World Hearing Day 2023: वर्ल्ड हियरिंग डे-बढ़ती उम्र के साथ कई बुजुर्गों को ऊंचा सुनने की परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर किसी के तेज बोलने पर भी आप स्पष्ट आवाज नहीं सुन पा रहे हैं तो इसे ऊंचा सुनने या बहरेपन की श्रेणी में रखा जाएगा। दुनियाभर में लाखों लोग इस समस्या से परेशान हैं। पहले यह प्रॉब्लम बुुजुर्गों में अधिक नजर आती थी, लेकिन अब ईयरफोन, हेडफोन के इस दौर में अधेड़ उम्र के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं।
समय रहते इस पेरशानी को पहचानना और इसका उपचार जरूरी है, नहीं तो दिक्कत बढ़ सकती है। हर साल 3 मार्च को वर्ल्ड हियरिंग डे मनाया जाता है। वर्ल्ड हियरिंग डे पर हम आपको बता रहे हैं कुछ घरेलू उपाय, जिनसे आप इस समस्या से कुछ राहत पा सकते हैं।
World Hearing Day 2023: सरसों का तेल करेगा मदद

गुणों से भरे सरसों के तेल को सालों से घरों में औषधी के रूप में भी काम लिया जा रहा है। अगर कोई ऊंचा सुनने की परेशानी का सामना कर रहा है तो उसके लिए सरसों का तेल बड़े काम का है। इसके लिए सरसों के तेल और शहद को बराबर मात्रा में मिलाएं। अब दिन में तीन बार इसकी दो से तीन बूंद अपने कानों में डालें। इसके नियमित उपयोग से आपको फायदा मिलेगा।
बादाम में है बड़ा दम

बादाम हमारे शरीर के लिए बहुत ही पौष्टिक रहता है। ऐसे में यह सुनने की क्षमता को भी बढ़ाता है। आप अपनी डेली डाइट में बादाम को शामिल करें। कच्चे बादाम को भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। इसी के साथ आप कान पर कड़वे बादाम का तेल लगाएं, इससे भी फायदा होगा।
कमाल का है दालचीनी और शहर का मिश्रण
दालचीनी के गुण हम सभी जानते हैं। यह कानों के लिए भी फायदेमंद है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर और एक चम्मच शहर मिलाकर रोज सुबह खाली पेट पिएं। इससे फायदा मिलेगा। इसी के साथ नियमित रूप से दालचीनी का तेल रात को सोने से पहले कान में लगाएं।
यह भी पढ़ें | Fexting Problem: क्यों आपको टेक्स्ट मैसेज पर नहीं झगड़ना चाहिए?
अदरक है असरदार

सुनने की शक्ति बढ़ाने के लिए अदरक अचूक उपाय है। इसका उपयोग न सिर्फ कानों को दुरुस्त करेगा, बल्कि बॉडी की इम्यूनिटी भी बढ़ाएगा। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा इंच अदरक के टुकड़े को कूटकर उबालें। फिर इसे गुनगुना या रूम टेंपरेचर पर आने पर एक चम्मच शहर मिलाकर इसे पी लें। इसे दिन में तीन बार पिएं।
नीम का तेल देगा फायदा

कई बार कानों में इंफेक्शन के कारण भी सुनने की क्षमता कम हो जाती है। ऐसी स्थिति में नीम का उपयोग फायदा देगा। नियमित रूप से नीम के तेल की दो बूंदे अपने कानों में डाल सकते हैं, इससे फायदा मिलेगा। इसी के साथ कड़वे नीम के कुछ पत्तों को पानी में अच्छे से उबालें और पानी को ठंडा कर लें। इस पानी से कान को साफ करें। इससे इंफेक्शन दूर होगा।
कानों के लिए लाजवाब है लहसुन
लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि उसमें ऐसे कई गुण छिपे हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद है। अगर आपको उंचा सुनाई देता है तो लहसुन के तेल की दो बूंदें रोज अपने कानों में डालें। इसी के साथ लहसुन की दो से तीन कलियां रोज खाना भी फायदेमंद रहेगा।
