vastu for positive energy at home
vastu for positive energy at home

Overview:

जब आप किसी अच्छी खुशबू को सूंघते हैं तो आपका दिमाग खुद-ब-खुद रिलैक्स फील करता है। स्टडी बताती हैं कि इत्र की खुशबू मस्तिष्क को शांति देती है। तनाव को कम करती है और अच्छी नींद में मदद करती है।

Positive Energy at Home: घर पर नजर दोष लगना एक आम समस्या है। लेकिन इस परेशानी का आसान सा समाधान करके आप अपने घर-परिवार और खुशियों को पूरी तरह सुरक्षित कर सकते हैं। ये समाधान छिपा है इत्र में। इत्र सदियों से पूजा पाठ का एक अहम हिस्सा रहा है। इसकी मदद से आप न सिर्फ अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी ला सकते हैं। बल्कि बुरी नजर और नेगेटिव एनर्जी को दूर भी रख सकते हैं। इत्र की सुगंध आपके लिए कई मायनों में खास हो सकती है।

दिमाग को करता है रिलैक्स

Positive Energy at Home: जब आप किसी अच्छी खुशबू को सूंघते हैं तो आपका दिमाग खुद-ब-खुद रिलैक्स फील करता है।
When you smell a good fragrance, your mind automatically feels relaxed.

जब आप किसी अच्छी खुशबू को सूंघते हैं तो आपका दिमाग खुद-ब-खुद रिलैक्स फील करता है। स्टडी बताती हैं कि इत्र की खुशबू मस्तिष्क को शांति देती है। तनाव को कम करती है और अच्छी नींद में मदद करती है। अगर आप थक कर घर लौटे हैं और इत्र की हल्की-सी खुशबू कमरे में फैली हो तो आपका मूड अच्छा हो जाता है। इससे पॉजिटिव एनर्जी महसूस होती है।

पूजा में अहम भूमिका

भारत की प्राचीन परंपराओं में इत्र का धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही महत्व है। पूजा-पाठ या ध्यान करते समय अगर आप इत्र छिड़कते हैं तो वातावरण पवित्र बनता है और मन में एकाग्रता आती है। यही कारण है कि मंदिरों में और धार्मिक आयोजनों में खुशबूदार धूप, अगरबत्ती और इत्र का इस्तेमाल होता है।

‘बृहत् संहिता’ में जिक्र

भारत में इत्र का उपयोग सदियों से होता आया है। छठी शताब्दी में लिखी गई वराहमिहिर की प्रसिद्ध पुस्तक बृहत् संहिता में ‘गंधयुक्ति’ अध्याय में इत्र बनाने और इस्तेमाल करने के तरीकों का जिक्र है। उस समय इत्र न केवल पूजा और धार्मिक कार्यों में उपयोग होता था। बल्कि लोग इसे खुशबू और विलासिता के लिए भी काम में लेते थे।

बुरी नजर से होगा बचाव

पिछले दिनों आध्यात्मिक गुरु जय मदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट करके इत्र के उपयोग के बारे में बताया। जय मदान का कहना है कि घर की एंट्रेंस पर इत्र की कुछ बूंदें छिड़क कर आप अपने घर में आने वाली एनर्जी को पॉजिटिव कर सकते हैं। खासतौर पर चंदन, तुलसी, पचौली और लैवेंडर इत्रों का खास महत्व है। घर में होने वाली पार्टि, धार्मिक आयोजनों से पहले इत्र छिड़कने का बहुत असर होता है।

दिशा के अनुसार छिड़कें इत्र

जय मदान ने बताया कि घर के मेन गेट की दिशा के अनुसार इत्र का उपयोग करना ज्यादा फायदेमंद रहता है। अगर आपके घर की एंट्रेंस नॉर्थ फेसिंग यानी उत्तर दिशा से है तो आपको पूरे घर में चंदन का इत्र छिड़कना चाहिए। ईस्ट यानी पूर्व मुखी एंट्रेंस है वाले घरों में तुलसी या केसर का इत्र छिड़कना चाहिए। वहीं अगर घर का गेट साउथ यानी दक्षिण से है तो पचौली या लाल चंदन का इत्र उपयोग में लेना चाहिए। वेस्ट फेसिंग यानी पश्चिम मुखी घरों में लैवेंडर या जैस्मीन का इत्र घर और मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए।

इत्र लगाने का भी है तरीका

अपने वीडियो में जय मदान ने बताया कि घर की एनर्जी को पॉजिटिव बनाने या बुरी एनर्जी को दूर भगाने के लिए खास तरीके से इत्र का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए घर में इत्र छिड़कना ही काफी नहीं हैं। आपको अपने घर के मेन गेट के दोनों ओर इत्र से स्वास्तिक भी बनाना चाहिए। घर को नजर दोष से बचाने के लिए चौखट पर इत्र से बूंदें लगाएं। ये बूंदें पूरी चौखट पर लगानी हैं। अगर आप फ्लैट में रहते हैं तो उसके गेट पर यह उपाय करने हैं। ऐसा करने से घर को एक सुरक्षा कवच मिलता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...