पूजा करते हुए हमारे दिलों में ईष्ट ही होते हैं। हम उनसे अपने दिल की बात कह देते हैं और अपेक्षा करते हैं कि वो हमारी दिक्कतों को हर लें। लेकिन पूजा करते हुए सच्चे मन के सिवा भी कुछ चीजों का ध्यान रखना होता है। जैसे दिशा, प्रसाद और कपड़ों के रंग भी। जी हां, अगर आप कपड़ों के रंगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं तो पूजा मानिए की पूरी ही नहीं हो रही है। गलत रंग के कपड़े पहनकर आराधना करने से पूजा में विघ्न पड़ता है, इसको बिलकुल न भूलिए। पूजा के समय कुछ खास रंग के कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। दरअसल इन रंगों को पूजा के समय अशुभ माना जाता है। कौन से हैं ये रंग, जिनको पूजा के समय नहीं पहनना चाहिए, चलिए जान लें-
इन रंगों को कर दें बैन-
पूजा में कुछ रंगों को पहना जाना आपको बैन ही करना होगा। ये रंग आपकी पूजा का फल को कम कर सकते हैं। इन रंगों को पूजा एक लिए अच्छा नहीं माना जाता है। ये रंग हैं काला और नीला। देवता आपसे रूठें न इसलिए आपको इन रंगों से दूरी बनानी  ही होगी। खास तौर पर भगवान शिव तो काले रंग के कपड़ों को बिलकुल पसंद नहीं करते हैं। अगर सोमवार का व्रत रख रहे हैं तो इस रंग को बिलकुल भी न पहनें। 
नारंगी रंग है शुभ-
नारंगी रंग को पूजा के लिए शुभ माना जाता है और खासतौर पर भगवान हनुमान जी का ये पसंदीदा रंग माना जाता है। मंगलवर को पूजा करते हुए इस रंग के कपड़े आपकी आस्था का फल दोगुना कर सकते हैं। 
पीले रंग की महिमा-
पीला रंग भी मंगलकारी माना जाता है। इस रंग को एक नहीं बल्कि कई दिनों की पूजा में पहना जा सकता है। दरअसल भगवान विष्णु और साईं बाबा इस रंग को बहुत पसंद करते हैं। गुरुवार के व्रत या इस दिन साईं की आराधना में पीले रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं। 
शुक्रवार को कोई भी रंग-
शुक्रवार का व्रत हो या इस दिन किया जाने वाला लक्ष्मी जी का पूजन। आप इस दिन कोई भी रंग पहनिए लेकिन काला रंग मत छूइएगा। इस रंग को बाकी खिलते हुए रंग आपकी पूजा को बहुत शुभ कर देंगे। 
हरा रंग दिलाएगा फल-
हरा रंग भी आपके लिए भाग्य लेकर आता है। इस रंग के कपड़ों को वैसे तो किसी भी पूजा में पहनिए लेकिन अगर बुधवार के व्रत या गणेश पूजन में ये रंग पहना जाए तो पूजा ज्यादा मंगलकारी होगी। कह सकते हैं भगवान गणेश तक आपकी आराधना जल्दी पहुंचेगी। 
सिर्फ एक दिन काला रंग-
वैसे तो काला रंग कभी भी पहनना ठीक नहीं है लेकिन एक खास दिन काला रंग पहनना भी शुभ होता है। दरअसल भगवान शनि को काला रंग पसंद है। इसलिए शनिवार के पूजन में ये रंग पहना जा सकता है।