नीम का पेड़ किस देवी-देवताओं का है वासस्थान, जानें आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व: Neem Plant Vastu
Neem Plant Vastu

Neem Plant Vastu: नीम का पेड़ हम सब के लिए एक वरदान है। भारत की चिकित्सा परंपरा में नीम को एक खास जगह मिली है। इसे चिकित्सा में सुपरहीरो की तरह देखा जा सकता है। नीम का पेड़ अपने जीवाणुरोधी, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुणों के लिए जाना जाता है। इस पेड़ की पत्तियों का उपयोग हम त्वचा की समस्याओं के इलाज, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और यहां तक कि दंत चिकित्सा देखभाल में भी करते हैं। नीम का वृक्ष सिर्फ मनुष्यों के लिए ही नहीं बल्कि इस पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है। नीम के पेड़ मिट्टी के संरक्षक के समान हैं। उनकी जड़ें मिट्टी के कटाव को रोकने, पृथ्वी को अपनी जगह पर रखने और उसकी उर्वरता बनाए रखने में मदद करती हैं। कुछ संस्कृतियों में, नीम के पेड़ को पवित्र माना जाता है। इसका आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व है, जो अक्सर उपचार और सुरक्षा से जुड़ा होता है। इसके साथ ही हिन्दू धर्म में भी नीम के वृक्ष को काफी महत्व दिया जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार नीम के वृक्ष में कई सारे देवी-देवताओं का वास होता है। आइए देखते है कि किन देवी-देवता का नीम के पेड़ में वास होता है

Also read: बवासीर में कैसे फायदेमंद हैं नीम की पत्तियां? ऐसे करें प्रयोग: Neem for Piles

मां दुर्गा का वास

Neem Plant Vastu-Maa Durga on Neem plant

पौराणिक कथाओं के अनुसार नीम के पेड़ में मां दुर्गा का वास होता है। माना जाता है कि नीम के वृक्ष में भगवती दुर्गा का निवास होता है। मां से आशीर्वाद लेने और उन्हें खुश करने के लिए देश के कई हिस्सों में नीम के वृक्ष की पूजा भी की जाती है। इसके साथ ही इस वृक्ष के पत्तों का भी पूजा में उपयोग किया जाता है। आपको बता दें कि सूर्यास्त में नीम के पेड़ में से पत्तियां तोडना अशुभ माना जाता है। इसीलिए पत्तियां हमेशा सुबह से शाम तक के समय में तोड़ें।

शीतला देवी का वास

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार नीम के वृक्ष में माता शीतला का वास होता है। इसीलिए देश के अलग-अलग राज्यों में इसे पूजनीय माना जाता है। देश के ज्यादातर हिस्से में माता शीतला का मंदिर भी नीम के वृक्ष के नीचे दिखाई देता है। माना जाता है कि माता शीतला की पूजा से भक्त की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

श्री हनुमान का स्थान

नीम के वृक्ष को श्री हनुमान का स्थान माना जाता है। क्यूंकि नीम का पेड़ मंगल ग्रह का प्रतीक होता है और मंगल गृह हनुमान जी को दर्शाता है। प्रतिदिन नीम के पेड़ पर जल चढ़ाने से हनुमान जी प्रसन्न होते है और भक्त की हर मनोकामना पूर्ण होती है। इसके साथ ही नीम के पेड़ की पूजा करने से मंगल दोष भी दूर होता है।