नेगेटिव थिंकिंग है कई परेशानियों की जड़, जानिए कैसे बचा जा सकता है इससे
नकारात्मक विचार दिमाग में आना कोई असामान्य बात नहीं है। लेकिन, अगर यह विचार आपके जीवन को प्रभावित करने लगें, तो यह चिंताजनक हो सकता है। नेगेटिव थिंकिंग से छुटकारा पाने के लिए आपको कुछ खास उपाय करने चाहिए।
Negative Thinking Effects: हम में से सभी अपने जीवन में बहुत बार नेगेटिव थिंकिंग का अनुभव करते ही हैं और यह बेहद सामान्य भी है। लेकिन, कुछ लोगों खासतौर पर जिनका आत्मविश्वास कम हो या जो डिप्रेशन का सामना कर रहे हों, उनके लिए नेगेटिव थिंकिंग से बाहर आना बहुत मुश्किल हो सकता है। हमारे दिमाग में हर दिन हजारों ख्याल आते हैं और एक स्टडी के अनुसार उनमें से लगभग 80 प्रतिशत नकारात्मक होते हैं। इसलिए अगर आपको भी नेगेटिव थॉट आते हैं, तो इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। किंतु, नेगेटिव थिंकिंग कई परेशानियों की जड़ हो सकती है। इसलिए, यह जानकारी होना जरूरी है कि इस थिंकिंग से कैसे बचा जा सकता है? नेगेटिव थिंकिंग से बचाव के तरीके इस प्रकार हैं।
Also read : कैसे रहें दूर नकारात्मक विचारों से
नेगेटिविटी को पहचानें
अगर आपको लगता है कि आपकी रोजाना की दिनचर्या का आपके विचारों पर प्रभाव पड़ रहा है। तो सबसे पहले उस सोर्स को पहचानें, जिससे आपके जीवन में नेगेटिविटी आ रही है। यह सोर्स लोग, म्यूजिक, वेबसाइट या कुछ अन्य भी हो सकता है। ऐसे में इसे पहचान कर पॉजिटिविटी से रिप्लेस करें।
एक्सरसाइज
नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसका एक लाभ यह भी है इससे टेंशन और चिंताओं से भी छुटकारा मिलता है। नियमित एक्सरसाइज का यह मतलब नहीं है कि आप रोजाना जिम जाएं। बल्कि, थोड़ी देर वॉक करने से भी नकारात्मक विचारों से आराम मिलेगा और आप अच्छा महसूस करेंगे।
इस बारे में बात करें
अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके दिमाग में नकारात्मक विचार और फीलिंग्स आ रहे हैं, तो अपने किसी नजदीकी और खास व्यक्ति से इस बारे में बात करें। इससे न केवल आपको नेगटिव विचारों से छुटकारा मिलेगा बल्कि आपको पॉजिटिव महसूस होगा।
दूसरों की मदद करें
नकारात्मक विचारों से डील करने का एक तरीका यह भी है कि आप दूसरों की मदद करें। दूसरों की मदद करने से आप अपने जीवन में पॉजिटिविटी लाने का मौका देंगे। अगर हम नेगेटिविटी से जूझ रहे होते हैं, तो हम अक्सर अपने जीवन में पॉजिटिव चीजों को भूल जाते हैं। ऐसे में, अपने जीवन में और आसपास देखें और उन चीजों के लिए शुक्रगुजार रहें जो आपके पास हैं।
अपनी फीलिंग को लिखें
अपने नेगेटिव विचारों से राहत पाने के लिए दिन में पंद्रह मिनट निकालें और अपने विचारों को लिखें। इससे आपको लाभ होगा। इसके साथ ही आप किताबें पढ़ें और उन चीजों को करें जो आपको पसंद हैं। खुद के लिए समय निकालना न भूलें।
सकारात्मक सोचें
सकारात्मक सोचें, इससे आपको नकारात्मक विचारों, लोगों और चाजों से दूर रहने में मदद मिलेगी। हम जो सोचते हैं उसका प्रभाव हमारी लाइफ पर पड़ता है। सकारात्मक सोचने से आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इससे आपके जीवन पर भी अच्छा प्रभाव पड़ता है। योगा और मेडिटेशन करने से भी आप इन विचारों से जल्दी राहत पा सकते हैं। अगर यह समस्या बहुत अधिक हो और इससे आपकी डेली लाइफ प्रभावित हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
