Overview:
माना जाता है कि सावन में शिव-पार्वती की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखी होता है। वहीं जो अविवाहित युवतियां सावन में भोले शंकर की पूजा करती हैं, उन्हें मनचाहा वर मिलता है। सावन में भोले बाबा को कुछ चीजों का प्रसाद चढ़ाने से मनचाहा आशीर्वाद मिलता है।
Sawan 2024 Prashad Bhog: 22 जुलाई से सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। इस शुभ माह में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। माना जाता है कि सावन में शिव-पार्वती की पूजा करने से दांपत्य जीवन सुखी होता है। वहीं जो अविवाहित युवतियां सावन में भोले शंकर की पूजा करती हैं, उन्हें मनचाहा वर मिलता है। सावन में भोले बाबा को कुछ चीजों का प्रसाद चढ़ाने से मनचाहा आशीर्वाद मिलता है। जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आने के साथ ही सभी इच्छाएं भी पूरी होती हैं। सावन में हर दिन भगवान शिव और माता पार्वती को शहद का भोग लगाना चाहिए, इससे मानसिक शांति मिलती है।
1. मालपुआ

माना जाता है कि सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती को मालपुआ का भोग जरूर लगाना चाहिए। बाजार से मालपुआ लाने की जगह आप इसे घर में ही बनाएं। इसके साथ रबड़ी या फिर दूध, खोए का भोग भी अर्पित करना चाहिए।
2. मखाना खीर
सावन के महीने में सात्विक भोजन का अपना अलग महत्व है। मखाने को बहुत ही सात्विक और पवित्र माना जाता है। ऐसे में भोले शंकर को सावन मास में मखाने की खीर का भोग जरूर लगाना चाहिए। इस खीर में आप मेवे जरूर डालें। कोशिश करें कि आप यह खीर गाय के शुद्ध दूध में पकाएं। इससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।
3. बादाम हलवा
भगवान के भोग में बादाम जरूर रखे जाते हैं। ऐसे में आपको शिव शंकर और मां पार्वती को बादाम के हलवे का भोग जरूर लगाना चाहिए। कोशिश करें हलवा गाय के घी में बनाएं। इस हलवे में आप इलायची और अन्य सूखे मेवे जरूर डालें। इससे आपके कष्ट दूर होंगे।
4. साबूदाना खीर
व्रत में साबूदाना खाना अच्छा माना जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव को साबूदाने की खीर का भोग जरूर लगाएं। दूध, चीनी और सूखे मेवे से बनी इस खीर का प्रसाद चढ़ाने के बाद आप भगवान से मनचाहा वरदान मांगें। आप इस प्रसाद को दूसरों में भी बांटें।
5. शिंगारा शीरा
भगवान शिव के प्रिय भोग में शामिल है शिंगारा शीरा। सिंघाड़े के आटे से बने इस हलवे का भोग बहुत ही आसानी से बन जाता है। गाय के घी में बनने वाले इस हलवे में आप इलायची पाउडर जरूर डालें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय होता है।
6. मौसमी फल
सावन के महीने में बहुत सारे फल आते हैं। ऐसे में आप भोले शंकर को मौसमी फलों का भोग जरूर लगाएं। कोशिश करें कि इन फलों में आम और अनार को जरूर शामिल करें। माना जाता है कि शिव शंकर को मौसमी फल का भोग लगाने से आर्थिक तंगी दूर होती है।
7. सफेद मिठाई
सावन में आप पूजा करते समय भगवान शिव को सफेद मिठाई का भोग लगाएं। माना जाता है कि मावे से बनी सफेद मिठाई शिव शंकर को बहुत प्रिय होती है। यह भोग लगाने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा भक्त पर बनी रहती है।
