तेजी से पिघलेगी शरीर की जिद्दी चर्बी, पिएं यह सत्तू ड्रिंक: Sattu Drink For Weight Loss
Sattu Drink For Weight Loss

Sattu Drink For Weight Loss: एक्सरसाइज की कमी, खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से आजकल लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे सबसे पहली समस्या आती है बॉडी फैट की। शरीर पर जमी चर्बी काफी बुरी लगती है। इससे इसका फिगर खराब हो जाता है। हर कोई एक परफेक्ट फिगर की चाहत रखता है।

मोटापा ना केवल देखने में बुरा लगता है, बल्कि इससे आपको कई और खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इससे आपको लाइफस्टाइल से जुड़ी कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। अक्सर देखा गया है कि हार्मोनल बदलावों के चलते भी वजन बढ़ने लगता है।

मोटापे को कम करने के लिए डाइट पर फोकस करना भी एक्सरसाइज जितना ही जरूरी हो जाता है। आपको जानकर हैरत हो सकती है, लेकिन अपनी डाइट में कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को शामिल करके भी आप अपना वजन कम कर सकते हैं। आयुर्वेद एक्‍सपर्ट डॉ चेताली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी पूरी जानकारी दी है। उन्होंने एक ऐसी ही हेल्दी रेसिपी शेयर की है।

एक्‍सपर्ट की राय

एक्‍सपर्ट कहती हैं कि सत्तू पाउडर से बना प्रोटीन ड्रिंक आपको वेट लॉस करने में मदद करता है। यह हेल्‍दी और एनर्जी से भरपूर सुपर ड्रिंक काले चने के पाउडर से बनता है। आयुर्वेद में इसे कृष्ण चंका भी कहते हैं। यह कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज और मैग्‍नीशियम जैसे मिनरल्स से भरपूर होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का सही तरीका-

वेट लॉस प्रोटीन ड्रिंक की रेसिपी

Sattu Drink For Weight Loss
Weight loss protein drink recipe

इस वेट लॉस प्रोटीन ड्रिंक को आप बहुत ही आसानी से साथ कुछ स्टेप्स में बना सकते हैं।

सामग्री

  • पानी- 1 कप
  • चना सत्तू पाउडर- 1 छोटा चम्‍मच
  • जीरा पाउडर- 1/2 छोटा चम्‍मच
  • नमक- 1 चुटकी
  • नींबू- 1/2

कैसे बनाएं वेट लॉस ड्रिंक

  • इस ड्रिंक को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बाउल में काले चने से बना सत्तू लेना है।
  • अब इसके अंदर जीरा, नमक और नींबू का रस मिला लें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसके बाद इस मिश्रण में धीरे-धीरे पानी मिलाएं और मिक्स करें। ध्यान रहे इसमें लंप्स ना पड़ें।
  • इसे आप गर्मियों में रोजाना पी सकते हैं। इसके अंदर कूलिंग गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने का काम करते हैं।

वेट लॉस के लिए चना सत्तू के फायदे

Benefits of Chana Sattu for weight loss
Benefits of Chana Sattu for weight loss
  • सत्तू के अंदर कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, वहीं इसके अंदर फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है।
  • इसके अंदर एमाइलेज स्‍टार्च पाया जाता है, जो बहुत ही आराम से पच जाता है।
  • इसके अलावा ये प्रोटीन का बहुत ही अच्छा सोर्स माना जाता है, जिससे आपका पेट लंबे वक्त तक भरा रहता है। इससे आपको भूख नहीं लगती।
  • इसके सेवन से आप ओवर इंटिंग से बचते हैं।
  • सत्तू का ग्‍लाइसेमिक इडेक्‍स कम होता है।

यह भी देखें-क्रिस हेम्सवर्थ की ‘एक्सट्रैक्शन 2’ जल्द OTT पर होगी रिलीज: Extraction 2 OTT Release

बरते यें सावधानी

सत्तू की ये ड्रिंक भले ही आपके लिए फायदों से भरपूर हो सकती है, वहीं इसे पीते हुए कुछ सावधानियां भी बरतनी चाहिए। जो लोग अर्थराइटिस, जोड़ों के दर्द या किसी वात रोग से परेशान हैं, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। दरअसल काला चना वात दोष को बढ़ाता है।