Importance of Brahma Muhurta
Importance of Brahma Muhurta

जानिए ब्रह्म मुहूर्त का महत्व व चमत्कारिक लाभ

ब्रह्म मुहूर्त में उठने से जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है और हर काम में सफलता मिलती है। साथ ही शरीर पूरे दिन ऊर्जा से भरा रहता है।

Importance of Brahma Muhurta: हिन्दू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त का खास महत्व होता है। इस मुहूर्त के समय उठना और पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से प्रार्थना सीधे भगवान तक पहुंचती है। जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है और हर काम में सफलता मिलती है। साथ ही शरीर पूरे दिन ऊर्जा से भरा रहता है। दरअसल यह परंपरा ऋषि-मुनियों के समय से चली आ रही है। उनके अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में उठने से खूबसूरती, बल, विद्या, बुद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। अब सवाल यह है कि आखिर यह ब्रह्म मुहूर्त क्या है? और इसका क्या महत्व व लाभ होता है?

Importance of Brahma Muhurta
What is Brahma Muhurta?

ब्रह्म का अर्थ होता है परमात्मा और मुहूर्त का अर्थ होता है खास समय, यानी ब्रह्म मुहूर्त का शाब्दिक अर्थ है परमात्मा का समय। 24 घंटे में से कुछ समय ऐसे होते हैं, जिस समय भगवान तक आपकी प्रार्थना सीधे पहुँचती है और वह समय है ब्रह्म मुहूर्त। यह वह शुभ समय होता है, जो सूर्योदय से लगभग 1 घंटा 36 मिनट पहले शुरू हो जाता है और सूर्योदय से 48 मिनट पूर्व समाप्त होता है। इसका सही समय सुबह के 4 बजे से सुबह का 5:30 तक का समय ही होता है।

ब्रह्म मुहूर्त का समय संपूर्ण वातावरण में सबसे शांतिमय और निर्मल होता है। ऐसा  माना जाता है कि इस समय में देवी-देवता विचरण कर रहे होते हैं। इसलिए इस समय ही सभी प्रमुख मंदिरों के द्वार खोल दिए जाते हैं और भगवान का श्रृंगार व पूजन भी प्रारंभ कर दिया जाता है।

Brahma Muhurta
What is the miraculous benefit of Brahma Muhurta
  • ब्रह्म मुहूर्त में उठने से व्यक्ति को जीवन में शारीरिक सुंदरता, लक्ष्मी, बुद्धि, अच्छा स्वास्थ्य, दीर्घायु आदि की प्राप्ति होती है।
  • ब्रह्म मुहूर्त में उठने और पूजा-पाठ करने से घर में उन्नति होती है और घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है।
  • ब्रह्म मुहूर्त में उठने से वातावरण में फैली सकारात्मक ऊर्जा शरीर के अन्दर प्रवेश करती है, जिसकी वजह से मन में अच्छे विचार आते हैं।
  • ब्रह्म मुहूर्त में उठने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है।
  • ब्रह्म मुहूर्त में उठने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।
Brahma Muhurta
Do these 4 things in Brahma Muhurta
  • ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ध्यान करें। ध्यान खुद से मिलने का सबसे अच्छा तरीका है और इसके लिए ब्रह्म मुहूर्त से अच्छा कोई समय नहीं है। साथ ही इस समय ध्यान करने से मानसिक समस्याओं को कम करने में भी मदद मिलती है।
  • ‘अष्टांग हृदय’ के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त आध्यात्मिक ज्ञान और अनुभव प्राप्त करने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है।
  • ब्रह्म मुहूर्त शरीर को ताजगी और जोश प्रदान करती है, इसलिए इस समय किए गए कामों में सफलता अवश्य मिलती है।
  • इस समय का लाभ प्राप्त करने के लिए मानसिक रूप से अपने माता-पिता, गुरु, और जिस चीज़ से भी आपको ऊर्जा मिलती है, उसका ध्यान करें। ऐसा करने से जीवन की चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत मिलती है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...