Remove Negative Energy: हर किसी को अपने घर में सुकून, शांति और पॉजिटिव एनर्जी चाहिए होती है। लेकिन कई बार बिना किसी कारण के घर में अजीब माहौल बन जाता है – झगड़े, चिंता, थकावट और अनचाहा स्ट्रेस महसूस होने लगता है। ऐसे में हम सोचते हैं कि शायद किसी की बुरी नजर या कोई बाहरी कारण है। लेकिन असल में यह नकारात्मक ऊर्जा यानी बुरी एनर्जी होती है जो हमारे घर के माहौल को बिगाड़ देती है।
अगर आप भी यह सोचते हैं कि आपका घर पहले जैसा शांतिपूर्ण नहीं रहा या चीज़ें बिना वजह बिगड़ रही हैं, तो समय आ गया है कि आप अपने घर की वाइब यानी वातावरण को बदलें। इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान और घरेलू तरीके जो आपकी लाइफ और घर में नई पॉजिटिव एनर्जी ला सकते हैं। न तो इसमें आपको कोई तंत्र-मंत्र करना है और न ही कोई बड़ी पूजा। ये सब उपाय पूरी तरह से नॉर्मल, सेफ और साइंस से जुड़े हुए हैं।
आइए जानते हैं वो आसान तरीके जिनसे आप अपने घर से बुरी एनर्जी को हटा सकते हैं और एक पॉजिटिव माहौल बना सकते हैं।
बुरी ऊर्जा का पता कैसे करें
घर में बुरी एनर्जी के आने के कुछ संकेत होते हैं जो हमें पहले ही सचेत कर सकते हैं। जैसे कि बिना वजह स्ट्रेस, बार-बार बीमार पड़ना, नींद ना आना या घर में लगातार कलह होना। कभी-कभी पौधे भी बिना वजह मुरझाने लगते हैं या घर के पालतू जानवर असहज महसूस करते हैं। इन संकेतों को गंभीरता से लें क्योंकि ये बताते हैं कि आपके घर की वाइब ठीक नहीं है। जब भी ऐसा लगे कि चीज़ें नॉर्मल नहीं हैं, तो ये समझना जरूरी है कि यह केवल बाहरी कारणों की वजह से नहीं हो रहा, बल्कि आपके घर की नैगेटिव एनर्जी भी इसकी एक बड़ी वजह हो सकती है।
घर में साफ-सफाई
साफ-सुथरा घर हमेशा पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करता है। गंदगी और अव्यवस्था घर में बुरी एनर्जी को बढ़ावा देती है। कोशिश करें कि हर सुबह घर में झाड़ू-पोंछा हो, और टूटे-फूटे सामान को बाहर निकाल दिया जाए। पुराने अखबार, खराब इलेक्ट्रॉनिक चीज़ें और बेकार पड़ा सामान घर में भारीपन लाते हैं। अगर संभव हो, तो हफ्ते में एक बार नमक मिले पानी से पोछा लगाएं। नमक नकारात्मक ऊर्जा को सोखने में मदद करता है। इसके अलावा, खिड़कियाँ और दरवाज़े समय-समय पर खोलें ताकि ताज़ी हवा घर के अंदर प्रवेश कर सके। साफ वातावरण में मन भी प्रसन्न रहता है और संबंधों में भी मिठास बनी रहती है।
घरों में खुशबू और साउन्ड का असर
हमारे पूर्वजों ने घर में अगरबत्ती, कपूर और शंख-घंटी की जरूरत को हमेशा समझा और अपनाया है। ये केवल धर्म से जुड़ी बातें नही हैं, बल्कि इनका साइनटिफ़िक कारण भी है। कपूर जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और उसमें मौजूद बैक्टीरिआ भी खत्म हो जाते हैं। साथ ही उसकी खुशबू स्ट्रेस को कम करती है। अगरबत्ती और धूप से घर की हवा में सकारात्मकता आती है। शंख या घंटी बजाने से एक स्पेशल साउन्ड प्रोड्यूस होती है, जो नैगेटिविटी को दूर भगाने में मदद करती है। सुबह और शाम को ये उपाय करें, जिससे आपके घर में एनर्जी का फ़्लो सही बना रहे और घर का माहौल सदा सुखद और शांतिपूर्ण बना रहे।
पौधे और नैचुरल चीजें
घर में हरे-भरे पौधे पॉजिटिव एनर्जी के सबसे बड़े सोर्स माने जाते हैं। तुलसी, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधे न केवल हवा को प्योर करते हैं बल्कि मन को भी शांति देते हैं। कोशिश करें कि घर की बालकनी या खिड़की के पास कुछ पौधे ज़रूर रखें। इसके अलावा, प्राकृतिक चीज़ों जैसे समंदर से लाई गईं सीपियाँ, पत्थर या लकड़ी की सजावट भी घर में एक अच्छा वाइब बनाती हैं। इन चीज़ों से घर में ही आप नेचर से जुड़े रहते हैं , जो नैगेटिव एनर्जी को दूर करने में सहायक होता है। ध्यान रखें कि पौधे हमेशा खिले-खिले हों, सूखे या मुरझाए पौधे उल्टा असर डाल सकते हैं।
अच्छी सोच और शब्दों का प्रभाव
जैसा हम सोचते हैं और बोलते हैं, वैसा ही माहौल हमारे घर में बनता है। हमेशा पॉजिटिव सोचें और पॉजिटिव बातें करें। नैगेटिव शब्द जैसे “नहीं हो सकता”, “मेरे बस की बात नहीं” या “सब कुछ गलत हो रहा है” – इनसे घर का माहौल भी भारी हो जाता है। कोशिश करें कि हर दिन कुछ मिनट ध्यान लगाएं, सकारात्मक मंत्र पढ़ें या अच्छे विचारों को दोहराएं। घर के सदस्यों के बीच एक दूसरे के लिए मिठास और सम्मान रखें। ऐसा करने से एक हेल्दी और पॉजिटिव एनवायरनमेंट तैयार होता है, जिसमें हर कोई खुश और एनर्जी से भरपूर महसूस करता है।
