Vastu Tips
Vastu Tips

Overview: अपने ही घर में क्यों लगता है डर

कई लोगों को खुद के घर पर भी डर लगता है या अज्ञान भय सताता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका कारण है नेगेटिव एनर्जी।

Removing Negative Energy from Home: वास्तु शास्त्र के मुताबिक हमारे आसपास दो तरह की ऊर्जा होती है। इसमें एक नकारात्मक और दूसरी सकारात्मक ऊर्जा होती है। सकारात्मक ऊर्जा जिस घर पर होती है वहां सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। वहीं नकारात्मक ऊर्जा से एकाएक घर पर तनाव बढ़ने लगता है, अनचाही बीमारियों का आगमन होने लगता है, आर्थिक तंगी छा जाती है और जीवन तनाव से भर जाता है। अगर आपको भी ऐसे लक्षण अपने घर पर दिखाई दे रहे हैं तो समझिए कि आपके घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो चुका है। घर में होने वाली कुछ अजीब सी घटनाएं भी नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव हो सकती है।

आमतौर पर लोग नेटेगिव एनर्जी या नकारात्मक ऊर्जा को भूत-प्रेत का साया समझ लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक नेगेटिव एनर्जी भूत-प्रेम नहीं होती, बल्कि यह एक तरह से वास्तु दोष होता है, जिससे घर की सुख-शांति क्षीण होने लगती है। गलत दिशा या गलत तरीके से घर का निर्माण कराने, गलत दिशा में रखी वस्तुएं भी वास्तु दोष का कारण बनती हैं। वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा से मिलने वाले संकेत, लक्षण और इसे दूर करने के उपायों के बारे में भी बताया गया है। आप कुछ आसान तरीके से घर पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को पहचान सकते हैं और कुछ सरल उपाय से इसे दूर भी कर सकते हैं।

मिल रहे हैं ये संकेत तो समझिए घर पर है नकारात्मक उर्जा का डेरा

how to check negative energy at home
how to check negative energy at home
  1. घर की रौनक और वातावरण से ही सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा के संकेत मिलने लगते हैं। आप जैसे ही कहीं बाहर से घर के भीतर प्रवेश करते हैं और आपको घर उदास सा दिखता है, मन विचलित होता है, शरीर सुस्त लगता है, अशांति महसूस होती है या छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगते हैं तो ये सभी नकारात्मक ऊर्जा के संकेत हो सकते हैं।
  2. घर पर कुछ चीजों की सुगंध आती है, लेकिन सुगंध कहां से आ रही है इसका पता भी नहीं चलता तो समझिए कि घर पर नकारात्मक ऊर्जा का साया है। आए दिन घर पर किसी न किसी इलेक्ट्रॉनिक सामान का बार-बार खराब होना भी नकारात्मक ऊर्जा का संकेत है।
  3. जिस घर पर नकारात्मक ऊर्जा होती है वहां रहने वाले लोग भी ऊर्जावान महसूस नहीं करते। वे हमेशा थके-थके से रहते हैं। बिना किसी बात को लेकर परेशानी या डिप्रेशन की स्थिति, कार्य में बार-बार अड़चन आना, दिमाग में नेगेटिव थिंकिंग का आना भी नकारात्मक ऊर्जा के संकेत माने जाते हैं।
  4. आपको घर पर डर महूसस हो। यानी कुछ अज्ञात भय सताता हो, जैसे बिना किसी वजह के डर, घर पर किसी की मौजूदगी का अनुभव होना, शरीर में सरसराहट या भारीपन सा महसूस होना, भ्रमित होना आदि भी नेगेटिव एनर्जी का संकेत है।

इन उपायों से नेगेटिव एनर्जी होगी घर से बाहर

Vastu Dosh Upay
Vastu Dosh Upay
  1. घर के प्रवेश द्वार से नेगेटिव या पॉजिटिव ऊर्जा का प्रवेश होता है। इसलिए अपने घर के मुख्य द्वार को साफ-सुथरा रखें। मुख्य द्वार पर जूते-चप्पलों का ढेर बिल्कुन न रखें।
  2. समय-समय पर घर के खिड़की-दरवाजे की साफ-सफाई करें। खिड़की-दरवाजों पर नींबू का रस डालकर सफाई करें।
  3. पानी में नमक मिलाकर घर के फर्श पर पोछा लगाएं। लेकिन मंगलवार और रविवार को नमक पानी का पोछा नहीं लगाना चाहए।
  4. वास्तु शास्त्र में ऐसे पौधों के बारे में भी बताया गया है, जिसे उचित दिशा में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। आप अपने घर पर तुलसी, मनी प्लांट, जेड प्लान, बैम्बू, स्नैक प्लांट आदि जैसे पौधे लगा सकते हैं।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं खबर इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे लाइफस्टाइल,...