Shiva Jalandhar War
Shiva Jalandhar War

Summary: भगवान शंकर को खीर क्यों है प्रिय? पढ़ें इसके पीछे की पवित्र कथा

भगवान शिव को खीर का भोग लगाना शांति, समृद्धि और मानसिक स्थिरता का प्रतीक माना जाता है। सावन, शिवरात्रि और सोमवार जैसे खास अवसरों पर खीर का भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Kheer for Lord Shiva: भगवान शंकर की पूजा वैसे तो पूरे साल की जाती है, लेकिन सावन के महीने में इनकी पूजा करने का खास महत्व होता है। सावन का पवित्र महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। सावन के पावन महीने में भगवान शंकर के साथ-साथ माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। भगवान शंकर की पूजा में जल और बेलपत्र चढ़ाने का विशेष महत्व होता है, लेकिन इसके अलावा भी उन्हें कई और चीजें चढ़ाई जाती हैं, जैसे धतुरा, भाग, गुलाल, शहद, दूध-दही इत्यादि। इसके अलावा भगवान शंकर को खीर का भी भोग लगाया जाता है। क्या आपको भगवान शंकर को खीर का भोग लगाने के पीछे की धार्मिक मान्यता के बारे में पता है? नहीं पता तो कोई बात नहीं, आप हम आपको इसके बारे में ही विस्तार से बताएँगे कि भगवान शंकर को खीर का भोग क्यों लगाया जाता है। 

Kheer for Lord Shiva
Why is kheer offered to Lord Shiva

खीर, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। भगवान शिव को खीर का भोग लगाने से मानसिक तनाव दूर होता है और घर में सुख-शांति आती है।  ऐसी मान्यता भी है कि माता पार्वती ने कैलाश पर्वत पर पहली बार खीर ही बनाई थी, इसलिए भगवान शिव को खीर बहुत प्रिय है। यही कारण है कि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए उन्हें खीर का भोग लगाया जाता है।

ऐसी भी मान्यता है कि शिवजी को खीर का भोग लगाने से चंद्रमा प्रसन्न होते हैं, और व्यक्ति के जीवन में आकर्षण और सकारात्मकता आती है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को साबूदाना, चावल और मखाने की खीर बहुत ज्यादा पसंद है। भगवान शिव को रंगभरी एकादशी के दिन खीर का भोग लगाना अति शुभ माना जाता है, क्योंकि यह भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। 

offering kheer to Lord Shiva
What are the benefits of offering kheer to Lord Shiva
  • भगवान शिव को खीर का भोग लगाने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
  • शिवजी को खीर का भोग लगाने से सुख-शांति और समृद्धि आती है।
  • खीर का भोग लगाने से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता आने लगती है।
  • इससे मानसिक शांति और स्थिरता बढ़ती है। 
  • शिव पुराण के अनुसार किसी भी शिव मंदिर में जाकर खीर का भोग लगाकर दान करने से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
When can we offer kheer to Lord Shiva?
  • हर महीने पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव को भोग लगाना शुभ माना जाता है। 
  • महाशिवरात्रिपरभगवान शिव को खीर का भोग अवश्य ही लगाना चाहिए।
  • शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष पर आने वाली त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है, इस दिन भगवान शिव को खीर का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। 
  • पूर्णिमा तिथि पर भी भगवान शिव को खीर का भोग लगाने से लाभ मिलता है।
  • सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, इस दिन भी उन्हें खीर का भोग लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...