप झाड़ू लगाते हैं तो इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। किसी कारण अगर आपको झाड़ू लगाने की अधिक आवश्यकता पड़ भी जाए तो शाम के समय झाड़ू लगाकर कचड़ा घर के भीतर ही रखें, उसे घर के बाहर न निकालें।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...