यूट्यूब पर अब 500 सब्सक्राइबर वाले चैनल भी कर सकते हैं कमाई, जानिए कैसे: Youtube New Policy 2023
Youtube New Policy 2023

यूट्यूब पर अब 500 सब्सक्राइबर वाले चैनल भी कर सकते हैं कमाई, जानिए कैसे

यूट्यूब ने पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होने और अपने चैनल की मोनेटाइजेशन करने के लिए कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक नई घोषणा की है। जिससे नए यूट्यूबर्स के लिए यूट्यूब के माध्यम से पैसे कमाना और भी आसान है।

Youtube New Policy 2023: यूट्यूब आजकल के जमाने का सबसे प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। जिसमें फ्री वीडियो शेयर किए जाते हैं। यह कमाई का अच्छा साधन है और इसके माध्यम से यूट्यूबर हर महीने एक मोटी रकम कमा रहे हैं। समय-समय पर यूट्यूब अपनी गाइडलाइंस में बदलाव करता रहता है। हाल ही में यूट्यूब ने पार्टनर प्रोग्राम में शामिल होने और अपने चैनल की मोनेटाइजेशन करने के लिए कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक नई घोषणा की है। यह रेगुलेशन क्रिएटर्स के लिए अच्छी है, जिसमें कई पैरामीटर्स को हटा दिया गया है। जिससे नए कंटेंट क्रिएटर के लिए पैसा कमाना और भी आसान हो गया है। आइए जानें यूट्यूब के नए नियम और गाइडलाइन के बारे में।

क्या है यूट्यूब का नया नियम? 

Youtube New Policy 2023
Youtube’s new guidelines

यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम की नई गाइडलाइन के अनुसार, कम से कम 500 सब्सक्राइबर वाला कोई भी यूट्यूब चैनल अब मोनेटाइजेशन प्रोग्राम में भाग ले सकता है। लेकिन, यह जरूरी है कि उन्होंने पिछले 90 दिनों में कम से कम तीन पब्लिक वीडियो अपलोड किए हों। इसके साथ ही उनका वाच टाइम 3000 वाच ऑवर या 3 मिलियन शार्ट व्यूज होने चाहिए। हालांकि,अभी यह नए नियम सिर्फ, कनाडा, अमेरिका, यूके, साउथ कोरिया आदि के लिए लागू गए किए हैं। लेकिन, उम्मीद है कि जल्द ही यह नियम अन्य देशों में भी लागू होंगे। ऐसे ही, यूएस के कंटेंट क्रिएटर्स के लिए शॉपिंग एफिलिएट प्रोग्राम को इनेबल करने के लिए, कम से कम 20,000 सब्सक्राइबर होने चाहिए।

इस नई रेगुलेशन के कारण अब 500 सब्सक्राइबर वाले लोग यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। जिसमें उन्हें कई अन्य लाभ भी मिलेंगे जैसे सुपर स्टीकर, सुपर चैट आदि। जैसे ही क्रिएटर मोनेटाइजेशन के लिए अप्लाई करता है, यूट्यूब एक महीने के अंदर उनकी एप्लीकेशन को रिव्यु करेगा। हालांकि, अप्रूवल पर यूट्यूब का पूरा अधिकार होगा।

और पढ़ें। इन लोकप्रिय 8 यूट्यूबर को बॉलीवुड में मिला शानदार ब्रेक, ‘प्राजक्ता कोली’ से लेकर ‘भुवन बाम’ तक का नाम शामिल: Famous YouTubers

क्या थी पहले यूट्यूब की गाइडलाइन?

Youtube's old rules
Youtube’s old rules

यूट्यूब की पहले की गाइडलाइन्स के अनुसार एक यूट्यूब चैनल को मोनेटाइजेशन शुरू करने के लिए कम से कम 1000 सब्सक्राइबर और 4000 वाच ऑवर और 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज चाहिए थे। ऐसे में नए नियम बनने से नए यूट्यूबर्स को कुछ राहत मिली है। केवल यूट्यूब ही नहीं बल्कि अन्य प्लेटफॉर्म जैसे टिकटोक ने भी अपने मोनेटाइजेशन फीचर में यूजर्स को राहत प्रदान की है। हाल ही में यूट्यूब ने अपने स्टोरीज फीचर को बंद करने की घोषणा भी की है। यूजर इसके बाद स्टोरीज बनाने वाले फीचर को लूज कर देंगे और इसके साथ ही एक हफ्ते के बाद मौजूदा पोस्ट भी ऑटोमेटिकली गायब हो जाएंगी।

यूट्यूब क्रिएटर्स से अपना कंटेंट शेयर करने के विभिन्न तरीकों को एक्सप्लोर का आग्रह कर रहा है, जिसमें कम्युनिटी पोस्ट और शॉर्ट्स पर ज्यादा जोर दिया गया है। यूट्यूब ने हाल ही में कम्युनिटी पोस्ट की उपलब्धता को भी एक्सपेंड किया है। अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है तो दरअसल यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स को वीडियो बनाने के लिए प्रेरित करता है। यूजर को पसंद आने वाले वीडियो अगर बनते हैं, तो चैनल पर सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ जाती है। इससे चैनल ग्रो करने लगता है और चैनल पर व्यूअर की बढ़ती संख्या से यूट्यूबर्स एडस और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के माध्यम से अधिक कमा सकते हैं।